02/06/2026
🔴 झांसी को मिले नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी: डॉ. शिशिर पुरी ने संभाला पदभार, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य रहेगा सर्वोच्च प्राथमिकता में
🏥 "हर गर्भवती महिला की होगी सघन निगरानी, सुरक्षित संस्थागत प्रसव और शत-प्रतिशत टीकाकरण पर विशेष फोकस" — डॉ. शिशिर पुरी
झांसी, 2 जून 2026।
स्वास्थ्य विभाग में नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने आज झांसी में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपनी प्राथमिकताओं की घोषणा की।
डॉ. पुरी ने कहा कि मातृ एवं बाल स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, मुख्यमंत्री हेल्थ डैशबोर्ड, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन तथा उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) की प्रभावी निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती महिला का समय से पंजीकरण, गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, सुरक्षित संस्थागत प्रसव तथा प्रसव के बाद 42 दिनों तक फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित प्रसव तक निरंतर निगरानी की जाएगी, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और कमी लाई जा सके। साथ ही नवजात शिशुओं, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।
नवागंतुक सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ चिकित्सालयों में मरीजों एवं तीमारदारों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यक औषधियों की उपलब्धता बनाए रखी जाए।
गौरतलब है कि डॉ. शिशिर पुरी इससे पूर्व जनपद औरैया में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
💐 झांसी स्वास्थ्य परिवार नवागंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी का हार्दिक स्वागत करता है एवं उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता है।
DM Jhansi Anurag Vishwanath Sharma HealthCare Connect सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - मोंठ Ntep Jhansi District To***co Control Cell, Jhansi Rashmi Arya Rajeev Singh Parichha Jawahar Lal Rajput Social Worker's
जिला स्वास्थ्य समिति जनपद झाँसी उत्तर प्रदेश