NSS VBS Purvanchal University Jaunpur

NSS VBS Purvanchal University Jaunpur "स्वयं से पहले आप" (Not Me, But You)

26/08/2026

🎨 Calling all young designers!

Design the logo for Youth Hostel. Turn your creativity into a national identity.

🏆 Win cash prizes up to ₹5,000!
🗓️Submit your entry by 8 September 2026.

Think. Create. Make your mark.

To participate, scan the QR code in the image.

Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India NSS India Mansukh Mandaviya Rakshatai khadse

🔴 *आवश्यक सूचना | खेलो इंडिया संवाद* 🔴🏅‘खेल की बात — पीएम के साथ’*🏅 क्षेत्रीय निदेशालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,...
25/08/2026

🔴 *आवश्यक सूचना | खेलो इंडिया संवाद* 🔴

🏅‘खेल की बात — पीएम के साथ’*🏅

क्षेत्रीय निदेशालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में *माननीय कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह* के संरक्षकत्व में *राष्ट्रीय सेवा योजना, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat), जौनपुर* के संयुक्त तत्वावधान में *‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, पीएम के साथ’* कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि माननीय श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक, भारतीय जनता पार्टी, सदर जौनपुर* होगें तथा साथ ही साथ *शासन द्वारा नामित एथलेटिक्स खिलाड़ी सुश्री पूजा यादव* की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को कैटेगरी-ए में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चुना गया है, जहाँ लाइव प्रसारण के साथ-साथ टू-वे (दो-तरफ़ा) कम्युनिकेशन की सुविधा, गणमान्य व्यक्तियों का औपचारिक संबोधन, भाग लेने वाले खिलाड़ियों और युवाओं के बीच बातचीत/संवाद और अन्य संबंधित गतिविधियाँ होंगी।*

📅 *दिनांक: 27 अगस्त 2026*
⏰ *समय: पूर्वाह्न 10:00 बजे*
📍 *स्थान: आर्यभट्ट सभागार, रज्जू भैया संस्थान*

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओं को खेल, फिटनेस एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ना, खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद व प्रेरणा प्राप्त करना तथा युवाओं के विचारों एवं आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ते हुए विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करना है।
🌟 अतः अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लें। 🇮🇳
NSS India Mera Yuva Bharat - MY Bharat Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India NSS Uttar Pradesh 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘 Mansukh Mandaviya Rakshatai khadse NSS VBS Purvanchal University Jaunpur Shashi Kant Yadav

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन...
25/08/2026

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पूर्व कुलपति प्रो. वंदना सिंह से कार्यभार संभाला। प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र कल्याण तथा योजना एवं विकास जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य पूर्वांचल विश्वविद्यालय को तकनीक-सक्षम, पारदर्शी, जवाबदेह और विद्यार्थी-केंद्रित उच्च शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करना होगा। विश्वविद्यालय में पढ़ाई, परीक्षा, परिणाम, प्रवेश, शोध, छात्र सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जाएगा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पूर्वांचल क्षेत्र की उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है , इसलिए शोध और नवाचार पर विशेष जोर दिया जाएगा। शोध को प्रोत्साहन मिले और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित हो—इसके लिए एक मजबूत डिजिटल प्रशासनिक ढांचा विकसित किया जाएगा। NSS Uttar Pradesh

राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर! माय भारत पर चल रहे विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज़ में भाग लें और विक...
25/08/2026

राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर!

माय भारत पर चल रहे विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज़ में भाग लें और विकसित भारत के युवा नेतृत्व की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाएँ।

Visit: https://mybharat.gov.in/quizzes/yuva/detail/uHzkZ9NIN0AdlPVjogfWMg/



Mera Yuva Bharat - MY Bharat NSS Uttar Pradesh NSS VBS Purvanchal University Jaunpur Nss Lucknow RD NSS India
Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Mansukh Mandaviya Rakshatai khadse Mera Yuva Bharat - MY Bharat NSS India

https://newstrack.com/uttar-pradesh/jaunpur/khelo-india-samvad-2026-vbspu-jaunpur-pm-modi-virtual-address-625716        ...
24/08/2026

https://newstrack.com/uttar-pradesh/jaunpur/khelo-india-samvad-2026-vbspu-jaunpur-pm-modi-virtual-address-625716
Mera Yuva Bharat - MY Bharat Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India NSS India NSS Uttar Pradesh Shashi Kant Yadav 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘 NSS VBS Purvanchal University Jaunpur Mansukh Mandaviya Rakshatai khadse

Jaunpur News: 27 अगस्त 2026 को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, पीएम के साथ’ ....

27 अगस्त को पीयू में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधनजौनपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 2...
24/08/2026

27 अगस्त को पीयू में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधन

जौनपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat) जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशन में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ शशिकांत यादव ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर परिसर, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर को कैटेगरी-ए में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चुना गया है, जहाँ लाइव प्रसारण के साथ-साथ टू-वे (दो-तरफा) कम्युनिकेशन की सुविधा तथा सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदलापुर, जौनपुर एवं महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय, गरुआ, मकसूदपुर, गाजीपुर को कैटेगरी-बी में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चुना गया है, जहाँ लाइव प्रसारण के साथ वन -वे (एक-तरफा) कम्युनिकेशन की सुविधा में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चुना गया है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे माननीय प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से होगी, जिसका देशभर के जनपदों में एक साथ प्रसारण किया जाएगा । इस अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का स्वागत संबोधन तथा राष्ट्रीय खेल दिवस पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
युवा अधिकारी श्री तन्मय मोहन ने बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय खिलाड़ी के साथ मॉडरेटेड परिचर्चा, उपस्थित जनप्रतिनिधियों का संबोधन तथा युवाओं के विचार, दृष्टिकोण एवं आकांक्षाओं को जानने के लिए 15 मिनट का ‘युवा संवाद’ सत्र आयोजित किया जाएगा। युवा संवाद में प्रतिभागी चार प्रमुख विषयों पर अपने सुझाव रखेंगे—देश में खेल पारितंत्र को सुदृढ़ बनाना, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास, शासन-व्यवस्था में युवा नेतृत्व एवं सहभागिता तथा विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना। कार्यक्रम में युवाओं को मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के NSS कार्यक्रम अधिकारियों एवं मेरा युवा भारत के जिला संयोजकों ने जनपद के छात्र-छात्राओं, युवाओं से 27 अगस्त को आयोजित इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। Yuva Bharat - MY BharatMera Yuva Bharat - MY BharatMinistry of Youth Affairs and Sports, Government of IndiaNSS IndiaNSS Uttar PradeshMansukh MandaviyaRakshatai khadse𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘Shashi Kant YadavNSS VBS Purvanchal University Jaunpur

🌿🎨 रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 🎨🌿रमानाथ महाविद्यालय, ईसापुर, जौनपुर में दिनांक 21 अगस्त 2026 को रंगोली प्रतियोगिता का आय...
21/08/2026

🌿🎨 रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 🎨🌿

रमानाथ महाविद्यालय, ईसापुर, जौनपुर में दिनांक 21 अगस्त 2026 को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

रंगोली प्रतियोगिता की थीम “पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता” रही। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पेड़-पौधों की रक्षा, जल संरक्षण, अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा स्वच्छता का संदेश दिया।

छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई सुंदर एवं प्रेरणादायक रंगोलियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया। 🌱💧🌳

“स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन—आइए मिलकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।”


NSS India NSS Uttar Pradesh NSS VBS Purvanchal University Jaunpur Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Mera Yuva Bharat - MY Bharat

🌟🛑🌟🛑🌟🛑🌟🛑🌟*युवा शक्ति, नेतृत्व की नई उड़ान!*विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए तैयार हो जाइए, जहाँ 22 भाषाओं में क...
20/08/2026

🌟🛑🌟🛑🌟🛑🌟🛑🌟
*युवा शक्ति, नेतृत्व की नई उड़ान!*

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए तैयार हो जाइए, जहाँ 22 भाषाओं में क्विज़ से शुरुआत कर अंत में 1,500 युवा राष्ट्रीय मंच पर अपनी सोच और नेतृत्व का परिचय देंगे।

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएँ https://mybharat.gov.in/vbyld-2027

सहभागिता करें 👇🏻https://mybharat.gov.in/quizzes/yuva/detail/uHzkZ9NIN0AdlPVjogfWMg/

Mera Yuva Bharat - MY Bharat Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India NSS India NSS Uttar Pradesh 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘 NSS VBS Purvanchal University Jaunpur Mansukh Mandaviya Rakshatai khadse Shashi Kant Yadav

Address

RMJJ+7PR, Shahganj Road, Siddikpur
Jaunpur
222003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS VBS Purvanchal University Jaunpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category