11/03/2026
● पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, नामांकन फॉर्म पहुंचे.
● 15 अप्रैल को प्रकाशित होनी है अंतिम मतदाता सूची.
● मतदान केंद्रों का निर्धारण व मैपिंग का काम तेज.
संतकबीरनगर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। मतदान केंद्रों का निर्धारण, इससे जुड़े वार्डों की मैपिंग सहित कई आवश्यक कार्य पूरे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही नामांकन पत्र भी मंगा लिए गए हैं। 15 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
इससे पहले अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया गया। इसके बाद अव पूरक सूची बनाकर उसे मूल मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। यह कार्य 16 मार्च तक चलेगा। इसके साथ ही मतदान केंद्रों का निर्धारण, मतदेय स्थलों से जुड़े वाडौं की मैपिंग के भी कार्य कराए जा रहे हैं...
💥