जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी

  • Home
  • India
  • Jabalpur
  • जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी

जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी, Nature Preserve, Jabalpur.

अपना और अपने बच्चो के कैरियर पर तो सब लोग ध्यान देते हैं, क्या कभी प्रकृति मां पर भी ध्यान दिया है, जो हमे सुबह से शाम तक बस दे रही हैं, थोड़ा बैठकर सोचे और प्रकृति को भी कुछ देने का प्रयास करे।
क्योंकि प्रकृति है तो हम है, अगर प्रकृति रूठ गई तो? सोचे?

आखिरकार "फिरोज खान" के पोते और "सोनिया" के बेटे ने अपना असली "रंग" दिखा ही दिया ‼️आज सदन में "राहुल गाँधी " ने पूरे "हिं...
01/07/2024

आखिरकार "फिरोज खान" के पोते और "सोनिया" के बेटे ने अपना असली "रंग" दिखा ही दिया ‼️

आज सदन में "राहुल गाँधी " ने पूरे "हिंदू" समाज को हिंसक और नफरती कहा 👀

कांग्रेस की गुलामी कर रहे हिंदुओं तुम्हारी आत्मा ज़िन्दा है मर गई है ?

गुलामी की जंजीरों से बाहर निकलो🙏

मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि दुनिया में ‌जितना बदलाव हमारी पीढ़ी ने देखा है वह ना तो हमसे पहले किसी पीढ़ी ने देखा है...
23/06/2024

मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि दुनिया में ‌जितना बदलाव हमारी पीढ़ी ने देखा है वह ना तो हमसे पहले किसी पीढ़ी ने देखा है और ना ही हमारे बाद किसी पीढ़ी के देखने की संभावना लगती है

हम वह आखिरी पीढ़ी हैं जिसने बैलगाड़ी से लेकर सुपर सोनिक जेट देखें हैं.बैरंग ख़त से लेकर लाइव चैटिंग तक देखा है और असंभव लगने वाली बहुत सी बातों को संभव होता देखा है.

● हम वो आखिरी पीढ़ी हैं

जिन्होंने कई-कई बार मिटटी के घरों में बैठ कर परियों और राजाओं की कहानियां सुनीं, जमीन पर बैठ कर खाना खाया है, प्लेट में चाय पी है।

● हम वो आखिरी लोग हैं…

जिन्होंने बचपन में मोहल्ले के मैदानों में अपने दोस्तों के साथ पम्परागत खेल, गिल्ली-डंडा, लँगड़ी टांग, आइस पाइस, छुपा-छिपी, खो-खो, कबड्डी, कंचे, सितोलिया जैसे खेल खेले हैं।

● हम वो आखिरी पीढ़ी के लोग हैं

जिन्होंने चिमनी , लालटेन, कम या बल्ब की पीली रोशनी में होम वर्क किया है और चादर के अंदर छिपा कर नावेल पढ़े हैं।

● हम उसी पीढ़ी के लोग हैं…

जिन्होंने अपनों के लिए अपने जज़्बात, खतों में आदान प्रदान किये हैं और उन ख़तो के पहुंचने और जवाब के वापस आने में महीनों तक इंतजार किया है।

● हम उस आखिरी पीढ़ी के लोग हैं

जिन्होंने कूलर, एसी या हीटर के बिना ही बचपन गुज़ारा है। और बिजली के बिना भी गुज़ारा किया है।

जो अक्सर अपने छोटे बालों में, सरसों का ज्यादा तेल लगा कर, स्कूल और शादियों में जाया करते थे।

जिन्होंने स्याही वाली दावात या पेन से कॉपी, किताबें, कपडे और हाथ काले, नीले किये है। तख़्ती पर सेठे की क़लम से लिखा है और तख़्ती घोटी है।

जिन्होंने टीचर्स से मार खाई है. और घर में शिकायत करने पर फिर मार खाई है

जो मोहल्ले के बुज़ुर्गों को दूर से देख कर, नुक्कड़ से भाग कर, घर आ जाया करते थे. और समाज के बड़े बूढों की इज़्ज़त डरने की हद तक करते थे।

जिन्होंने अपने स्कूल के सफ़ेद केनवास शूज़ पर, खड़िया का पेस्ट लगा कर चमकाया हैं
काफी समय तक सुबह काला या लाल दंत मंजन या सफेद टूथ पाउडर इस्तेमाल किया है और कभी कभी तो नमक से या लकड़ी के कोयले से दांत साफ किए हैं।

जिन्होंने चांदनी रातों में, रेडियो पर BBC की ख़बरें, विविध भारती, आल इंडिया रेडियो, बिनाका गीत माला और हवा महल जैसे प्रोग्राम सुने हैं। दूरदर्शन चैनल पर चंद्रकांता युग रामायण अलिफ लैला कृष्णा जैसे धारावाहिक देखें हैं

20/06/2024

निः स्वार्थ भाव से वोट देता हूं, तो सवाल भी पूछूंगा और कोसूंगा भी...

मा. जी 4 जून से लगातार मन में मंथन चल रहा था कि आखिर आप 240 पर कैसे अटक गये, फिर कई बातें विचार करने योग्य निकलीं।

1. वर्ष 2014 में देश में चुनाव आया, तो आपने कहा मैं प्रधानमंत्री नहीं हूँ, मैं तो प्रधान सेवक हूँ। देशवासियों ने जबरदस्त स्वागत किया, बदले में आपने देश हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, मजा आ गया, मजा आ गया।

2. समय बदला और 2019 में आपने कहा कि मै तो देश का चौकीदार हूँ। आपने चौकीदार की अर्जी दी, देश की जनता ने पहले से भी ज्यादा भर भर के आशीर्वाद दिया।
और इस दूसरे टर्म में आपने पहले की अपेक्षा देशहित में और कई अभूतपूर्व काम किए, साथ ही संसार में यश और नाम खूब बढ़ा, हमें बहुत खुशी हो रही थी। मजा आ रहा था।

3. फिर भी बहुत तकलीफ थी। जिस Gहादी कौम का भरोसा पृथ्वीराज चौहान भी नही जीत पाए, उनका भरोसा आप जीतने में लगे रहे, दस सालों में आप मध्यम वर्ग को भूल गये।

4. अमीरों को मांगने की जरूरत नही होती, गरीबों को राशन, मकान, दे रहे हो, फिर मध्यम वर्ग को क्या मिला कभी सोचा नहीं सोचा ??
अल्पसंख्यकों को मिलाने के लिए आपके अनूठे प्रयोगों से कोर वोटर नाराज़ होते रहे।
ये आपने ही कहा था ना कि मुसल'मानों के एक हाथ में कु रा न और दूसरे हाथ मे कंप्यूटर होना चाहिए।
ठीक बिलकुल ठीक, फिर हिन्दुओं के हाथ में क्या होना चाहिए? कभी बताया नहीं आपने।
खैर बदले में मुसल'मानों ने आपके हाथ मे 0 पकड़ा दिया।

पूरे साठ सालों में जितना लाभ उनको कांग्रेस ने नहीं दिया, उससे कई गुना ज्यादा आपने इनको 10 सालो में, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य, गैस, बिजली, पानी, सड़क, रेल, सब कुछ दिया।

5. आपके फ़ैसले से आपके लोग दुखी हुए, फ़िर भी आपके साथ दुखी भाव से खड़े रहे, लेकिन जब चुनाव का वक्त आया तो आपने सरकार बचाने या चुनाव जीतने का नारा ही नहीं दिया, जबकि साइकोलॉजिकल नैरेटिव अबकी बार चार सौ पार का कर दिया।

6. आप के वोटर बाहर ही नहीं निकले, क्योंकि सब यही सोचते रहे अरे 400 पार तो हो ही जायेगा, एक मेरे वोट से क्या होगा।

7. आपने कांग्रेस, राहुल गांधी, और विरोधियों को सड़क पर उतार दिया, आपसे दूसरी बड़ी गलती यही हो गई।

8. बंगाल मे कार्यकर्ता मरते रहे, प्रताड़ित होते रहे, रोते रहे, कलपते रहे, मगर पूर्ण बहुमत की सरकार होते हुए भी आपने कुछ नहीं किया। अजी कार्यकर्ता तो छोड़िए, CBI, ED को भी पीटते रहे, कुछ नहीं किया। ममता को हटाया क्यूँ नहीं? बर्खास्त करना चाहिए था।

9. आज उस राहुल का कद इतना बड़ा हो गया कि उसने अपने मामूली से कार्यकर्ता से अमेठी वाली प्रत्याशी, जिसने कभी स्वयं राहुल को हराया था, को भारी अंतर से पटकवा दिया
खैर, जूता महँगा हो अथवा सस्ता, उसे सर पर नहीं रखते, किंतु समझ में नहीं आया।

10. जो पुराने कार्यकर्ता थे वो मुँह ताकते रहे, आप गैरों को टिकट देते रहे। ये वही कार्यकर्ता थे जो 2014 और 2019 के चुनाव में जान और धन लुटाते रहे।

11. बीजेपी फैजाबाद से हार गई। जानते है क्यों हारे?
राम भक्तो पर गोsलियाँ चलवाने वाले को पदम् श्री आदि से सुशोभित किया गया

तो फिर वहाँ की पब्लिक ने राम द्रोही को जितवा दिया, तो क्या गलत किया?

इससे बड़ा और प्रमाण क्या चाहिए, कि देशद्रोहियों को सिर्फ आपका फ्री माल चाहिए, लेकिन वे आपको वोट नहीं देंगे।
शुक्र ये रहा कि अच्छे काम की वजह से व जागृत हिन्दू के कारण आपकी सरकार अंतिम समय में बन गई।

अपने इस टर्म में राजनीति से ऊपर उठकर विकास और हिन्दुत्व का ऐसा मापदंड तय कीजिए कि विश्व के मानचित्र पर विकसित, समृद्ध, और सशक्त भारत की मजबूत और सुदृढ़ स्थिति हो।

अपने कार्यकर्ताओं की बात पर ध्यान देना शुरू करिए।

थोड़ा हिन्दू मध्यम वर्ग की भी चिंता कीजिये।

आपका हिंदू वोटर , जय श्री राम 🙏🚩

😊खुशियों को सही तरीके से जीना 😊आजकल कुछ लोगों के लिए खुशियां; मेटेरियलिज्म, विज्ञान एवं तकनीक के अलग-अलग माध्यमों का आनं...
12/06/2024

😊खुशियों को सही तरीके से जीना 😊

आजकल कुछ लोगों के लिए खुशियां; मेटेरियलिज्म, विज्ञान एवं तकनीक के अलग-अलग माध्यमों का आनंद लेने पर ज्यादातर आधारित है। क्या आप जानते हैं इस तरह की खुशी के दो पहलू होते हैं। जब जीवन में सबकुछ अच्छा चल रहा है मतलब किसी भी प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियां आपके जीवन में नहीं हैं, तब आप महसूस करेंगे जैसे कि आप दुनिया के शीर्ष पर हैं। लेकिन जैसे ही कोई छोटी सी भी नकारात्मक घटना होती है, माना घर में अशांति होना, स्वास्थ्य में थोड़ा ऊपर नीचे होना या आपके किसी मित्र का कोऑपरेट न करना और आपसे अच्छी तरह से बात न करना आदि, तब वही विज्ञान और तकनीक के साधन भी अब आपको सपोर्ट नहीं कर सकते। ऐसे में आप खुद को अंदर से खाली महसूस करेंगे। ये खुशी की गलत बुनियाद है। वहीं दूसरी ओर, सच्ची खुशी वो है जो आपकी शक्तियों और गुणों पर आधारित हो, परमानेंट हो, चाहे भले ही हमारे जीवन में कभी-कभार कोई नकारात्मक घटनाएँ हों, जोकि आजकल एक बहुत आम बात है। आइए, अब किसी ऐसे व्यक्ति को ढूँढने का प्रयास करें जिसके जीवन में सब कुछ पॉजिटिव हो, यकीन मानिए आपको ऐसा एक भी व्यक्ति नहीं मिलेगा जिसके जीवन में कोई समस्या या परेशानी न हो।



इसके अलावा, आज संसार एक गलत धारणा में जी रहा है कि वैज्ञानिक प्रगति के कारण, बेहतर चिकित्सा सेवाओं के चलते या ज्यादा धन संपदा होने के कारण खुशी बढ़ रही है। हमें ऐसा लग सकता है, पर ये बिल्कुल टेंपरेरी है। क्या आज संसार में बहुत सारे लोग या वास्तविक रूप से कहें तो एक बड़ी संख्या में लोग, दर्द या दुख में नहीं हैं? बल्कि सच्चाई तो ये है कि, आजकल बहुत धनवान, ज़्यादा प्रसिद्ध, सबसे ज़्यादा शिक्षित और एडवांस लोग ही आध्यात्मिक ज्ञान और मेडिटेशन की तरफ जा रहे हैं ताकि अपने जीवन की परेशानियों से राहत पा सकें। वे अमीर और प्रसिद्ध होने के साथ ही, भौतिक रूप से सफल होने के कारण आने वाले प्रेशर से भी मुक्त होना चाहते हैं।


🙏🙏🙏🙏💐💐💐💐

सभी मित्रों को बहुत बहुत बधाई 🎉🌷💐💐
09/06/2024

सभी मित्रों को बहुत बहुत बधाई 🎉🌷💐💐

05/06/2024

03/06/2024

Address

Jabalpur
483001

Telephone

+917974286211

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share