09/05/2026
वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं अदम्य साहस के प्रतीक #महाराणा_प्रताप_जी की #487वीं #जयंती के पावन अवसर पर आज #जमशेदपुर के #मरीन_ड्राइव गोलचक्कर स्थित #झामुमो के #केंद्रीय_प्रवक्ता सह #पूर्व_विधायक Kunal Sarangi जी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
महाराणा प्रताप जी का संपूर्ण जीवन त्याग, स्वाभिमान, संघर्ष और मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित रहा। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी अपने आत्मसम्मान और स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया। उनका शौर्य, राष्ट्रभक्ति और संघर्षमयी जीवन आज भी युवाओं एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों के साथ वीर महाराणा प्रताप जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह, शंभूनाथ सिंह, शिव शंकर सिंह, जंबो अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, झामुमो नेता महावीर मुर्मू, अभिषेक राजपूत, गोल्डी तिवारी, प्रहलाद लोहारा सहित कई स्थानीय गणमान्य सदस्य एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
#वीर_शिरोमणि_महाराणा_प्रताप #हिंदू_हृदय_सम्राट
#शौर्य_और_स्वाभिमान