Poshan Abhiyaan Jaisalmer

Poshan Abhiyaan Jaisalmer Hon. Prime Minister GoI started Poshan Abhiyaan from District Jhunjhunu (Rajasthan) dated 08-03-2018.

*पोषण अभियान के तहत वितरित मोबाइल के द्वारा पोषण ट्रेकर के जरिये होगी आंगनबाडी केन्द्रों की मॉनिटरिंग*दिनांक 08.10.2022प...
08/10/2022

*पोषण अभियान के तहत वितरित मोबाइल के द्वारा पोषण ट्रेकर के जरिये होगी आंगनबाडी केन्द्रों की मॉनिटरिंग*

दिनांक 08.10.2022

पोषण अभियान के तहत आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को मोबाईल वितरित

जैसलमेर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पंचायत समिति मोहनगढ़, पंचायत समिति जैसलमेर तथा नगर परिषद् जैसलमेर की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को पोषण अभियान के तहत मोबाईल वितरित किये गये। इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख जैसलमेर, विधायक जैसलमेर, पूर्व जिला प्रमुख जैसलमेर एवं राज्य महिला आयोग की सदस्या, सभापति नगर परिषद् जैसलमेर, प्रधान पंचायत समिति जैसलमेर के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक के साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्रीमती अंजना मेघवाल, सदस्य, राजस्थान महिला आयोग ने सभी कार्यकर्ताओं से अपना कार्य पूरी निष्ठा से करने और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित करने की अपील की।

श्री प्रताप सिंह जी, जिला प्रमुख, जैसलमेर ने कहा कि ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्र सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं को लागू करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों को कराने में जिला परिषद द्वारा भरपूर सहयोग दिया जाएगा। श्री रूपाराम जी, विधायक जैसलमेर ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले 75 वर्षों में सर्वाधिक मानदेय वृद्धि की है तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों को सुगम और सरल बनाने के लिए अब उन्हे मोबाईल फोन भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने जैसलमेर की विषम भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों के प्रशंसा की तथा अपील की कि सभी कार्यकर्ताए अपने कार्य क्षेत्र का नियमित भ्रमण करे, और जरूरतमंद को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकतम लाभ प्रदान कराये |

श्री हरी वल्लभ जी कला, चेयरमैन नगर परिषद जैसलमेर ने शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और आश्वस्त किया कि उनकी ओर से विभाग को अधिकतम सहयोग दिया जाएगा।

कार्यक्रम में श्रीमती रसाल कंवर, प्रधान जैसलमेर पंचायत समिति और श्री उम्मेद सिंह जी तंबर, वरिष्ठ गांधी विचारक एवं संयोजक, गांधी विचार प्रकोष्ठ ने भी भाग लिया और विचार व्यक्त किए।

पोषण अभियान पोषण माह न्यूज़ कटिंग
07/09/2021

पोषण अभियान
पोषण माह
न्यूज़ कटिंग

07/09/2021

पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण माह के तहत जिला कलेक्ट्रेट सभागार में योग सेशन का आयोजन किया गया
योग को अपनाओ रोगों को दूर भगाओ
सबसे जरुरी एक काम योग करे नित सुबह शाम
योग को जीवन में बनाओ अनिवार्य इसे करने के बाद ही करो सारे कार्य

पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण माह के तहत जिला कलेक्ट्रेट सभागार में योग सेशन का आयोजन किया गया योग को अपनाओ रोगों को दूर भ...
07/09/2021

पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण माह के तहत जिला कलेक्ट्रेट सभागार में योग सेशन का आयोजन किया गया
योग को अपनाओ रोगों को दूर भगाओ
सबसे जरुरी एक काम योग करे नित सुबह शाम
योग को जीवन में बनाओ अनिवार्य इसे करने के बाद ही करो सारे कार्य

मातृ वंदना सप्ताह एवं पोषण माह के तहत स्थानीय निकाय की बैठक का आयोजन दिनांक 03.09.2021
06/09/2021

मातृ वंदना सप्ताह एवं पोषण माह के तहत स्थानीय निकाय की बैठक का आयोजन दिनांक 03.09.2021

Address

Jaisalmer
345 00X

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Poshan Abhiyaan Jaisalmer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share