अप्पन मोदनगंज

अप्पन मोदनगंज Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from अप्पन मोदनगंज, Modanganj, Jehanabad.

इज्जा मोदनगंज प्रखंड के सेवा में जुटल समर्पित अदमियन के फौज हई। जे बढ़ियाँ मोदनगंज बनावे के आस रखले हई। तs अपने सब से एही आशा बनल हो कि पेजवा के खूब प्यार देहुं। अपने सब के ग़फ़लत से निकाल लेवे के करेजा रखs ही। ♥️ ठीक हो तs।

सोना लूटा गया आऊ कोयला पर छापा।
04/06/2026

सोना लूटा गया आऊ कोयला पर छापा।

02/06/2026

वर्षों से पदस्थापित जननेता के जन सेवा से आप खुश हैं या किसी और को कमान देना चाहते हैं ?
#चुनाव2026
#पंचायतसमिति

झुनकी पुल के आसपास से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर भारी टेंटियल बुझाता है। 28 के फिर मोटरसाइकिल उड़ा दिया।
31/05/2026

झुनकी पुल के आसपास से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर भारी टेंटियल बुझाता है। 28 के फिर मोटरसाइकिल उड़ा दिया।

साइबर ठगों ने एक ग्रामीण महिला को एक लाख, फिर तीन लाख और अंत में 12 लाख रुपये तथा एक गाड़ी देने का झांसा देकर उसके खाते ...
29/05/2026

साइबर ठगों ने एक ग्रामीण महिला को एक लाख, फिर तीन लाख और अंत में 12 लाख रुपये तथा एक गाड़ी देने का झांसा देकर उसके खाते से छोटे-छोटे टुकड़ों में करीब तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने जब ठगी समझी, तब तक उसकी जमापूंजी खत्म हो चुकी थी।

यह मामला जहानाबाद के मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत रुकुनपूरा गाँव का है। यहाँ की रहने वाली एक महिला के व्हाट्सएप पर फरवरी 2025 के आसपास अज्ञात लोगों ने संपर्क किया। उन्होंने खुद को मददगार बताते हुए पहले एक लाख रुपये देने की बात कही। बातों ही बातों में यह लालच बढ़ता गया और अंततः 12 लाख रुपये तथा एक गाड़ी देने का वादा किया गया।
इन सबके एवज में विभिन्न बहाने (टैक्स, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस आदि) बनाकर महिला से बार-बार छोटी-छोटी रकम ट्रांसफर करवाई गई। धोखाधड़ी का यह सिलसिला तब तक चलता रहा जब तक पीड़िता के खाते से करीब तीन लाख रुपये नहीं निकल गए। इस दौरान उससे कुछ निजी दस्तावेज (आधार, पैन, पासबुक) भी साझा करवा लिए गए।

यदि यह संस्थान ओकरी में नहीं होता, तो इलाके की लड़कियों की तो बात ही छोड़िए, अधिकांश लड़के भी ग्रेजुएट नहीं हो पाते।
28/05/2026

यदि यह संस्थान ओकरी में नहीं होता, तो इलाके की लड़कियों की तो बात ही छोड़िए, अधिकांश लड़के भी ग्रेजुएट नहीं हो पाते।

देवरा मठ, चरूई, हवीवल्लीपुर, किसरामपुर, वैना और अब गंधार। ट्रांसफॉर्मर चोरी की लगातार हो रही घटनाएँ यह बताती हैं कि यह क...
25/05/2026

देवरा मठ, चरूई, हवीवल्लीपुर, किसरामपुर, वैना और अब गंधार। ट्रांसफॉर्मर चोरी की लगातार हो रही घटनाएँ यह बताती हैं कि यह कोई छोटी-मोटी चोरी नहीं, बल्कि संगठित गिरोह का काम हो सकता है।
गंधार की घटना में चोरों ने एक ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया और दूसरे से अंदर की महंगी कॉइल निकाल ली गई। विभाग को लगभग ₹1,83,000 का नुकसान हुआ।
अब सवाल यह है कि क्या पुलिस इन चोरियों का उद्भेदन कर पाएगी, या फिर ट्रांसफॉर्मर ही खत्म हो जाएँगे?

#बिहारसरकार

जहानाबाद एक से बढ़कर एक आश्चर्यजनक घटनाओं का गवाह बन रहा है। हालिया मामला सुनकर आप चौंक जाएँगे।एक व्यक्ति ने काले रंग की...
24/05/2026

जहानाबाद एक से बढ़कर एक आश्चर्यजनक घटनाओं का गवाह बन रहा है। हालिया मामला सुनकर आप चौंक जाएँगे।

एक व्यक्ति ने काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी 14 लाख 51 हज़ार रुपये में खरीदी। यह खरीदारी शाहपुर, घोषी छोटकी मठ के गाड़ी मालिक अंशु कुमारी से की गई। गाड़ी खरीदने के बाद उसे दत्तमई में लगा दिया गया। बाद में, गाड़ी के मालिक ने एक षड्यंत्र के तहत गाड़ी चोरी की शिकायत कर दी और गाड़ी को पकड़वा दिया। इसके बाद, ओकरी थाने में पुराने कागजात दिखाकर उसने गाड़ी अपने साथ ले जाने में सफलता पा ली।

गजब! कितना रोमांचक और हैरान करने वाला मामला/आरोप है।

#बिहारसरकार

गाँव देहात में एक कहावत प्रचलित है, 'बिन गांगो झूमर' उसी का उदाहरण है यह चोरी और FIR की कॉपी।खाली पड़े घरों को निशाना बन...
24/05/2026

गाँव देहात में एक कहावत प्रचलित है, 'बिन गांगो झूमर' उसी का उदाहरण है यह चोरी और FIR की कॉपी।
खाली पड़े घरों को निशाना बनाने का कल्चर पहले शहरों में शुरू हुआ, और अब गाँवों में भी प्रवेश कर चुका है। शहरों के बारे में तो मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन गाँवों के मामले में मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि बिना गाँव के किसी अपने आदमी के लगे चोरी हो ही नहीं सकती। यह बिल्कुल उसी तरह है, जैसे दस-बीस साल पहले गाँवों से पालतू मवेशियों की चोरी गाँव के ही किसी खबरी के पुख्ता रिपोर्ट पर होती थी।

इसलिए, अगर आप घर छोड़कर कहीं जाएँ, तो इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही निकलें।

वैना गाँव में 9 पोल LT केबल तथा अन्य संबंधित सामग्री की चोरी हुई है। इस चोरी से कंपनी को 99294 रूपये का चूना लगा है। कृष...
23/05/2026

वैना गाँव में 9 पोल LT केबल तथा अन्य संबंधित सामग्री की चोरी हुई है। इस चोरी से कंपनी को 99294 रूपये का चूना लगा है। कृष्ण कन्हैया, कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मोदनगंज के कार्यकाल में बिजली उपकरणों की चोरी बढ़ गई है। आए दिन कोई न कोई आइटम चोरी कर लिया जा रहा है। आखिर कारण क्या है?

एक और चोरी। साढ़े सात लाख का नुकसान। रूकूनपुरा गाँव से पश्चिम तथा बायपास से पूरब में 1200 मीटर लंबा तीन फेज तार काटा गया...
23/05/2026

एक और चोरी। साढ़े सात लाख का नुकसान। रूकूनपुरा गाँव से पश्चिम तथा बायपास से पूरब में 1200 मीटर लंबा तीन फेज तार काटा गया है। इससे साबित होता है कि पुलिस घोड़े बेच के सो रही है।

Address

Modanganj
Jehanabad
804432

Telephone

+919852645506

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अप्पन मोदनगंज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share