Julani Harphool wali

  • Home
  • Julani Harphool wali

Julani Harphool wali Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Julani Harphool wali, Landmark & historical place, .

24/03/2024

Gaav ki holi

24/03/2024
04/02/2023

नमस्कार,
जैसा की आप सब को मालूम है की यह समय फाइनेंशियल ईयर का आखरी समय चल रहा है और बहुत से नौकरी पेशा लोग अपना इनकमटैक्स बचाने के लिए सेक्शन 80G के तहत पीएम केयर फंड में दान दे रहे है, आप लोगो को यह जान कर खुशी होगी की आप लोग यह दान अपने गांव की लाइब्रेरी में भी दे सकते है, दान दिया हुआ पैसा 100% टैक्स फ्री होगा, इसलिए आप सब लोगो से निवेदन है कि पीएम केयर फंड में दान न दे कर दादा खेड़ा वेलफेयर लाइब्रेरी में दान दे और अपने गांव के उज्ज्वल भविष्य में अपना योगदान दे, इनकम टैक्स में छूट पाने के लिए जरूरी जानकारी इस प्रकार है :-

Name : Dada khera welfare society
Account no:2245002100001371
Branch:Julani
IFSC code:PUNB0224500
Bank name :PNB JULANI
PAN No. AAHAD8981H

जुलानी का गौरव - 1नमस्कार आइए आज आपको अपने गांव जुलानी के होनहार खिलाड़ी भोला पहलवान जुलानी से रूबरू करवाते हैं वैसे आप ...
31/01/2023

जुलानी का गौरव - 1

नमस्कार आइए आज आपको अपने गांव जुलानी के होनहार खिलाड़ी भोला पहलवान जुलानी से रूबरू करवाते हैं वैसे आप सभी इन्हें बखूबी जानते भी होंगे लेकिन आज हम इनके बारे में थोड़ा विस्तार से बताते हैं

जीवन परिचय :- जयदीप उर्फ भोला जुलानी सुपुत्र श्री भगत सिंह सुपुत्र श्री भलेराम सहारण के घर इनका जन्म 15 दिसंबर 1997 को हुआ, बड़ी बहन कविता के जन्म के 12 साल बाद भोला पहलवान का जन्म श्री भगत सिंह के घर एक साधारण किसान परिवार में हुआ, जिस प्रकार सभी किसान पुत्रो का बचपन गरीबी में बीतता है इनका बचपन अत्यंत गरीबी में बिता है।।

शिक्षा :- इन्होंने छोटू राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है ।।

खेलों के प्रति रुझान :- ये अपने बचपन के लगभग 14-15 सालों तक के खेलों से दूर रहे, बचपन में दूध तक नहीं पीते थे, खानपान भी सामान्य रूप से कम था, इन्हें एक संकुचित स्वभाव के बच्चे के रूप में देखा जाता था लेकिन जब खेलना शुरू किया तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा । ओपन सर्कल कबड्डी खेल से शुरुआत करके आज खेल की दुनिया में एक अच्छा नाम कमा रहा है पिछले लगभग 10 -12 वर्षों से लगातार कबड्डी को समर्पित खेल भावना से खेलते हुए एक नरम स्वभाव के खिलाड़ी के रूप में भोला जुलानी की एक अलग ही पहचान है ।।

पुरस्कार :- इन्होने खेलों में नाम कमाने के साथ-साथ इनाम भी बहुत जीते हैं जिनमें से कुछ याद है वह इस प्रकार हैं:
1. मलेशिया टूर 2018 ( सेकंड पोजीशन)
2. लगभग 50 बार बेस्ट रेडर का खिताब विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राप्त किया है
3. इन्होंने पांच बार एलईडी टीवी, एक वाशिंग मशीन , दो सोने की अंगूठियां, एक मुर्रा झोट्टी , 25000, 11000 और 5100 के नगद पुरस्कार, कानों की मुर्क्की और फ्रिज आदि ढेरों इनाम जीते हैं ।।
विशेष :- हमें बहुत गर्व होता है जब टीवी पर मैच चल रहा होता हो और वहां पर भोला जुलानी के नाम की घोषणा बार-बार होती है और आखिर क्यों ना हो हम भी इसी गांव की मिट्टी में पैदा हुए हैं, हम सब को इस मिट्टी से एक आत्मीय लगाव है लेकिन भोला जुलानी ने खेलों में अच्छा नाम कमाया है अपनी मेहनत के दम पर, एक गरीब परिवार में पहलवान का पालन पोषण करना भी बड़ा मुश्किल काम है लेकिन इनके माता-पिता ने इन्हें अपने हिस्से का भी दूध घी खिला पिलाकर बड़े चाव से उम्मीदों से पाला जो आज इस काबिल बना के सारे गांव जुलानी का नाम रोशन कर रहा है जिस पर हमें बार-बार गर्व महसूस होता है

नोट :- इनसे पहले हमारे गांव में जो पहलवान हुए हैं जिनके बारे में हमने सिर्फ किस्से सुने हैं तो नई पीढ़ी के लिए उनको जानना भी जरूरी है जो इस प्रकार है : पूर्व सरपंच स्वर्गीय श्री राम कला जी, स्वर्गीय श्री चतर सिंह जी उर्फ चतरू पहलवान और स्वर्गीय श्री इंद्र पहलवान जी उर्फ (इंद्र माहाल) के नाम से भी जाना जाता है उपरोक्त तीनों ऐसे नाम है जो अपने समय में अपने अपने खेल के जुलानी के महान खिलाड़ी थे और उन्होंने अपने गांव का नाम रोशन किया।।
धन्यवाद।।. .. देवीलाल जुलानी व विरेंद्र फोजी🙏🙏

19/07/2020
30/01/2020

आज मेरे पैतृक गांव जुलानी की स्थापना 1820 वर्ष के 200 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज बसंत पंचमी के दिन जुलानी गांव दादा कुसाली ने बसाया था। इस गांव ने महान गौ भक्त हरफूल जाट जुलानी के साथ साथ फौज और प्रशासन के अनेक अफसर दिए। मेरा बेटा मेरे परिवार की 10 वीं पीढ़ी हैं। गांव की सबसे बड़ी श्रद्धा व पूजनीय स्थल गांव में " दादा खेड़ा जुलानी" हैं। जिसमे इस गांव में जन्म लेने वाले और छोड़ कर जाने वालो की आत्मा समाहित हैं।
गांव के स्थापना वर्ष की सभी गांव वासियों को शुभकमनाएं।
दादा खेड़ा गांव में सुख शांति समृद्धि बनाए रखे।

दादा खेड़ा की जय 🙏

29/01/2020

आज बसंत पंचमी के दिन हमारे गाँव जुलानी का स्थापना दिवस है - 200 वीं वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर दादा खेड़ा वंदना ।
जय दादा खेड़ा की जय ।आप का आशीर्वाद बना रहे जुलानी गाँव कर ऊपर । गाँव में प्यार व भाईचारा बना रहे । सुख शांति और समर्धि बनी रहे । सभी गाँव वासी एक दूसरे के सुख दुःख के साथी बने रहे । हम सब गाँव वासी अपने कर्मों से आपका नाम रोशन करे ।
आप सब को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ।

Address


126102

Telephone

+919416480520

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Julani Harphool wali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share