Shri Maheshwari Navyuvak Mandal, Jaipur

Shri Maheshwari Navyuvak Mandal, Jaipur Shri Maheshwari Navyuvak Mandal, Jaipur, integrated under Shri Maheshwari Samaj, Jaipur is an entity comprising of male youth of the society.

The Committee is responsible for organizing fun and interactive events like MPL, and Disco Dandiya.

श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर(अंतर्गत श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर)लेकर आ रहे हैं आपके लिए…फिर एक बार…सिर्फ एक टूर्नाम...
22/04/2026

श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर
(अंतर्गत श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर)

लेकर आ रहे हैं आपके लिए…
फिर एक बार…

सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं…
जुनून का उत्सव,
परंपरा का गर्व,
और हर दिल की धड़कन — MPL 2026! 🏏✨

1 से 7 जून 2026
जब मैदान में उतरेगा जोश,
और हर छक्का बनेगा एक जश्न 🎉

इस भव्य आयोजन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए—
हम गर्व के साथ कर रहे हैं घोषणा:

🔹 संयोजक (Convenor): CA अमित तोषनीवाल
🔹 कोषाध्यक्ष (Treasurer): ध्वनिल दरगड़

आपकी अगुवाई में, ये महोत्सव बनेगा हर खिलाड़ी का सपना और हर दर्शक का जश्न!

आइए…
एक खेल, एक परिवार, एक उत्सव को साथ मिलकर इतिहास बनाते हैं 💫

MPL 2026 – हम सबका त्योहार! 🔥

श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर एवं राकेश राठी प्रोडक्शन्स के सहयोग से प्रस्तुत🎶 कागज़ की कश्ती 🎶ग़ज़लों और सदाबहार गी...
21/04/2026

श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर एवं राकेश राठी प्रोडक्शन्स
के सहयोग से प्रस्तुत

🎶 कागज़ की कश्ती 🎶
ग़ज़लों और सदाबहार गीतों की एक यादगार शाम

📍 राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर
🕠 शाम 5:30 बजे से | 🗓️ 2 मई 2026

🍵 हाई टी | 🎶 संगीतमय महफ़िल | 🍽️ रात्रि भोज

हाई टी से आरंभ होकर, एक ऐसी संगीतमय महफ़िल,
जहाँ जगजीत सिंह की अमर गूंज,
और लता मंगेशकर व आशा भोंसले के सदाबहार गीत
आपको भावनाओं की एक खूबसूरत दुनिया में ले जाएंगे…

🌟 विशिष्ट कलाकारों के साथ:
* संगीत: डॉ. प्रभा श्रीवास्तव एवं टीम
* लेखन: अनुपमा मणि
* वाचन: डॉ. सुधांशु मणि
* निर्देशन: गोपाल सिन्हा
* प्रोडक्शन: राजीव प्रधान एवं राकेश राठी

✨ आइए, इस खूबसूरत महफ़िल का हिस्सा बनिये
और संगीत, कविता व भावनाओं से भरी इस शाम को यादगार बनाइये

श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर(अंतर्गत श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर)लेकर आ रहे हैं आपके लिए…फिर एक बार…और भी बड़ा,और भी...
21/04/2026

श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर
(अंतर्गत श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर)

लेकर आ रहे हैं आपके लिए…
फिर एक बार…

और भी बड़ा,
और भी बेहतर,
और भी रोमांचक…

✨ MPL 2026 ✨
(हम सबका त्यौहार)

जहाँ हर मैच में जोश होगा,
हर पल में उत्साह होगा,
और हर दिल में सिर्फ एक ही नाम होगा — MPL ❤️🏏

🗓️ 1 से 7 जून 2026

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
संयोजक: CA अमित तोषनीवाल
📞 8860824831 | 9784024831

निवेदक
टीम Maheshwari Premier League - MPL 2026

रक्तदान शिविर यात्रा का सफल समापनश्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा देहदानी श्री रामदास जी मंत्री की अष्टम पुण्यतिथि पर आ...
15/04/2026

रक्तदान शिविर यात्रा का सफल समापन

श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा देहदानी श्री रामदास जी मंत्री की अष्टम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर की सेवा यात्रा का आज उत्सव भवन में सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस सेवा यात्रा में कुल 1013 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया 🙏

इस पूरे अभियान में ECMS द्वारा दी गई सहयोगात्मक सहायता के लिए मंडल हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता है।

👉 संयोजक नितिन अजमेरा एवं रोहित मंत्री के शानदार संयोजन एवं समर्पण ने इस कार्यक्रम को विशेष सफलता दिलाई 💐
👉 चिकित्सा सचिव विजय परवाल के उत्कृष्ट नेतृत्व एवं सेवा भाव की भी मंडल सराहना करता है 👏

👉 मंत्री परिवार (गणगौर बेसन) द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग के लिए विशेष आभार 🙏

और सबसे महत्वपूर्ण…
💖 समस्त समाज बंधुओं द्वारा मिले इस अभूतपूर्व प्रेम, सहयोग एवं सहभागिता के लिए हृदय से धन्यवाद

🙏 आप सभी के सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्य संभव हो पाते हैं

श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल, जयपुर

🩸 *गर्मी में बढ़ती जरूरत… आपका एक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है* 🩸श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा *देहदानी श्री रामदा...
07/04/2026

🩸 *गर्मी में बढ़ती जरूरत… आपका एक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है* 🩸

श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा *देहदानी श्री रामदास जी मंत्री (गणगौर बेसन) की अष्टम पुण्यस्मृति में आयोजित महा रक्तदान शिविर*

गर्मी के मौसम में रक्त की कमी तेजी से बढ़ जाती है — ऐसे में आपका सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
👉 एक यूनिट रक्त = 3 जीवन बचाने की ताकत ❤️

🙏आज ही संकल्प लें कि उस दिन आप न केवल स्वयं रक्तदान करेंगे, बल्कि अपने साथ कम से कम 2–5 अन्य लोगों को भी प्रेरित कर इस पुण्य कार्य से जोड़ेंगे।
*रजिस्टर करें: https://tinyurl.com/MNM-BLOOD-CAMP*

आपका छोटा सा प्रयास, किसी के लिए नई जिंदगी बन सकता है।

नोट :- इस पुण्य कार्य हेतु अपनी सुविधानुसार दिन व डोनेशन सेंटर का चयन करें।🙏🏻

*श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर*

🩸 *रक्तदान : एक छोटा कदम, बड़ा जीवनदान* 🩸*आज जयसिंहपुरा खोर में आयोजित शिविर में 32 यूनिट रक्तदान का अमूल्य सहयोग मिला।*...
05/04/2026

🩸 *रक्तदान : एक छोटा कदम, बड़ा जीवनदान* 🩸

*आज जयसिंहपुरा खोर में आयोजित शिविर में 32 यूनिट रक्तदान का अमूल्य सहयोग मिला।*
👉 एक यूनिट रक्त, 3 जीवन बचा सकता है ❤️

गर्मी की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए सभी ब्लड बैंकों द्वारा निरंतर शिविर आयोजन का आग्रह किया जा रहा है।
इसी को ध्यान में रखते हुए मंडल द्वारा देहदानी श्री रामदास जी मंत्री की अष्टम पुण्यतिथि की स्मृति में मुख्य शिविर के साथ-साथ विभिन्न स्थानों एवं ECMS के सहयोग से विद्यालयों में भी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

🙏 *आप सभी से निवेदन है*
*स्वयं रक्तदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।*

आगामी शिविर
*09 अप्रैल* – MPS (कालवाड़ रोड, बनीपार्क, बगरू)
*10 अप्रैल* – MPS (प्रताप नगर, जवाहर नगर, इंटरनेशनल)
समय: सुबह 8 से दोपहर 12 बजे

मुख्य शिविर
*12 अप्रैल* – उत्सव भवन, विद्याधर नगर
सुबह 8 से दोपहर 3 बजे

*इस पावन कार्य में सहयोग हेतु मंत्री परिवार (गणगौर बेसन) का विशेष आभार।*
आपका एक कदम, किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है।

*श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर*

MBCL 2026 Inaugration Ceremony
10/01/2026

MBCL 2026 Inaugration Ceremony

🙏 जय श्री श्याम 🙏वर्ष 2026 के आगमन अवसर पर आयोजित भजन संध्या श्याम रसधारा का आयोजन बाबा श्याम की असीम कृपा से अत्यंत भव्...
05/01/2026

🙏 जय श्री श्याम 🙏

वर्ष 2026 के आगमन अवसर पर आयोजित भजन संध्या श्याम रसधारा का आयोजन बाबा श्याम की असीम कृपा से अत्यंत भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

सर्दी की तीव्रता के बावजूद भी जिस प्रकार श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा के दरबार में अपनी हाज़िरी लगाई, वह अपने आप में बाबा के प्रति अटूट आस्था और प्रेम का जीवंत प्रमाण है।

बाबा के मनमोहक श्रृंगार, दिव्य झांकी और भजनों की मधुर, भाव-विभोर प्रस्तुति ने उपस्थित प्रत्येक भक्त के हृदय को छू लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं बाबा श्याम अपने भक्तों के मध्य विराजमान हों और हर मन को अपनी कृपा से सराबोर कर रहे हों।

इस सफल आयोजन के लिए हम हृदय की गहराइयों से संयोजक श्री वैभव मंत्री (गणगौर बेसन) एवं कोषाध्यक्ष श्री शुभम साबू का विशेष आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हैं, जिनके समर्पण, परिश्रम और सेवा-भाव से यह कार्यक्रम इतने सुंदर स्वरूप में संपन्न हो सका।

साथ ही, पधारे हुए समस्त श्रद्धालु भक्तजनों का भी कोटि-कोटि आभार, जिनकी उपस्थिति और भावनाओं से बाबा का दरबार जीवंत और दिव्य बन सका।

बाबा श्याम से यही प्रार्थना है कि वे सभी भक्तों पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें,
आप सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें।

बोलो श्याम प्यारे की जय!

01/01/2026
*ढोलक की थाप, तालियों की गूंज, भजनों की मिठास**और हर दिल में बाबा श्याम का वास*श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर वर्ष 20...
29/12/2025

*ढोलक की थाप, तालियों की गूंज, भजनों की मिठास*
*और हर दिल में बाबा श्याम का वास*

श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर वर्ष 2026 के पावन आरंभिक अवसर पर लाये हैं
*श्याम रसधारा*
बाबा श्याम के मधुर भजन-कीर्तन का दिव्य आयोजन

🗓️ दिनांक – *2 जनवरी 2026*
📍 स्थान – *उत्सव जनोपयोगी भवन, विद्याधर नगर*
⏱️ समय - *शाम 6 बजे से*

जब एक साथ गूंजेगा —
*“हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा”*
तो नए साल की हर चिंता खुशियों में बदल जाएगी।

🙏 आइए…
*गाएँगे – श्याम नाम*
*और पाएँगे – मनचाहा वरदान*

निवेदक
*श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर*

*आओ श्याम के दरबार में, भक्ति का दीप जलाएँ,**भजनों की सुरमयी लहरों में, दिल को श्याम से मिलाएँ।*श्री माहेश्वरी नवयुवक मं...
24/12/2025

*आओ श्याम के दरबार में, भक्ति का दीप जलाएँ,*
*भजनों की सुरमयी लहरों में, दिल को श्याम से मिलाएँ।*

श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर वर्ष 2026 के पावन आरंभिक अवसर पर लाये हैं
*श्याम रसधारा*
बाबा श्याम के मधुर भजन-कीर्तन का दिव्य आयोजन

🗓️ दिनांक – *2 जनवरी 2026*
📍 स्थान – *उत्सव जनोपयोगी भवन, विद्याधर नगर*
⏱️समय – *शाम 6:00 बजे से हरी इच्छा तक*

इस भक्ति पूर्ण अवसर पर आप सभी से विनम्र निवेदन है कि
*इस तिथि को अभी से सुरक्षित रखें* (Save the Date)
कहीं भूल न जाएँ, क्योंकि
*श्याम दरबार में बैठकर कीर्तन सुनने का सौभाग्य बार-बार नहीं मिलता।*

अपने परिवार और दोस्तों के साथ अवश्य पधारें—
*क्योंकि इस रात, श्याम नाम की गूंज दिलों तक नहीं… आत्मा तक पहुँचेगी!*
*जय श्री श्याम*

निवेदक
*श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर*

4 साल बाद… फिर लौट रहा है जोश, उत्साह और अपनों का साथ!*Maheshwari Box Cricket League - 2026**08 से 11 जनवरी 2026* *MHS, ...
12/12/2025

4 साल बाद… फिर लौट रहा है जोश, उत्साह और अपनों का साथ!
*Maheshwari Box Cricket League - 2026*

*08 से 11 जनवरी 2026*
*MHS, तिलक नगर*

*इस बार कुछ नया… कुछ खास!*
समाज के युवाओं और युवतियों को एक साथ अवसर देने वाले *नवयुवा मंडल* की भावना के तहत
*पहली बार!*
महिलाओं और पुरुषों की *अलग-अलग टीमें* मुकाबला करेंगी –
जिससे हर खिलाड़ी को मिलेगा *अपना मंच, अपना जलवा दिखाने का मौका!*

*चलो मिलकर फिर से इतिहास रचते हैं!*
इस बार मैदान में *आपकी ऊर्जा*, *आपका जुनून*, और *आपकी टीम* की जीत का इंतज़ार है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे
राघव फलोड - 9414513434
प्रियल नोवाल - 9407144773
अमन सोनी - 63674 53561
अंकित काबरा - 9828898747
अंकित सोढ़ानी - 8949429009

*श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल, जयपुर*

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Maheshwari Navyuvak Mandal, Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shri Maheshwari Navyuvak Mandal, Jaipur:

Share