Team Dr. Shravan Choudhary

Team Dr. Shravan Choudhary UOFFICIALFACEBOOK ACCOUNT TEAM Dr. Shravan Choudhary STATE EXECUTIVE MEMBER OF Rashtriya Loktantrik Party AND EX PRESIDENT OF MEDICAL COLLEGE JAIPUR

जुल्म की हर दीवार एक दिन ढह जाएगी,सच की किरण अंधेरों को मिटा जाएगी।संघर्ष करने वालों का हौसला मत आज़माओ,जनशक्ति उठी तो स...
01/06/2026

जुल्म की हर दीवार एक दिन ढह जाएगी,
सच की किरण अंधेरों को मिटा जाएगी।
संघर्ष करने वालों का हौसला मत आज़माओ,
जनशक्ति उठी तो सत्ता भी झुक जाएगी। ✊🔥
Dr. Shravan Choudhary

4 दिन बीत गए, लेकिन डॉ. श्रवण चौधरी अब तक रिहा नहीं हुए।यह सिर्फ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रि...
01/06/2026

4 दिन बीत गए, लेकिन डॉ. श्रवण चौधरी अब तक रिहा नहीं हुए।

यह सिर्फ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। जिस सरकार को युवाओं की समस्याओं, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए, वह आवाज़ उठाने वालों को ही निशाना बना रही है।

डॉ. श्रवण चौधरी को हिरासत में रखकर सरकार यह संदेश देना चाहती है कि जो अन्याय के खिलाफ बोलेगा, उसे दबा दिया जाएगा। लेकिन इतिहास गवाह है कि संघर्ष की आवाज़ कभी सलाखों में कैद नहीं होती।

4 दिन हो गए हैं, लेकिन जनता का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

याद रखो—
जितना दबाओगे, उतनी बुलंद होगी आवाज़,
जितना रोकोगे, उतना बढ़ेगा कारवां।

✊ डॉ. श्रवण चौधरी को तुरंत रिहा करो
✊ लोकतंत्र का सम्मान करो
✊ अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा


#श्रवण_चौधरी_को_रिहा_करो
#लोकतंत्र_बचाओ
Dr. Shravan Choudhary

जिस आवाज़ को सत्ता दबाना चाहती है, उसी आवाज़ को जनता और बुलंद करती है।डॉ. श्रवण चौधरी की रिहाई तक संघर्ष जारी रहेगा।   #...
31/05/2026

जिस आवाज़ को सत्ता दबाना चाहती है, उसी आवाज़ को जनता और बुलंद करती है।
डॉ. श्रवण चौधरी की रिहाई तक संघर्ष जारी रहेगा।
#श्रवण_चौधरी_को_रिहा_करो
Dr. Shravan Choudhary

डॉ. श्रवण चौधरी की गिरफ्तारी और अब तक उनकी रिहाई न होना भाजपा सरकार की तानाशाही मानसिकता और प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट प...
31/05/2026

डॉ. श्रवण चौधरी की गिरफ्तारी और अब तक उनकी रिहाई न होना भाजपा सरकार की तानाशाही मानसिकता और प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट प्रमाण है। जब सरकार जनता के मुद्दों पर जवाब देने में असफल हो जाती है, तब वह आवाज़ उठाने वालों को दबाने का प्रयास करती है।

राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे RLP कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करके सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उसे युवाओं की आवाज़, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से डर लगता है।

सरकार यह भूल रही है कि संघर्ष की आवाज़ को हिरासत में लेकर कभी दबाया नहीं जा सकता। डॉ. श्रवण चौधरी केवल एक नाम नहीं, बल्कि युवाओं, किसानों और आम जनता के हक़ की बुलंद आवाज़ हैं। जितना दमन होगा, उतना ही बड़ा जनसैलाब अन्याय के खिलाफ खड़ा होगा।

यदि डॉ. श्रवण चौधरी को शीघ्र रिहा नहीं किया गया, तो यह जनआंदोलन राजस्थान के गांव-गांव, तहसील-तहसील और जिले-जिले तक पहुंचेगा। जनता बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

लोकतंत्र में आवाज़ों को कैद नहीं किया जा सकता, सच को सलाखों के पीछे नहीं रखा जा सकता।

✊ डॉ. श्रवण चौधरी को तुरंत रिहा करो!
✊ लोकतंत्र का गला घोंटना बंद करो!
✊ अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा!


#श्रवण_चौधरी_को_रिहा_करो

#लोकतंत्र_बचाओ
Dr. Shravan Choudhary

जिसने पीड़ितों के लिए आवाज़ उठाई, आज उसी की आवाज़ दबाने की कोशिश हो रही है।लेकिन सच को कैद करने की ताकत किसी सत्ता में न...
31/05/2026

जिसने पीड़ितों के लिए आवाज़ उठाई, आज उसी की आवाज़ दबाने की कोशिश हो रही है।
लेकिन सच को कैद करने की ताकत किसी सत्ता में नहीं होती।
#न्याय_की_लड़ाई
#श्रवण_चौधरी_को_रिहा_करो

31/05/2026

क्या न्याय की लड़ाई लड़ना अपराध है?
विश्नोई समाज के होनहार युवा डॉ. राकेश विश्नोई को न्याय दिलाने की मांग को मजबूती से उठाने वाले अग्रणी योद्धा डॉ. श्रवण चौधरी को भाजपा सरकार द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा जाना कई सवाल खड़े करता है।
क्या किसी पीड़ित परिवार की आवाज़ बनना गुनाह है? क्या अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना अपराध है? क्या न्याय की मांग करने वालों को जेल भेजकर सच्चाई की आवाज़ दबाई जा सकती है?
डॉ. श्रवण चौधरी ने किसी समाज विशेष के लिए नहीं, बल्कि न्याय और अधिकार की लड़ाई लड़ी है। आज जब डॉ श्रवण चौधरी न्यायिक हिरासत में हैं तब उनके लिए आवाज उठाने की जिम्मेदारी किसी एक समाज की नहीं, बल्कि राजस्थान की 36 कौम, युवाओं और हर उस व्यक्ति की है जो न्याय और लोकतंत्र में विश्वास रखता है।

जो सच के लिए सीना तानकर खड़ा रहता है, वही सत्ता की आंखों में खटकता है। जेल की सलाखें हौसले नहीं रोक सकतीं, न्याय का योद्धा हर दौर में चमकता है।

जुल्म चाहे कितना भी ताकतवर क्यों न हो जाए, सच की आवाज़ को झुका नहीं सकता। डॉ श्रवण चौधरी जैसे योद्धा कैद हो सकते हैं, मगर उनके संघर्ष को कोई मिटा नहीं सकता।
36 कौम से अपील है कि न्याय की इस लड़ाई में एकजुट होकर डॉ. श्रवण चौधरी के समर्थन में खड़े हों। क्योंकि आज आवाज़ उनकी दबाई जा रही है, कल किसी और की भी हो सकती है।
#न्याय_की_लड़ाई #36कौम_एकजुट

31/05/2026

जंजीरों से हौसलों को बांधा नहीं जाता,
सच की आवाज़ को दबाया नहीं जाता।
डॉ. श्रवण चौधरी वो नाम हैं संघर्ष का,
जिन्हें सत्ता के दबाव से झुकाया नहीं जाता।

31/05/2026

जुल्म की रात चाहे जितनी लंबी हो जाए,
संघर्ष की मशाल कभी बुझ नहीं पाए।
डॉ. श्रवण चौधरी की आवाज़ को कैद करने वालों,
याद रखो, जनआंदोलन सलाखों से नहीं रुक पाए। ✊
Dr. Shravan Choudhary

31/05/2026

डॉ. श्रवण चौधरी को अब तक रिहा नहीं करना लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला दमन है।
शांतिपूर्ण धरना देने वाले नेता को हिरासत में रखना और पुराने मुकदमे खंगालना बताता है कि सरकार जनआवाज़ से कितनी भयभीत है।

जंजीरों से हौसलों को बांधा नहीं जाता,
सच की आवाज़ को दबाया नहीं जाता।
डॉ. श्रवण चौधरी वो नाम हैं संघर्ष का,
जिन्हें सत्ता के दबाव से झुकाया नहीं जाता,

जुल्म की रात चाहे जितनी लंबी हो जाए,
संघर्ष की मशाल कभी बुझ नहीं पाए।
डॉ. श्रवण चौधरी की आवाज़ को कैद करने वालों,
याद रखो, जनआंदोलन सलाखों से नहीं रुक पाए। ✊

#लोकतंत्र_की_आवाज
Dr. Shravan Choudhary

Address

Osian
Jodhpur

Telephone

+919001992232

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Team Dr. Shravan Choudhary posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Team Dr. Shravan Choudhary:

Share