सत्यपालसिंह पड़िहार बाँवरला

  • Home
  • India
  • Jodhpur
  • सत्यपालसिंह पड़िहार बाँवरला

सत्यपालसिंह पड़िहार बाँवरला लक्ष्मण वंशज सूर्यवंशी नादावत प्रतिहार
ठिकाणा - बाँवरला
राष्ट्रधर्म सर्वोपरि
जय क्षात्र धर्म🚩🙏

श्रद्धेय सगोसा उम्मेद सिंह जी नोख,आपका इस प्रकार अचानक सांसारिक जीवन से विदा हो जाना अत्यंत पीड़ादायक और अविश्वसनीय है। ...
28/02/2026

श्रद्धेय सगोसा उम्मेद सिंह जी नोख,
आपका इस प्रकार अचानक सांसारिक जीवन से विदा हो जाना अत्यंत पीड़ादायक और अविश्वसनीय है।
यह समाचार मन को भीतर तक व्यथित कर गया।
आपका शुद्ध, सात्विक और मर्यादित जीवन हम सबके लिए एक जीवंत आदर्श था। आपने अपने आचरण, सरलता और गहरे भक्ति-भाव से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई।
आपका जीवन केवल जिया नहीं गया, बल्कि मूल्यों के साथ निभाया गया — और यही आपको विशिष्ट बनाता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि 💐😓🫡🙏

पराक्रमी प्रतिहार राजवंश का राजचिन्ह🚩 #पराक्रमी_प्रतिहार #प्रतिहार_राजवंश_मंडोर
19/08/2025

पराक्रमी प्रतिहार राजवंश का राजचिन्ह🚩
#पराक्रमी_प्रतिहार
#प्रतिहार_राजवंश_मंडोर

ये है विश्वगुरु कहे जाने वाले भारत की न्यायपालिका..189 निर्दोषों की मौत पर कोई दोषी साबित नहीं हो पाया..और हम अपनी तुलना...
22/07/2025

ये है विश्वगुरु कहे जाने वाले भारत की न्यायपालिका..
189 निर्दोषों की मौत पर कोई दोषी साबित नहीं हो पाया..
और हम अपनी तुलना विश्व के अन्य बड़े विकसित देशों से कर रहे हैं
कानून अंधा हैं ये तो बिल्कुल नही लगता है
कानून बिकाऊ हैं..
लोकतंत्र का स्तंभ कहे जाने वाली न्यायपालिका का स्तर दिन ब दिन गिरता जा रहा हैं
यहां झूठे मुकदमे में आम गरीब आदमी 10- 12 साल की सजा काटने के बाद निर्दोष करार दिया जाता है और सरेआम सैकड़ों लोगों की जान लेकर उसकी जिम्मेदारी लेने वाला आतंकवादी संगठन और उसके आका खुलेआम घूमते है
क्या इस सड़े गले सिस्टम को बदलने की जरूरत नहीं हैं?
क्या आपको अब भी लगता है कि आप आजाद और लोकतांत्रिक देश में रह रहे हो?

आज जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर में स्थापित सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार शोध संस्थान की प्रथम बैठक में शामिल...
22/06/2025

आज जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर में स्थापित सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार शोध संस्थान की प्रथम बैठक में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर
प्रतिहार वंश के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा हुई और इतिहास विकृतिकरण के मुद्दे पर बात रखी गई।
इस दौरान समाज के गणमान्य और मौजीज लोग उपस्थित रहे।
अपने लोगो से मिलकर बहुत खुशी हुई।
कई सामाजिक प्रबुद्धजनों और विशेषकर समाजबंधु रघुवीरसिंह बेलवा के सक्रिय प्रयास से यह शोधपीठ स्थापित हुई, आप वाकई में बधाई के पात्र हो।
हमे आगे भी इसी तरह से सक्रियता दिखाते हुए हमारे गौरवमयी इतिहास का संरक्षण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे और इसके लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।
ां_चामुंडा🚩
िहिरभोज_प्रतिहार🚩
्रतिहार_वंश🚩
🛡️ #टीम_श्री_गाजण_माता_यूथ_ब्रिगेड_भारत

"बुध बेटी फेर नी भेंटी---!"आ जूने जमाने रे लोगों री मुख जुबानी है । अर अक्सर गांवों में आज भी बेटी ने ससुराल विदाई "बुधव...
13/06/2025

"बुध बेटी फेर नी भेंटी---!"

आ जूने जमाने रे लोगों री मुख जुबानी है । अर अक्सर गांवों में आज भी बेटी ने ससुराल विदाई "बुधवार" रे दिन नी किया करे है।

होनहार तो बलवान है जिण री गति रो किणी ने ठा कोनी पङ़े पण एक विचार आयो कै, काले जद अहमदाबाद विमान दुर्घटना सुणी अर उण में भी एक आराबा राजपुरोहित जी री बाई खुशबू कंवर " ने जिका ससुराल आपरे प्रियतम खने लंदन व्हीर करी वो उण हादसे री शिकार व्है गई। उण रे विदाई रे समै रा विडियो सोशल मीडिया ऊपर देख अर निठुर हिंये में पण रुदन रो बहाव आ ज्यावै।

जद आ बात याद आई कि आपाणे परिवार में बेटी री विदाई बुधवार री कदेई नीं व्हेती। ऊपर सूं वृश्चिक राशी रो चंद्रमा जिण में भी ज्येष्ठा नखतर। समझ में नीं आयो के इण कुजोगां में गामतरो टाळता हा। आधुनिक युग में फर्राटे सूं चालती जिंदगी जीवणियां वां जूनी बातां संकेतां ने भलांई पांतरग्या पण बातां तो बडेरां री सोळे आना सांची ही इण में मीन अर मेख नी है। फेर टिकट बुकिंग री समस्या पण ऐङ़ी बातां ने पंतराय देवै। खैर जो भी हो पण घणी खोटी हुई है।

मरजी तो सब मालिक री चालसी पण "टाळ्यो टळे अर बाळ्यो बळे" आ बात झूठी तो कोनी।

ओ पछतावो वां रे परिजनां ने आखी जिंदगी रैवेला कै अगर एक दिन आगा पाछे जे होता तो----

परमात्मा परिजनों ने दारूण दुःख सहवा रो सामर्थ्य बख्शे

हे राम राम राम-----!
कालुसिंह गंगासरा

🙏🙏🥲🥲

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक श्रद्धेय श्री भगवानसिंह जी रोलसाहबसर का देहावसान हम सबके लिए पीड़ादायक हैं।सामाजिक चेत...
06/06/2025

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक श्रद्धेय श्री भगवानसिंह जी रोलसाहबसर का देहावसान हम सबके लिए पीड़ादायक हैं।
सामाजिक चेतना के पुरोधा ऐसी महान शख्सियत का परलोकगमन अनुशासन,निष्ठा और सरलता के एक युग का अवसान हैं।
परमपिता परमात्मा उन्हे अपने धाम में उच्च स्थान दे।
||हरि ॐ||

09/05/2025

महान योद्धा, महापराक्रमी वीर शिरोमणि,अमर बलिदानी,प्रखर राष्ट्रभक्त एवं स्वाभिमानी राष्ट्रीय गौरव, भारत माता के वीर पुत्र #महाराणाप्रताप जी की #जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
ाराणा🚩🙏

08/05/2025

प्रेस विज्ञप्ति
प्रेषक: रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
तिथि: 08 मई 2025
समय: दोपहर 2:34 बजे
स्थान: PIB, नई दिल्ली

भारत ने पाकिस्तान की आक्रामक कोशिशों को नाकाम किया — नियंत्रित और संतुलित जवाब
07 मई 2025 को आयोजित प्रेस ब्रीफिंग (ऑपरेशन सिंदूर) में भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को केंद्रित, मापी गई और गैर-उत्तेजक करार दिया था। भारत ने स्पष्ट किया था कि किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया गया और यदि भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला हुआ तो उत्तर अवश्य दिया जाएगा।

07-08 मई की रात, पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने का प्रयास किया। लक्षित ठिकानों में शामिल थे:
अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज।

इन सभी हमलों को भारत की एकीकृत काउंटर-यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया। हमलों के मलबे की बरामदगी पाकिस्तानी उत्प्रेरण की पुष्टि करती है।

आज सुबह, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को लक्षित किया। प्रतिक्रिया समान तीव्रता और क्षेत्रीय संतुलन के साथ की गई। विश्वसनीय सूचनाओं के अनुसार, लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम निष्क्रिय कर दिया गया है।

इस बीच, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर बिना उकसावे के भारी गोलीबारी शुरू कर दी है। प्रभावित क्षेत्र:
कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पूंछ, मेंढर और राजौरी,
जहाँ मोर्टार और भारी तोपखानों का उपयोग किया गया।

इस गोलीबारी में 16 निर्दोष नागरिकों की जान गई, जिनमें 3 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं।

भारत को यह स्पष्ट करना है कि:

हम गैर-उत्तेजक नीति के प्रति प्रतिबद्ध हैं,

लेकिन यदि पाकिस्तान ऐसे हमलों को जारी रखता है, तो सख्त जवाब देने से नहीं हिचकिचाएंगे।

04/04/2025

राणा पूंजा सोलंकी पानरवा राजस्थान के वंशज राणा मनोहर सिंह सोलंकी द्वारा कुछ सांसदों और विधायकों के खिलाफ राजपूत राणा पूंजा को भील कहने पर आपराधिक मानहानि और इतिहास से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया था , उसी क्रम में आज राजकुमार राउत, हरीश चौधरी, मन्ना लाल रावत और सुरेंद्र सिंह राठौर को माननीय न्यायालय ने सम्मन जारी कर उन्हें 8 अप्रैल 2025 को पेश होने को कहा है, राजपूत इतिहास को खंडित करने के विरुद्ध कानूनी लड़ाई में ये पहला पड़ाव हैं।
आज देश लोकतांत्रिक प्रणाली से चलता हैं,हमें कानून की मदद से कोर्ट में अपने तथ्य एवं प्रमाण रखकर
इसी तरह अन्य महापुरुषों के इतिहास को विकृत करने वालों के मंसूबों पर पानी फेरना होगा,तभी लगाम लगेगी।
जय भवानी🚩

#राजपूत #क्षत्रिय

26/03/2025

महापुरुषों और वीर यौद्धाओं के ऐतिहासिक व्यक्तित्व को जाति या समुदाय के चश्मे से देखना ठीक नहीं। उनका जीवन संघर्ष, वीरता और सम्मान का प्रतीक था, जो उस युग की कठिन परिस्थितियों में उभरा। आज सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना आसान है, लेकिन उस समय के खतरों और बलिदानों की तुलना इससे नहीं की जा सकती। महापुरुषों का सम्मान उनकी कर्मभूमि और योगदान के आधार पर करना चाहिए, न कि छोटी सोच और जातिवादी मानसिकता से उन्हें नीचे खींचने की कोशिश करनी चाहिए। यह किसी एक समाज की बात नहीं, बल्कि इतिहास के प्रति निष्पक्ष सम्मान की बात हैं।

Address

Jodhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सत्यपालसिंह पड़िहार बाँवरला posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category