United states of Jhunjhunu - झुंझुनूं

United states of Jhunjhunu - झुंझुनूं Get in touch with us and get regular updates reflecting our Shekhawati culture, humour and more.

Ravish Kumar
23/08/2020

Ravish Kumar

Happy Independence Day 💐
15/08/2020

Happy Independence Day 💐

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐
Happy Independence Day 💐💐

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐Happy Independence Day 💐💐
14/08/2020

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐
Happy Independence Day 💐💐

29/07/2020





 #राजस्थान सरकार ने मृत्युभोज पर लगाई रोक , अब कोई मृत्यु भोज करेगा तो होगी कार्यवाही।
08/07/2020

#राजस्थान सरकार ने मृत्युभोज पर लगाई रोक , अब कोई मृत्यु भोज करेगा तो होगी कार्यवाही।


      #कुंवारों के लिए नुस्खे 🙄😂😂😂अगर आप की शादी नहीं हो रही है तो बिल्कुल परेशान ना होंमैं आप के लिए कुछ छोटे-छोटे नुस्...
04/07/2020


#कुंवारों के लिए नुस्खे
🙄😂😂😂
अगर आप की शादी नहीं हो रही है तो बिल्कुल परेशान ना हों
मैं आप के लिए कुछ छोटे-छोटे नुस्खे लेकर आया हूं☺️
जिस के करने से आप के घर वालों में आप की वैल्यू का एहसास पैदा होगा और शादी में आसानी होगी☺️
1- घर में देर से आया कीजिए
2- जब भी घर जाएं और खाना सामने आए तो उन को
तंग करने के लिए खाना गरम करने को कहिए
3- अक्सर ताजे खाने की फरमाइश करते रहिए
4- रात को बार बार चाय की फरमाइश करना बहुत जरूरी है
5- अगर कोई ना बनाए तो खुद किचन में जा कर बनाइए और कई बर्तन इस्तेमाल कीजिए
6- कभी कभी कप भी तोड़ दीजिए या चाय का बर्तन जला कर रख दीजिए
7- बात बात पर नाराज हो जाया कीजिए और साथ ही साथ ये भी कहते रहा कीजिए कि मेरी तरफ तो किसी का ध्यान ही नहीं जाता
8- रोज कम से कम दो जोड़ी कपड़े चेंज किया करिए
9- कपड़े प्रेस ना होने पर या साफ ना धुले जाने पर प्यार से नाराज हो जाया कीजिए
10- दरवाजे को खोलते या बंद करते वक्त तेज़ खोलिए और बंद कीजिए
11- रोजाना घर वालों को बताएं- आज फलां की शादी थी आज फला दोस्त की शादी हो गई
12- अक्सर उदास रहा करिए
13- दर्द भरे गीत और शायरी सुनते रहा कीजिए
इतना कर लेने पर उम्मीद है घर वाले आप के मन की बात समझ जाएंगे
(किसी ने सच कहा है जन्मा बच्चा भी जब तक ना रोए उस को दूध नहीं मिलता)
इसलिए बताए हुए तरीके पर अमल करिए और अपने होने का एहसास दिलाइए😁😁
नोट:- काम हो जाने की सूरत में दुआ के साथ-साथ निमंत्रण में भी जरूर याद रखियेगा😍😍

🔰🔰फोटो में जो वृद्ध गड़रिया है  वास्तव में ये भारतीय सेना का सबसे बड़ा राजदार था पूरी पोस्ट पढोगे तो इनके चरणों मे आपका सर...
02/07/2020

🔰🔰फोटो में जो वृद्ध गड़रिया है वास्तव में ये भारतीय सेना का सबसे बड़ा राजदार था पूरी पोस्ट पढोगे तो इनके चरणों मे आपका सर अपने आप झुक जाएगा, 2008 फील्ड मार्शल "मानेक शॉ" वेलिंगटन अस्पताल, तमिलनाडु में भर्ती थे। गम्भीर अस्वस्थता तथा अर्धमूर्छा में वे एक नाम अक्सर लेते थे - 'पागी-पागी!' डाक्टरों ने एक दिन पूछ दिया “Sir, who is this Paagi?”

सैम साहब ने खुद ही brief किया...

1971 भारत युद्ध जीत चुका था, जनरल मानेक शॉ *ढाका* में थे। आदेश दिया कि पागी को बुलवाओ, dinner आज उसके साथ करूँगा! हेलिकॉप्टर भेजा गया। हेलिकॉप्टर पर सवार होते समय पागी की एक थैली नीचे रह गई, जिसे उठाने के लिए हेलिकॉप्टर वापस उतारा गया था। अधिकारियों ने नियमानुसार हेलिकॉप्टर में रखने से पहले थैली खोलकर देखी तो दंग रह गए, क्योंकि उसमें दो रोटी, प्याज तथा बेसन का एक पकवान (गाठिया) भर था। Dinner में एक रोटी सैम साहब ने खाई एवं दूसरी पागी ने।

*उत्तर गुजरात* के *सुईगाँव* अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की एक border post को *रणछोड़दास post* नाम दिया गया। यह पहली बार हुआ कि किसी आम आदमी के नाम पर सेना की कोई post हो, साथ ही उनकी मूर्ति भी लगाई गई हो।

पागी यानी *'मार्गदर्शक'*, वो व्यक्ति जो रेगिस्तान में रास्ता दिखाए। *'रणछोड़दास रबारी'* को जनरल सैम मानिक शॉ इसी नाम से बुलाते थे।

गुजरात के *बनासकांठा* ज़िले के पाकिस्तान सीमा से सटे गाँव *पेथापुर गथड़ों* के थे रणछोड़दास। भेड़, बकरी व ऊँट पालन का काम करते थे। जीवन में बदलाव तब आया जब उन्हें 58 वर्ष की आयु में बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक *वनराज सिंह झाला* ने उन्हें पुलिस के मार्गदर्शक के रूप में रख लिया।

*हुनर इतना कि ऊँट के पैरों के निशान देखकर बता देते थे कि उस पर कितने आदमी सवार हैं। इन्सानी पैरों के निशान देखकर वज़न से लेकर उम्र तक का अन्दाज़ा लगा लेते थे। कितनी देर पहले का निशान है तथा कितनी दूर तक गया होगा सब एकदम सटीक आँकलन जैसे कोई कम्प्यूटर गणना कर रहा हो।*

1965 युद्ध की आरम्भ में पाकिस्तान सेना ने भारत के गुजरात में *कच्छ* सीमा स्थित *विधकोट* पर कब्ज़ा कर लिया, इस मुठभेड़ में लगभग 100 भारतीय सैनिक हत हो गये थे तथा भारतीय सेना की एक 10000 सैनिकोंवाली टुकड़ी को तीन दिन में *छारकोट* पहुँचना आवश्यक था। तब आवश्यकता पड़ी थी पहली बार रणछोडदास पागी की! रेगिस्तानी रास्तों पर अपनी पकड़ की बदौलत उन्होंने सेना को तय समय से 12 घण्टे पहले मञ्ज़िल तक पहुँचा दिया था। सेना के मार्गदर्शन के लिए उन्हें सैम साहब ने खुद चुना था तथा सेना में एक विशेष पद सृजित किया गया था *'पागी'* अर्थात पग अथवा पैरों का जानकार।

भारतीय सीमा में छिपे 1200 पाकिस्तानी सैनिकों की location तथा अनुमानित संख्या केवल उनके पदचिह्नों से पता कर भारतीय सेना को बता दी थी, तथा इतना काफ़ी था भारतीय सेना के लिए वो मोर्चा जीतने के लिए।

1971 युद्ध में सेना के मार्गदर्शन के साथ-साथ अग्रिम मोर्चे तक गोला-बारूद पहुँचवाना भी पागी के काम का हिस्सा था। *पाकिस्तान* के *पालीनगर* शहर पर जो भारतीय तिरंगा फहरा था उस जीत में पागी की भूमिका अहम थी। सैम साब ने स्वयं ₹300 का नक़द पुरस्कार अपनी जेब से दिया था।

पागी को तीन सम्मान भी मिले 65 व 71 युद्ध में उनके योगदान के लिए - *संग्राम पदक, पुलिस पदक* व *समर सेवा पदक*!

27 जून 2008 को सैम मानिक शॉ की मृत्यु हुई तथा 2009 में पागी ने भी सेना से 'स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति' ले ली। तब पागी की उम्र 108 वर्ष थी ! जी हाँ, आपने सही पढ़ा... 108 वर्ष की उम्र में 'स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति'! सन् 2013 में 112 वर्ष की आयु में पागी का निधन हो गया।

आज भी वे गुजराती लोकगीतों का हिस्सा हैं। उनकी शौर्य गाथाएँ युगों तक गाई जाएँगी। अपनी देशभक्ति, वीरता, बहादुरी, त्याग, समर्पण तथा शालीनता के कारण भारतीय सैन्य इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गए रणछोड़दास रबारी यानि हमारे 'पागी'।

चित्र उन्हीं का है।
साभार



 दोस्तो, 😟मैं कोरोना की रोकथाम के लिए निम्नलिखित उपाय कर रहा हूं। योग + वॉक + नीम्बू पानी  + हल्दी वाला दूध + च्यवनप्राश...
29/06/2020


दोस्तो,
😟मैं कोरोना की रोकथाम के लिए निम्नलिखित उपाय कर रहा हूं।

योग + वॉक + नीम्बू पानी + हल्दी वाला दूध + च्यवनप्राश +अंकुरित अनाज+ कच्चा लहसुन + कच्चीअदरक + मामेरा बादाम + काबुली अंजीर+अरबी खजूर+ बिलायती खुरमानी + अफगानी खारक+ देशी मुनक्का + हर्बल काढ़ा+ मुँह में लोंग और काली मिर्च+ नाक मे तेल + हल्दी और नमक के गरारे + अजवायना की भाप + दिन भर गर्म पानी पीता रहता हू। +पतंजलि की तुलसी की गोलियां+ गिलोय की गोलियां + नीम की गोलियां + होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बो हर महीने 5 दिन + कैम्फर 1m की गोलियां 5 दिन +अग्रेंजी दवाई एचसीक्यूसी + एज़िथ्रल +आइवरमेक्टिन।
नोट: इसके अलावा मुँह पर मास्क बांध रहा हूँ, सूती साफी भी गले मे डाल रहा हूँ, सैनिटाइजर का उप्योगकर रहा हूँ, दिन में 50 बार हाथ धो रहा हूँ, लोगो की छोड़ो घरवाली से भी 2 मीटर दूर रहता हूँ, समान होम डिलीवरी से ओर पेमेंट ptm से करता हूँ, बाई हटा दी है, रोज धुले कपड़े पहन रहा हूँ,घर से नही निकल रहा,पार्टी दावते शादी, भण्डारे में खाना बंद कर दिया है । थाली,ताली,घण्टा बजा चुका हूं ,दीपक भी जलाया हैं।कारोना माता का व्रत कर चुका हूं,एक बाबा से ताबीज भी ले लिया है। हैल्थ इंश्योरेंस ओर टर्म इंश्योरेंस करा लिया है।

🤔 कृपया सुझाव दे कि मुझे और क्या लेना चाहिए।


🧐🧐🧐  -19
27/06/2020

🧐🧐🧐

-19

27/06/2020


बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली से बचने के लिए सरल उपाय।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में जारी। कृपया ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचाये।


 #झुंझुनूं में मॉनसून के आगमन के साथ ही सीज़न की पहली बारिश शुरू। ❤️
26/06/2020

#झुंझुनूं में मॉनसून के आगमन के साथ ही सीज़न की पहली बारिश शुरू। ❤️




 #झुन्झुनू ज़िले के मण्डावा क्षेत्र के दीनवा गाँव के बहादुर नौसैनिक  राहुल जागिड़ मात्र 19 वर्ष की आयु में शहीद हुए।यह दु...
23/06/2020

#झुन्झुनू ज़िले के मण्डावा क्षेत्र के दीनवा गाँव के बहादुर नौसैनिक राहुल जागिड़ मात्र 19 वर्ष की आयु में शहीद हुए।

यह दुखद हादसा विशाखापत्तनम में INS RAJPUT (Naval Ship) पर ड्यूटी करते समय करंट लगने से हुआ।

शत शत नमन 🙏
🇮🇳

Address

Jhunjhunu
Jhunjhunun
333001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when United states of Jhunjhunu - झुंझुनूं posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share