आरएलपी टीम पोकरण

आरएलपी टीम पोकरण परमाणु नगरी पोखरण

29/05/2026

कल जैसे ही नेताजी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर बयान दिया, पूरी बीजेपी अचानक एकजुट होकर मैदान में उतर आई। रातों-रात मंत्री, विधायक, प्रवक्ता और पार्टी के तमाम नेता बयान देने लगे, मानो राजस्थान की सबसे बड़ी समस्या सिर्फ हनुमान बेनीवाल का बयान हो। लेकिन सवाल ये है कि आखिर ऐसी परिस्थितियां पैदा किसने की, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री को “मुर्खाधीराज” जैसी उपाधि सुननी पड़ रही है? क्या ये सब बिना कारण हो रहा है? क्या जनता बिना दर्द के इतना आक्रोश दिखाती है?

सच्चाई ये है कि पिछले ढाई साल में अगर बीजेपी सरकार ने प्रदेश के किसानों, युवाओं, साधु संतों, बेरोजगारों, व्यापारियों और आम जनता के मुद्दों पर गंभीरता से काम किया होता तो आज राजस्थान का माहौल ऐसा नहीं होता। जनता आज भी बिजली, पानी, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और भ्रष्टाचार से परेशान है। गांवों से लेकर शहरों तक लोग परेशान घूम रहे हैं, लेकिन सरकार को सबसे ज्यादा चिंता उस आवाज की हो रही है जो जनता के दर्द को खुलकर बोल रही है।

हनुमान बेनीवाल जी ने जो कहा वो सत्ता को कड़वा जरूर लगा होगा, लेकिन उससे भी ज्यादा कड़वी वो सच्चाई है जिसे राजस्थान की जनता रोज महसूस कर रही है। अगर सरकार ने काम किया होता तो आज किसी बयान से इतनी बेचैनी पैदा नहीं होती। मजबूत सरकारें आलोचना से नहीं घबरातीं, लेकिन जब सरकार जमीन पर कमजोर पड़ने लगती है तब एक नेता का बयान भी पूरी सत्ता को हिला देता है।

सबसे बड़ी बात ये है कि जितनी तत्परता से बीजेपी के मंत्री, विधायक और पूरी पार्टी हनुमान बेनीवाल जी का विरोध करने में जुटी हुई है, अगर उतनी ही तत्परता से प्रदेश के मुद्दों पर काम किया होता तो शायद आज हालात इतने खराब नहीं होते। जिस तेजी से बयान जारी हो रहे हैं, अगर उसी तेजी से किसानों की समस्याएं हल होती, युवाओं को रोजगार मिलता, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होती और कानून व्यवस्था सुधरती तो जनता आज सरकार के खिलाफ इतना गुस्सा लेकर नहीं बैठी होती।

लेकिन सत्ता की सबसे बड़ी समस्या यही है कि उसे जनता का दर्द कम और अपनी आलोचना ज्यादा दिखाई देती है। इसलिए आज पूरा सिस्टम उस आदमी के पीछे पड़ा है जो सड़क से लेकर सदन तक लगातार जनता की आवाज उठा रहा है। और यही बात साबित करती है कि हनुमान बेनीवाल सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि वो नाम बन चुके हैं जिसकी आवाज सत्ता को सबसे ज्यादा बेचैन करती है।

28/05/2026

झुकती हैं सरकारें, झुकाने वाला चाहिए! ✊

संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता। रात 1:30 बजे संतों के साथ समिति का गठन हुआ, सभी मांगों पर सहमति बनी और RICO का कार्य तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया
संघर्ष जारी था, जारी है और अन्याय के खिलाफ जारी रहेगा।
Rashtriya Loktantrik Party

28/05/2026
27/05/2026
27/05/2026
26/05/2026

RIICO एवं औद्योगिक परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण के विरोध में, संतों की पावन स्थली के अवाप्तीकरण तथा सरकार की प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना से होने वाली हजारों पेड़ों की कटाई के विरोध में कल दिनांक 27 मई 2026 (बुधवार) को दोपहर 12:15 बजे से जयपुर जिले के भैराणा धाम में आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत में आप अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर संत समाज के पावन स्थान को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी आवाज बुलंद करें |
राजस्थान की संत परंपरा, गौ-सेवा और पर्यावरण संरक्षण की पहचान रहे जयपुर जिले का यह भैराणा धाम सैकड़ों वर्षों से न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि पशु-पक्षियों, वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण आधार रहा है। राजस्थान की भाजपा सरकार ने
जनभावनाओं, धार्मिक आस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण को नजरअंदाज करके जिस तरह यहां औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का जो निर्णय लिया है, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी उस निर्णय के खिलाफ मजबूती से संतो के साथ खड़ी है |
ाएगी_भैराणाधाम

समाजसेवी डॉ रमन चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। Colonel  Sonaram Choudhary
23/05/2026

समाजसेवी डॉ रमन चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
Colonel Sonaram Choudhary

Address

Jaisalmer

Telephone

+916377919577

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आरएलपी टीम पोकरण posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to आरएलपी टीम पोकरण:

Share