वैश्य अग्रवाल समाज हरियाणा

  • Home
  • India
  • Jind
  • वैश्य अग्रवाल समाज हरियाणा

वैश्य अग्रवाल समाज हरियाणा वैश्य समाज हरियाणा

परम आदरणीय श्री नंद किशोर गोयनका जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।समाज के उत्थान, सेवा एवं अग्रो...
13/07/2026

परम आदरणीय श्री नंद किशोर गोयनका जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

समाज के उत्थान, सेवा एवं अग्रोहा के विकास में आपका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। आपके द्वारा स्थापित आदर्श एवं जनकल्याण के कार्य आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं समस्त स्वजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

।। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ।।

💐💐💐भामाशाह वैश्य समाज 💐💐💐प्रिंसिपल ने कहा—एक कमरा बनवा दीजिए, मां बोलीं—एक कमरे से क्या होगा, पूरा स्कूल बनवाओ।राजस्थान ...
27/12/2025

💐💐💐भामाशाह वैश्य समाज 💐💐💐
प्रिंसिपल ने कहा—एक कमरा बनवा दीजिए, मां बोलीं—एक कमरे से क्या होगा, पूरा स्कूल बनवाओ।

राजस्थान के जालोर में सोमवार को संसद भवन जैसी दिखने वाली सरकारी स्कूल की नई इमारत चर्चा में है। यह भवन अमेरिका में रहने वाले NRI डॉक्टर अशोक जैन ने बनवाया है। डॉक्टर अशोक जैन ने इसी गांव से अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी और पिछले 31 साल से अमेरिका में डॉक्टर हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल ने उनसे कहा कि अगर संभव हो तो एक कमरा बनवा दीजिए। अशोक जैन ने तुरंत हामी भर दी और घर जाकर यह बात अपनी मां को बताई। मां ने कहा—एक कमरे से क्या होगा, इतने सारे बच्चे हैं, तुम तो पूरा स्कूल बनवाओ।
मां की इस सलाह के बाद दादाल गांव में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस यह भव्य स्कूल भवन तैयार किया गया।

14/09/2025
💐भारत की बेटी ने बढ़ाया मान 🌟🙏 गर्व है हमारी नंदनी पर 🙏केवल 19 वर्ष की उम्र में भारत की होनहार बेटी नंदनी अग्रवाल ने इति...
12/09/2025

💐भारत की बेटी ने बढ़ाया मान 🌟

🙏 गर्व है हमारी नंदनी पर 🙏

केवल 19 वर्ष की उम्र में भारत की होनहार बेटी नंदनी अग्रवाल ने इतिहास रचते हुए सबसे कम उम्र की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है।

🏆 नंदनी की उपलब्धियाँ

✨ 13 साल की उम्र में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण
✨ 15 साल की उम्र में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
✨ CA फाइनल में ऑल इंडिया रैंक – 1
✨ 19 साल की उम्र में बनीं सबसे कम उम्र की महिला CA

यह उपलब्धि न केवल अग्रवाल समाज बल्कि पूरे भारत देश के लिए गर्व का विषय है।
नंदनी अग्रवाल जैसी बेटियाँ आने वाली पीढ़ियों को मेहनत, लगन और दृढ़ निश्चय से सफलता पाने की प्रेरणा देती हैं।

💐 नंदनी अग्रवाल एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
🌸 “आपने जो मान बढ़ाया है, वह हर बेटी और हर परिवार के लिए प्रेरणा है।” 🌸

मिलिए भारत की पहली दिव्यांग आईएएस ऑफिसर #इरा_सिंघल से जिन्होंने अपने चौथे अटेम्प्ट में जनरल कैटेगरी में टॉप किया अपने ना...
26/07/2025

मिलिए भारत की पहली दिव्यांग आईएएस ऑफिसर
#इरा_सिंघल से जिन्होंने अपने चौथे अटेम्प्ट में जनरल कैटेगरी में टॉप किया अपने नाम के साथ-साथ परिवार स्कूल कॉलेज और पूरे देश का नाम रोशन किया इनके बारे में आप क्या बोलेंगे कमेंट सेक्शनमें जरूर बताएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “महाराज अग्रसेन रेलवे स्टेशन” रखने ...
30/06/2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “महाराज अग्रसेन रेलवे स्टेशन” रखने का प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को प्रेषित किया है।

दुनिया बोल रही है  ैश्य_समाज
29/06/2025

दुनिया बोल रही है ैश्य_समाज

वैश्य समाज का गौरव… देश की शान सावी जैन!सी.बी.एस.ई. 12वीं परीक्षा में शामली की होनहार छात्रा कु. सावी जैन ने 500 में से ...
13/05/2025

वैश्य समाज का गौरव… देश की शान सावी जैन!
सी.बी.एस.ई. 12वीं परीक्षा में शामली की होनहार छात्रा कु. सावी जैन ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर देशभर में टॉप करके न केवल शामली नगर का बल्कि पूरे वैश्य समाज का गौरव बढ़ाया है।

सावी जैन श्री अंकित जैन की सुपुत्री हैं तथा स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, शामली की प्रतिभाशाली छात्रा हैं।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर वैश्य समाज की ओर से सम्पूर्ण परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं।
बिटिया सावी को ढेरों शुभाशीष । उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं सहित!

02/05/2025

अग्र बंधुओं,

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार ने (एनपीआर) करने की घोषणा की है। इसमें भारतीय नागरिकों की जनगणना की जाएगी। आप सभी अग्रवाल भाई ध्यान रखें की राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में जाति के कॉलम में सिर्फ 'वैश्य' ही लिखना है।

लोकतंत्र में समाज की ताकत सख्या के हिसाब से तय होती है इसलिए वैश्य समाज के अन्तर्गत आने वाली सभी 364 घटक जातियां, गोत्र व ब्योक हमारी सही संख्या नही बता पाएगी। इसलिए सभी से निवेदन है कि जाति के कॉलम में 'वैश्य' लिखवाएं। ताकि हमारे अधिकार सुरक्षित रहें।

हर वैश्य बंधु तक मोबाइल में ये जानकारी पहुंचानी, आप हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी/दायित्व समझे।

Address

Jind

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when वैश्य अग्रवाल समाज हरियाणा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category