राजस्थान जाट महासभा युवा प्रकोष्ठ

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • राजस्थान जाट महासभा युवा प्रकोष्ठ

राजस्थान जाट महासभा युवा प्रकोष्ठ जाट समाज के इतिहास को फिर से दोहराना
युवाओं को अपने जाट समाज के लिए ‌जागरुक करना एकता बनाए रखना ।

आज चौधरी  चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर राजस्थान जाट महासभा के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उ...
29/05/2026

आज चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर राजस्थान जाट महासभा के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने किसानों, मजदूरों और गांव-गरीब की आवाज़ रहे चौधरी साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

चौधरी चरण सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन किसान, युवा और आमजन के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी देश के करोड़ों किसानों को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं।
Rajaram Meelराजस्थान जाट महासभा

हल की पकड़ मजबूत हो,किसान का माथा ऊँचा हो,और गांव की आवाज़ दिल्ली तक पहुंचे —ऐसा सपना देखने वाले किसान नेता चौधरी चरण सि...
29/05/2026

हल की पकड़ मजबूत हो,
किसान का माथा ऊँचा हो,
और गांव की आवाज़ दिल्ली तक पहुंचे —
ऐसा सपना देखने वाले किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।

उन्होंने सत्ता को नहीं,
सदा किसान और गरीब की पीड़ा को महत्व दिया।
उनका संघर्ष और विचार आज भी देश के करोड़ों किसानों को प्रेरणा देते हैं।

14/05/2026
आज सीकर जिला कलेक्ट्रेट में साथियों के साथ...जाट समाज के मान-सम्मान को ठेस पहुँचाने वाले और "जाट बाजार" को गलत नाम से सं...
09/05/2026

आज सीकर जिला कलेक्ट्रेट में साथियों के साथ...
जाट समाज के मान-सम्मान को ठेस पहुँचाने वाले और "जाट बाजार" को गलत नाम से संबोधित करने वाले पुजारी सेवक महासंघ के अध्यक्ष श्री शंकर लाल शर्मा की ओछी बयानबाजी के विरुद्ध आज राजस्थान युवा जाट महासभा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
हमने स्पष्ट शब्दों में प्रशासन को अवगत करा दिया है कि समाज के गौरव के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी आदेशों की अवहेलना और अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर अविलंब कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।
यदि उचित समय में कानूनी कदम नहीं उठाए गए, तो सीकर का जाट समाज अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए बड़े आंदोलन का बिगुल फूंकने को तैयार है। हम झुकने वाले नहीं हैं!
साथ आए सभी युवा साथियों और समाज के प्रबुद्धजनों का हृदय से आभार, जिन्होंने इस मुहिम को मजबूती दी।
जाट देवता की जय!
एकता ही हमारी शक्ति है।
मनीष केसर खीचड़
प्रदेशाध्यक्ष, युवा जाट महासभा, राजस्थान
Manish Kesar Khichar Rajaram Meel

आज राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश कार्यालय में आदरणीय श्री राजाराम मील जी के सानिध्य में राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक चौधर...
06/05/2026

आज राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश कार्यालय में आदरणीय श्री राजाराम मील जी के सानिध्य में राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक चौधरी अजीत सिंह जी की पाँचवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सभी साथियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कर्नल जानू, लोकदल के वरिष्ठ साथी शिशराम कटेवा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Rajaram MeelJayant Singhराजस्थान जाट महासभाNand Bihari jat कोटा बूंदी

श्री राजाराम जी मील साहब ने खानखेड़ा बूंदी जाट समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समारोह में आकर सभी जोड़ो को सिलाई मशीन भेंट की...
02/05/2026

श्री राजाराम जी मील साहब ने खानखेड़ा बूंदी जाट समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समारोह में आकर सभी जोड़ो को सिलाई मशीन भेंट की और सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और साथ में जाट महासभा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संतोष जी सहारण भी उपस्थित रहे संतोष जी सहारण बाड़मेर जिले से है इतने दूर से आप का समाज के प्रोग्राम में आना ये दिखाता है कि आप अपने समाज के लिए कुछ भी कर सकते हो !

इतने बड़े समारोह को शांति पूर्वक करने वो इतना अच्छे से करने के लिए सम्मेलन के अध्यक्ष और समस्त कार्यकारिणी को बहुत बहुत बधाई हो ,ये महान पूर्ण्य का काम है जो आप सभी खानखेड़ा गांव के लोगों ने एकता दिखाते हुए एक साथ मिलकर किया ,हम सब को ऐसे ही हमेशा एकता बनाए रखनी है ताकि आगे भी ऐसे पूर्ण्य के काम होते रहे ।।
श्री वीर तेजाजी महाराज की कृपा ऐसे ही सभी पर बनी रहे
Rajaram Meel Santosh Chouudhary
Nand Bihari jat कोटा बूंदी
राजस्थान जाट महासभा

13/04/2026

जाट समाज अपने साहस, परिश्रम और त्याग के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध रहा है। इतिहास गवाह है कि जाटों ने हर दौर में अपनी वीरता, एकता और संघर्षशीलता से समाज और राष्ट्र को नई दिशा दी है।

यह दिवस हमें हमारे गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और महान पूर्वजों के बलिदानों की याद दिलाता है। साथ ही यह हमें प्रेरित करता है कि हम शिक्षा, एकता और सामाजिक उत्थान के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए समाज को और मजबूत बनाएं।

आज के दिन हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने समाज के अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर जाट समाज के सभी महापुरुषों को सादर नमन।इस विशेष अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के अवसर पर हम सबको संकल...
13/04/2026

अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर जाट समाज के सभी महापुरुषों को सादर नमन।

इस विशेष अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के अवसर पर हम सबको संकल्प लेना है कि “हम समाज के बड़े बुजर्गों और महापुरुषों का सम्मान करेंगे और उनको अपना मार्गदर्शक बनाकर समाज को एक रखने का प्रयास करेंगे समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागेंगे और समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे , छत्तीस क़ौम को साथ लेकर चलेंगे ,छतीस कॉम के लिए आवाज़ उठाएँगे ।
जाट समाज एक ऐसा समाज है जो सभी समाज के लिए लड़ाई लड़ता है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलता है,जाट समाज एक मात्र ऐसा समाज है जो ग़लत के विरोध में हमेशा खड़ा रहता है इसलिए सभी समाज जाट समाज से न्याय की उम्मीद रखते है ।
जाट समाज ना तो किसी समाज को अपने आप से छोटा मानता है और ना किसी समाज को अपने आप से बड़ा समझता है इसलिए सभी समाज जाट समाज का सम्मान करते है ।।

जाट एकता हमारे समाज की असली पहचान है मेरे जाट भाइयों इसलिए आज हम सबको संकल्प लेना है कि चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन हम अपने समाज में एकता बनाए रखेंगे और अपने जाट समाज को हमेशा ताकतवर बनाए रखेंगे एक दूसरे की मदद करेंगे,टांग खिंचाई से दूर रहेंगे और हम अपने समाज के लोगों की मदद करेंगे ताकि समाज के सभी भाई आगे बढ़े और समाज हमेशा एकजुट रहे!!
जय जाट एकता
Nand Bihari jat कोटा बूंदी

19/03/2026

Address

Behind Ram Mandir Bani Park Jaipur
Jaipur

Telephone

+919461291621

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राजस्थान जाट महासभा युवा प्रकोष्ठ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category