टीम हनुमान बेनीवाल RLP

टीम हनुमान बेनीवाल RLP यह एक hanuman beniwal fan page

18/07/2026
नागौर में सत्ता के संरक्षण में चल रहे कथित फर्जीवाड़े पर अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद श्री Madan Rathore  की...
02/07/2026

नागौर में सत्ता के संरक्षण में चल रहे कथित फर्जीवाड़े पर अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद श्री Madan Rathore की अनुशंसा ने भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस जगह पर नशामुक्ति केंद्र चलने का दावा किया गया, वहां खंडहर मिला और एनजीओ संचालक तक यह कहते दिखे कि उन्हें नहीं पता केंद्र कहां चल रहा है। इसके बावजूद उसी संस्था के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ओर से एक लाख रुपये की अनुशंसा कर दी गई। आखिर बिना जमीनी सत्यापन के यह अनुशंसा किस आधार पर की गई?
क्या जनता के टैक्स के पैसे को ऐसे ही कागजों में बांटने की तैयारी थी ?
क्या सत्ता का संरक्षण मिलने से नियम-कानून खत्म हो जाते हैं?
नागौर की जनता जानना चाहती है कि इस कथित फर्जीवाड़े पर आखिर किसकी मेहरबानी है जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी? और जिन अधिकारियों ने बिना जांच के फाइलें आगे बढ़ाईं, उनकी जवाबदेही कौन तय करेगा ?
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma को कहना चाहता हूं कि यह केवल एक संस्था का मामला नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और सरकारी व्यवस्था पर सवाल है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा नशा मुक्ति केंद्र के संचालन हेतु योजना लेकर आई और भारतीय जनता पार्टी की मेहरबानी से नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर इस तरफ फर्जीवाड़ा चल रहा है |

Address

Jaipur Airport Area

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when टीम हनुमान बेनीवाल RLP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share