Bhanwar Janadesar

Bhanwar Janadesar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bhanwar Janadesar, Jodhpur.

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कल २० जनवरी को प्रातः नौ बजे से लेकर शाम तक सभी बड़े बुजुर्गों, महिलाओं के आखो की निशुल्क मो...
19/01/2026

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कल २० जनवरी को प्रातः नौ बजे से लेकर शाम तक सभी बड़े बुजुर्गों, महिलाओं के आखो की निशुल्क मोतियाबिंद की जाँच कराई जाएगी तथा जिन लोगों को आखों के ऑपरेशन की आवश्यकता होगी उन सभी को जोधपुर ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा इस दौरान शिविर में सभी बड़े बुजुर्गों के साथ में ख़ुद मौजूद रहूँगा ।सभी मरीज अपना आधार कार्ड साथ लेकर आए ।ऑपरेशन व अन्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी ।
~आप का अपना ~सरपंच जानादेसर

16/09/2025

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग प्रयोग (CCE) एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य फसल नुकसान का आकलन करना और किसानों को बीमा दावा राशि प्रदान करना है। यह प्रक्रिया बीमा कंपनियों द्वारा की जाती है, जो फसल और फसल कटाई के आंकड़ों का विश्लेषण करके नुकसान का आकलन करती हैं।*क्रोप कटिंग की प्रक्रिया:*- फसल कटाई प्रयोगों के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाई जाती है, जिसमें पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक, बीमा कंपनी के ओपरेटर शामिल होते हैं - इन आंकड़ों का विश्लेषण करके फसल नुकसान का आकलन किया जाता है और बीमा दावा राशि का निर्धारण किया जाता है।*बीमा दावा राशि का भुगतान:*- बीमा दावा राशि का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाता है।- यह प्रक्रिया पारदर्शी और ऑनलाइन है, जिससे किसानों को आसानी से बीमा राशि मिल सके।*फसल बीमा से जुड़ी समस्याओं के लिए संपर्क:*- टोल फ्री नंबर: 14447- कृषि रक्षक पोर्टल: https://pmfby.gov.in/krph/¹*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के मुख्य उद्देश्य:*- किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट और बीमारियों से हुए फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना।- कृषि क्षेत्र में ऋण के प्रवाह को सुनिश्चित करना।- फसल नुकसान के आंकलन के लिए तकनीक का उपयोग करना और दावा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना।*फसल बीमा योजना के लाभ:*- कम प्रीमियम दरें: खरीफ फसलों के लिए 2% और रबी फसलों के लिए 1.5%- फसल नुकसान के मामले में बीमा दावा राशि का भुगतान- किसानों की आय को स्थिर करने में मदद करनामेरा आप सबसे पुनः निवेदन है कि क्रोप कटिंग के समय जागरूक रहें और जिन किसान के खेत में कंपनी के ओपरेटर द्वारा क्रोप कटिंग की गई और वह किसान असंतुष्ट हैं तो वह तहसीलदार से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है और उसकी पुनः नियमानुसार क्रोप कटिंग करा सके।धन्यवाद -भंवरलाल जाट सरपंच जानादेसर जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैत

आप सभी किसान भाइयो से निवेदन है की समय से गिरदावरी होने पर ही क्रोप कटिंग हो पाएगी, क्रोप कटिंग से ही मुआवजा की राशि तय ...
21/08/2025

आप सभी किसान भाइयो से निवेदन है की समय से गिरदावरी होने पर ही क्रोप कटिंग हो पाएगी, क्रोप कटिंग से ही मुआवजा की राशि तय होती है अतः समय से अपनी गिरदावरी करे और अपने पड़ोसी खातेदार की भी गिरदावरी करवाये। पूर्ण गिरदावरी होने पर ही क्रोप कटिंग हो पाएगी। गिरदावरी अवश्य करें ओर करवाये, जिससे मुआवज़ा आने मे समस्या नहीं आये।

-भंवरलाल जाट
सरपंच जानादेसर

15/08/2025

📍 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जानादेसर

आज ग्राम स्तरीय जनसुनवाई के  दौरान SDM श्री मोहन लाल जी (IAS) और तहसीलदार श्री देवाराम जी को जोजरी-लूणी नदी के गन्दे पान...
07/08/2025

आज ग्राम स्तरीय जनसुनवाई के दौरान SDM श्री मोहन लाल जी (IAS) और तहसीलदार श्री देवाराम जी को जोजरी-लूणी नदी के गन्दे पानी से उत्पन्न जहरीले मच्छरों पर फोगींग करवाने के लिए आग्रह किया ।
ज़हरीले मच्छरों पर फोगिंग करने से बच्चों में डेंगू , मलेरिया जैसी अनेक बिमारियों से छुटकारा मिलेगा।।Govind Singh DotasraAshok GehlotRakesh TikaitJogaram Patel

07/08/2025

आज ग्राम पंचायत जानादेसर में पंचायत स्तरीय जन सुनवाई में IAS श्री मोहन लाल जी , RTS श्री देवा राम जी , धवा BDO श्री ओम प्रकाश जी के साथ ग्राम वासियों की जनसुनवाई की गई जिसमें मुख्य रूप से बिजली विभाग, जल विभाग और जन सूचना और संचार विभाग से संबंधित समस्याओं का तुंरत प्रभाव से निराकरण करवाने हेतु निर्देश दिए गए।

Address

Jodhpur

Telephone

+919829931415

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhanwar Janadesar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhanwar Janadesar:

Share