Bastar District, Chhattisgarh

Bastar District, Chhattisgarh Official account of Chhattisgarh's Bastar District. Follow for updates, news and information

31/05/2026

महत्वपूर्ण अपडेट
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश प्रक्रिया (सत्र 2026-27) फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
अभिभावक एवं विद्यार्थी आगामी सूचना का इंतजार करें।

30/05/2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण बस्तर में सफलतापूर्वक संपन्न
बस्तर जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
🏠 642 ग्रामों और 2 नगरीय निकायों में सर्वेक्षण
📱 मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल डेटा संकलन
👥 1699 अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता
📊 1398 गणना ब्लॉकों में हुआ कार्य
दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर प्रगणकों ने समर्पण और जिम्मेदारी के साथ इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाया। यह आंकड़े फरवरी 2027 में होने वाली जनसंख्या गणना का आधार बनेंगे।

30/05/2026

तकनीकी शिक्षा से संवरेगा युवाओं का भविष्य
बस्तर संभाग के सभी 41 शासकीय आईटीआई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। युवाओं के लिए कोपा, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक डीजल, प्लंबर सहित अनेक रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध है।
✅ 41 शासकीय आईटीआई में प्रवेश
✅ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर
✅ ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
📅 आवेदन की अंतिम तिथि : 15 जून 2026
तकनीकी कौशल के साथ आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ाएं कदम।

बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्रों में तितली संस्था की अनूठी पहल।🎨 कागज से खिलौने🍃 पत्तियों और कंकड़ों से गणित🌳 फ्राइडे प्लांटे...
30/05/2026

बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्रों में तितली संस्था की अनूठी पहल।
🎨 कागज से खिलौने
🍃 पत्तियों और कंकड़ों से गणित
🌳 फ्राइडे प्लांटेशन अभियान
खेल-खेल में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश।

जगदलपुर के महारानी अस्पताल में पुनर्वासित युवाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित।✅ 28 युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण👨‍⚕...
30/05/2026

जगदलपुर के महारानी अस्पताल में पुनर्वासित युवाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित।
✅ 28 युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण
👨‍⚕️ एम्स रायपुर और यूरोलॉजिकल सोसायटी के विशेषज्ञों की सेवाएं
सम्मानजनक और बेहतर जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।

बड़े किलेपाल, बास्तानार में सुशासन तिहार के दौरान क्षेत्र को करीब ₹20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।✅ 164 आवेदन प...
30/05/2026

बड़े किलेपाल, बास्तानार में सुशासन तिहार के दौरान क्षेत्र को करीब ₹20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
✅ 164 आवेदन प्राप्त
✅ 22.41 किमी सड़क निर्माण
✅ आवास, राशन कार्ड, KCC और महिला हितग्राही लाभान्वित

बस्तर संभाग के डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार को सेवानिवृत्ति पर आत्मीय विदाई दी गई।कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने उनके समर्प...
30/05/2026

बस्तर संभाग के डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार को सेवानिवृत्ति पर आत्मीय विदाई दी गई।
कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने उनके समर्पित सेवाकाल, प्रशासनिक दक्षता और योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।

धरमपुरा, जगदलपुर में आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल शुरू।248 युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं:⚽ 137 फुटबॉल🏃‍♂️ 95 एथ...
30/05/2026

धरमपुरा, जगदलपुर में आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल शुरू।
248 युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं:
⚽ 137 फुटबॉल
🏃‍♂️ 95 एथलेटिक्स
🏹 16 आर्चरी
चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क शिक्षा, प्रशिक्षण, आवास और खेल सुविधाएं मिलेंगी।

ग्राम गुमलवाड़ा में आयोजित सुशासन तिहार में विधायक श्री किरण देव ने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं के त्वरित समाधान के न...
30/05/2026

ग्राम गुमलवाड़ा में आयोजित सुशासन तिहार में विधायक श्री किरण देव ने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
✅ 23 ग्राम पंचायतों की सहभागिता
✅ 32 विभागीय स्टॉल
✅ योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक

जल्द शुरू होगी CM Helpline 1076।अब नागरिक फोन, व्हाट्सएप, वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकेंगे। हर...
30/05/2026

जल्द शुरू होगी CM Helpline 1076।
अब नागरिक फोन, व्हाट्सएप, वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकेंगे। हर शिकायत को मिलेगा यूनिक टोकन नंबर और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की व्यवस्था होगी।
#1076

Address

Jagdalpur
Jagdalpur
494001

Telephone

9406030948

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bastar District, Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bastar District, Chhattisgarh:

Share