JDU Jamshedpur Mahanagar

JDU Jamshedpur Mahanagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JDU Jamshedpur Mahanagar, Political Party, Jamshedpur.

निशांत कुमार के पार्टी में आने से पार्टी होगी और मजबूत।
10/03/2026

निशांत कुमार के पार्टी में आने से पार्टी होगी और मजबूत।

अखबारों मेंSaryu Roy Subodh Srivastava Ajay Kumar Ajju Neeraj Singh
06/02/2026

अखबारों में
Saryu Roy Subodh Srivastava Ajay Kumar Ajju Neeraj Singh

04/02/2026
समूचा एनडीए एक साथ-----------------------आज मानगो नगर निगम चुनाव के लिए एनडीए समर्थित उम्मीदवार श्रीमती संध्या सिंह जी क...
04/02/2026

समूचा एनडीए एक साथ
-----------------------
आज मानगो नगर निगम चुनाव के लिए एनडीए समर्थित उम्मीदवार श्रीमती संध्या सिंह जी के नामांकन समारोह में शामिल हुए जद यू के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री सरयू राय जी।

अखबारों में मानगो नगर निगम और बजट।Saryu Roy Khiru Mahto
02/02/2026

अखबारों में मानगो नगर निगम और बजट।

Saryu Roy Khiru Mahto

01/02/2026

जमशेदपुर : जनता दल (यू) ने जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर दावा किया है. जदयू ने भारतीय जनता पार्टी से ....

अखबारों में।Shrawon kumar
29/01/2026

अखबारों में।

Shrawon kumar

28/01/2026

आदरणीय श्री श्रवण कुमार (मंत्री, ग्रामीण विकाश एवं परिवहन विभाग,बिहार सरकार ) जी के संबोधन ।

Janata Dal (United)

जद(यू) जमशेदपुर महानगर द्वारा बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का अभिनंदनजमशेदपुर। जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर महानगर ,पू...
28/01/2026

जद(यू) जमशेदपुर महानगर द्वारा बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का अभिनंदन
जमशेदपुर। जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर महानगर ,पूर्वी सिंहभूम की ओर से बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री माननीय श्री श्रवण कुमार जी का अभिनंदन बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जद(यू) जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार से झारखंड अलग होने के बाद पार्टी ने उन्हें झारखंड का प्रभारी बनाया था, जहाँ संगठन को मजबूती मिली। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं, फिर भी पार्टी उन्हें नियमित रूप से झारखंड भेजती है ताकि कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बना रहे।
उन्होंने बताया कि हाल के चुनाव में गठबंधन के तहत जद(यू) को दो सीटें प्राप्त हुईं, जिसमें एक सीट पर पार्टी को जीत मिली जबकि दूसरी सीट पर दूसरा स्थान रहा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में माननीय विधायक श्री सरयू राय जी के प्रचार में वे स्वयं आए थे और कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण से कम समय में श्री सरयू राय जी को विजय मिली।
पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने स्वागत करते हुए कहा कि श्रवण कुमार जी के द्वारा नालंदा के साथ साथ पूरे बिहार में उनके अधीनस्थ विभाग के द्वारा अभूतपूर्व विकाश किया है।सरल स्वभाव के धनी व्यक्तित्व का राजनैतिक सुचिता के साथ कार्य करना कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने का काम करता है।
जद(यू) जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। जीविका दीदी योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि जहाँ अन्य राज्य सरकारें महिलाओं को 2500 रुपये की सहायता दे रही हैं, वहीं बिहार में एक करोड़ से अधिक महिलाओं को 10,000 रुपये की सहायता दी गई है। साथ ही समीक्षा के बाद सभी पात्र महिलाओं को दो लाख रुपये तक की सहायता देने की योजना है, जिसे लौटाना नहीं होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री श्रवण कुमार जी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव श्री कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे —
पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव,
प्रदेश महासचिव श्री कौशल कुमार,
युवा जद(यू) जिला अध्यक्ष श्री नीरज सिंह,त्रिगुण जी बिहार किसान नेता
महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती अमृता मिश्रा अनुसूचित जन जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश कोय ,अनुसूचित जाति मोर्चा राजेश प्रसाद,वीर सिंह देवगम ,भास्कर मुखी,विकाश साहनी,संजीव सिंह,मनोज सिंह,अशोक सिंह,विनोद सिंह,मृत्युंजय शर्मा,दीपक गौड़,विकाश कुमार,विनीत कुमार सिंह,परमजीत श्रीवास्तव,ऊषा यादव,प्रवीण सिंह,शंकर कर्मकार,विनोद राय,लालू गौड़,मुश्ताक अहमद, तारक मुखर्जी,सत्येंद्र सिंह,अर्जुन यादव,शमशाद खान,पुतुल सिंह,दिलीप प्रजापति,मनोज गुप्ता,रवि शंकर सिंह,किशोर कुमार,सुनील गुप्ता,सूरज यादव,नीरज साहू,बिट्टू दुबे,पूनम कुमारी,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अपील*मान्यवर,आपको मालूम है कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सर्किट हाउस एरि...
26/01/2026

*जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अपील*

मान्यवर,
आपको मालूम है कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सर्किट हाउस एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी गत 13 जनवरी से लापता है, उनका अपहरण हो गया है. फिरौती के लिए पीड़ित परिवार के पास फोन आया है. पुलिस के जिला एवं प्रांत स्तर के आला अधिकारी पूछने पर बताते हैं कि कैरव गांधी को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने के लिए गम्भीर प्रयास जारी हैं. समाचार पत्रों में अपुष्ट सूत्रों के हवाले रोज़ाना कोई न कोई खबर छपते रहती है, कभी उम्मीद जगानेवाली पर अक्सर निराश करने वाली. इससे भ्रम और उहापोह की स्थिति पैदा हो रही है. पुलिस अथवा प्रशासन की ओर से आश्वस्त करने वाला कोई सार्वजनिक सूचना नहीं आ रही है जिससे अनुसंधान की प्रगति के प्रतिफल के बारे में संकेत मिले, अब तक किये गये प्रयत्नों की एक झलक मिले.

झारखंड की पुलिस महानिदेशक कल जमशेदपुर आईं तो लगा कि कैरव गांधी की सकुशल वापसी का शुभ संकेत मिलने वाला है, मगर ऐसा हुआ नहीं. जमशेदपुर के निवासियों, ख़ासकर उद्यमियों एवं व्यवसायियों के बीच असुरक्षा भावना घनीभूत हो रही है. पीड़ित परिवार का कष्ट शहर के संवेदनशील समूह को उद्वेलित कर रहा है. इस क्षेत्र के विधायक के नाते पीड़ित परिवार का कष्ट , संवेदनशील समूहों का उद्वेलन और उद्योग- व्यवसाय क्षेत्र में पसरी हुई असुरक्षा की भावना से मैं रोज रू-ब-रू हो रहा हूँ.

इनकी भावना, इनका कष्ट और इनके उद्वेलन को स्वर प्रदान करने के लिए मैंने निर्णय किया है कि जमशेदपुर और झारखंड का पुलिस प्रशासन अपहर्ताओं को बेनक़ाब कर एक सप्ताह के भीतर कैरव गांधी की सकुशल वापसी सुनिश्चित नहीं कराता है तो जमशेदपुर की जनता आगामी 3 फ़रवरी 2026, मंगलवार को सड़क पर उतरेगी और विरोध प्रदर्शित करेगी. यह विरोध प्रदर्शन मौन होगा और प्रदर्शनकारी मुँह पर पट्टी बाँधे, हाथ में तख्ती लिए गांधी घाट से उपायुक्त कार्यालय तक मौन प्रदर्शन करेंगे और अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे.

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक के नाते मैं इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जमशेदपुर के सभी सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक संगठनों का आह्वान करता हूँ कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर जमशेदपुर की इस ज्वलंत समस्या का समाधान सुनिश्चित कराने में अपनी भूमिका निभाएँ.

आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपर्युक्त कार्यक्रम में भाग लेने की कृपा करेंगे.
सादर,

भवदीय

*सरयू राय*
*विधायक, जमशेदपुर पश्चिम*
*26 जनवरी 2026*

अखबारों में।
26/01/2026

अखबारों में।

जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय, बारीडीह में जद यू विधायक आदरणीय श्री सरयू राय जी ने 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहरा...
26/01/2026

जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय, बारीडीह में जद यू विधायक आदरणीय श्री सरयू राय जी ने 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया।
इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव जी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार जी, युवा जदयू जिला अध्यक्ष श्री नीरज सिंह जी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती अमृता मिश्रा जी, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री प्रकाश कोया जी एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Address

Jamshedpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDU Jamshedpur Mahanagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share