Paras Ram Bishnoi

Paras Ram Bishnoi Ex.Pcc Member

|| भावभीनी श्रद्धांजलि || मेरा स्नेही ओर प्रिय अशोक मुकाम के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। एक हंसते-...
03/06/2026

|| भावभीनी श्रद्धांजलि ||

मेरा स्नेही ओर प्रिय अशोक मुकाम के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। एक हंसते-खेलते युवा का यूं अल्पायु में दुनिया से चले जाना गहरी पीड़ा का विषय है।
ईश्वर श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति 🙏

नागौर जेल में हिरासत के दौरान हुआ यह निधन गंभीर सवाल खड़े करता है।
1. हिरासत में एक स्वस्थ व्यक्ति की अचानक मृत्यु कैसे हो गई?
2. क्या जेल प्रशासन द्वारा समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई?
3. क्या यह लापरवाही का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण है?

जब न्याय की रक्षा करने वाली चारदीवारी में ही किसी की जान चली जाए तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। किसी भी परिवार को अपनों की मौत का कारण जानने का पूरा हक है।

मेरी राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

हिरासत में मौत सामान्य घटना नहीं है। सच्चाई सामने आनी चाहिए।

#जांच_हो

आज बावरला गांव में स्थित श्री गुरु जंभेश्वर भगवान के पावन मंदिर परिसर में आयोजित जाम्भाणी हरि कथा में सम्मिलित होने का प...
03/06/2026

आज बावरला गांव में स्थित श्री गुरु जंभेश्वर भगवान के पावन मंदिर परिसर में आयोजित जाम्भाणी हरि कथा में सम्मिलित होने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

प्रातः से ही मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ था। कथा व्यास द्वारा गुरु महाराज जंभेश्वर भगवान के जीवन चरित्र, उनके द्वारा बताए गए 29 नियमों तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश का इतने सरल और मार्मिक ढंग से वर्णन किया गया कि सभी श्रोता भाव-विभोर हो गए।

ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और संस्कारों को जीवित रखते हैं तथा समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं।

कथा का सफल आयोजन करने वाली समस्त प्रबंध समिति एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार। आपने हमें यह पुण्य लाभ लेने का अवसर दिया।

श्री गुरु जंभेश्वर भगवान की जय🙏
विष्णु भगवान की जय

03/06/2026

पानी मांगना हक़ है, अपराध नहीं

प्यासे लोगों ने पानी मांगा तो सरकार ने तोहफे में FIR दे दी।
भीषण गर्मी में पानी की गुहार अपराध हो गई?
राजकार्य में बाधा या व्यवस्था की नाकामी छुपाने का बहाना?

पानी मांगना कब से अपराध हो गया?
मंत्री जोगाराम पटेल के गांव में ही भीषण गर्मी और पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जब अपनी प्यास बुझाने के लिए आवाज़ उठाई, तो जलदाय विभाग ने पानी की सप्लाई दुरुस्त करने की बजाय ग्रामीणों पर ही ‘राजकार्य में बाधा’ डालने का आरोप लगाकर FIR दर्ज करवा दी।

ये बेहद शर्मनाक और तानाशाहीपूर्ण रवैया है।
खुद के गांव में ही अगर जनता प्यास से बिलबिला रही है और अपनी मांग रखने पर उसे थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, तो पूरे राजस्थान में आम आदमी का क्या हाल होगा?

सरकार तुरंत ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा वापस ले और क्षेत्र में पानी की स्थाई व्यवस्था करे।

पानी मांगना हक है, अपराध नहीं। जनता की आवाज़ को FIR से नहीं दबाया जा सकता।

#पानी_मांगा_अपराध_नहीं ापस_लो #जोधपुर ंकट #जोगाराम_पटेल_जवाब_दो

राजस्थान के पूर्व राजस्व मंत्री स्व. श्री नरपत राम जी बरवड़ की 30वीं पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग ले...
02/06/2026

राजस्थान के पूर्व राजस्व मंत्री स्व. श्री नरपत राम जी बरवड़ की 30वीं पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बरवड़ साहब सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे। किसान, गरीब और वंचित वर्ग के लिए उनका संघर्ष आज भी हम सबको प्रेरणा देता है। उनके विचार और आदर्श सदैव हमारे मार्गदर्शक रहेंगे।

भोजाकोर हीराराम जी जांगू  - जयप्रकाश जी (राज पुलिस) के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वहां पर उपस्थित सभी महानुभा...
01/06/2026

भोजाकोर
हीराराम जी जांगू - जयप्रकाश जी (राज पुलिस) के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वहां पर उपस्थित सभी महानुभावों से आत्मीय मुलाकात की !

राज्य सरकार द्वारा रावर गाँव की जीवनदायिनी नदी से बजरी खनन करने तथा लिज जारी करने के विरोध में पर्यावरण प्रेमी समस्त ग्र...
01/06/2026

राज्य सरकार द्वारा रावर गाँव की जीवनदायिनी नदी से बजरी खनन करने तथा लिज जारी करने के विरोध में पर्यावरण प्रेमी समस्त ग्रामवासी रावर के साथ उपस्थित होकर उनकी मांग को मजबूती प्रदान की ! जनता की भावनाओं का सम्मान करे। नदी बचेगी तभी खेती बचेगी, तभी गांव बचेगा।
साथ ही उनके हर संभव साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया

पर्यावरण प्रेमी स्व. राधेश्याम पेमानी जी की माताजी खेजड़ी बचाओ आंदोलन के दौरान बीकानेर में आमरण अनशन पर बैठी थीं। थार के...
27/05/2026

पर्यावरण प्रेमी स्व. राधेश्याम पेमानी जी की माताजी खेजड़ी बचाओ आंदोलन के दौरान बीकानेर में आमरण अनशन पर बैठी थीं। थार के कल्पवृक्ष को बचाने के लिए उनका ये संकल्प प्रेरणादायक है।

आज उनके निवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके जज्बे को नमन किया। खेजड़ी बचाने के इस आंदोलन में मातृशक्ति का त्याग और समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा है।

आज बीकानेर की पावन धरती पर केंद्रीय गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी ने खेजड़ी का पौधारोपण किया। अपने संबोधन में उन्हो...
27/05/2026

आज बीकानेर की पावन धरती पर केंद्रीय गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी ने खेजड़ी का पौधारोपण किया। अपने संबोधन में उन्होंने थार के मरुस्थल में खेजड़ी के महत्व को रेखांकित किया – कैसे यह वृक्ष रेगिस्तान में जीवन देता है, पशुओं को चारा देता है, जमीन को बांधता है और जैव विविधता को बचाता है।

लेकिन हकीकत ये भी है कि जिस बीकानेर की माटी पर आज खेजड़ी लगाई जा रही है, उसी बीकानेर ने कभी खेजड़ी बचाने के लिए राजस्थान का सबसे बड़ा जन आंदोलन देखा था। 1730 में खेजड़ली बलिदान हो या बाद के पर्यावरण आंदोलन – खेजड़ी यहां सिर्फ पेड़ नहीं, संस्कृति और जीवनशैली है।

दुख की बात ये है कि आज भी प्रदेशभर में खेजड़ी की कटाई बेरोकटोक जारी है। सबसे चिंताजनक – सोलर पावर प्रोजेक्ट्स की आड़ में बड़े पैमाने पर खेजड़ी काटी जा रही है। “विकास” के नाम पर थार के इस कल्पवृक्ष को उजाड़ा जा रहा है, और अब तक राज्य सरकार खेजड़ी संरक्षण के लिए कोई ठोस, सख्त कानून नहीं बना पाई।

राजस्थान सरकार को निर्देशित करें कि थार में खेजड़ी की कटाई पर तत्काल रोक लगे, खासकर सोलर प्रोजेक्ट्स की आड़ में हो रही कटाई पर।
खेजड़ी को संरक्षित वृक्ष घोषित कर उसके संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाया जाए, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।
पौधारोपण के साथ-साथ मौजूदा खेजड़ी वनों के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाए।

थार की पहचान, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खेजड़ी से जुड़ा है। प्रतीकात्मक पौधारोपण के साथ ठोस नीतिगत कदम भी उतने ही जरूरी हैं।

Bachao

 #नारनाड़ी लूणीश्री हैमाराम जी राणावत,,हरीश राणावत पत्रकार की बहन के बालून्दा सिख समारोह में शामिल हुआ ! #झंवर_लूणी आज म...
26/05/2026

#नारनाड़ी लूणी

श्री हैमाराम जी राणावत,,हरीश राणावत पत्रकार की बहन के बालून्दा सिख समारोह में शामिल हुआ !

#झंवर_लूणी
आज मधनजी मरवण (ठेकेदार ) के यहाँ गांव झंवर लूणी हमारी विधानसभा मे बाबा रामदेव जी के जम्मा जागरण सभा समारोह मे शामिल हुए !

 #जोधपुर पप्पाराम जी कांवा के यहां उनके सुपुत्र की शादी समारोह में शामिल होकर परिवारजन को शुभकामनाएं दी !इस अवसर पर कांव...
26/05/2026

#जोधपुर

पप्पाराम जी कांवा के यहां उनके सुपुत्र की शादी समारोह में शामिल होकर परिवारजन को शुभकामनाएं दी !

इस अवसर पर कांवा परिवार द्वारा किए गए मान सम्मान के लिए आभार धन्यवाद !

Address

Jodhpur
342001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Paras Ram Bishnoi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share