13/05/2026
साय सरकार की साफ नीयत और विकास की सोच के चलते प्रदेश के किसानों को देश में फसल का सर्वोच्च मूल्य दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में किसानों को लगातार समृद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्राम महुआ में आयोजित सुशासन शिविर में भी किसानों की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मौके पर ही 16 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं 7 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। यह सुविधाएँ कृषि आधारित परिवारों को साहूकारों के मोटे ब्याज वाले कर्ज से मुक्ति दिलाती हैं। साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाएँ मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने एवं ऑर्गेनिक कृषि की ओर बढ़ते कदमों की पहचान हैं।
श्री साय का विज़न है कि पारदर्शी शासन के माध्यम से प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके तथा त्वरित निराकरण से जनता को राहत प्राप्त हो। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए वे पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से जनता और सरकार के मध्य बेहतर संवाद का पुल स्थापित कर रहे हैं।
#सुशासन_तिहार_2026