मेरा इटारसी

मेरा इटारसी This page is all about Itarsi and its people...

इटारसी की गलियों से निकला एक सपना…आज दुनिया के कोने-कोने तक पहुँच रहा है।The Lost Vedic Code सिर्फ एक किताब नहीं,बल्कि ह...
05/12/2025

इटारसी की गलियों से निकला एक सपना…
आज दुनिया के कोने-कोने तक पहुँच रहा है।
The Lost Vedic Code सिर्फ एक किताब नहीं,
बल्कि हमारे प्राचीन ज्ञान, चेतना और ब्रह्मांड के रहस्यों को
आधुनिक दुनिया से जोड़ने वाला एक सेतु है।

और सबसे बड़ी बात —
इस किताब को लिखा है इटारसी के अपने
संदीप मालवीय ने।
छोटे शहर अक्सर बड़े विचारों को जन्म देते हैं,
बस उन्हें दुनिया तक पहुँचने का मौका चाहिए।

इसलिए एक बार फिर गर्व से कहना चाहता हूँ—
इटारसी वालों, यह किताब तो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए।
क्योंकि यह वही भूमि है जहाँ सपने शांत झीलों की तरह पलते हैं
और धीरे-धीरे पूरे विश्व में अपनी लहरें फैलाते हैं।

The Lost Vedic Code तीन भाषाओं में उपलब्ध है—
अंग्रेज़ी, हिन्दी और जर्मन,
और इसे आप Amazon, Flipkart, और कई वैश्विक वेबसाइट्स पर खरीद सकते हैं।

💡 Kindle Unlimited सदस्य इसे बिल्कुल मुफ्त पढ़ सकते हैं।
बाकी Kindle users इसे seconds में डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि
हमारे ऋषियों ने कैसे विज्ञान, चेतना और ब्रह्मांड के रहस्यों को
हज़ारों साल पहले समझ लिया था,
तो यह किताब आपके लिए ही है।

इटारसी का नाम अब सिर्फ एक स्टेशन नहीं,
बल्कि एक विचार, एक आवाज़ और एक कहानी बनकर सामने आ रहा है।
धन्यवाद, इटारसी —

17/03/2024
12/09/2020

A new song from Y-MUSIC Copy right Lyricist : yougant Patel Editor. : Yougant patel Music : Yougant patel Video : yougant Patel A song by Y-MUSIC and yougant...

24/05/2020


#जिले_के_लिए_सुखद_खबर
-----------------------------------------------------------------
होशंगाबाद जिला कोरोना मुक्त - जिला प्रशासन के सतत प्रयासो एवं कड़ी मेहनत से पाई सफलता
---------------------------------------------------------------------------------

वैश्विक कोरोना महामारी के जोखिम भरे दौर में एक सुखद खबर जिला होशंगाबाद से आईं है। जिला प्रशासन होशंगाबाद के सतत प्रयासो एवं कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप आज होशंगाबाद जिला कोरोना मुक्त हो गया है। वर्तमान में सभी कोरोना संक्रमित व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ्य हो गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी ने बताया कि आज कोरोना संक्रमित व्यक्ति की दूसरी टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उन्हें पूर्णतः स्वस्थ्य होने पर इटारसी अस्पताल से डिस्चार्ज कर सकुशल घर रवाना कर दिया गया है।

कोरोना वायरस के प्रसार और रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा किये गये बेहतर प्रयासो एवं प्रबंधन का सुफल है कि जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ है। जिला प्रशासन के अथक प्रयासो, चिकित्सको एवं पेरामेडिकल स्टाफ की कड़ी मेहनत एवं कोरोना संक्रमित मरीजो की दृढ़ इच्छा शक्ति से जिले के सभी कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं।

जिले में 6 अप्रैल को आये कोरोना संक्रमण के प्रथम प्रकरण के पश्चात से ही *कलेक्टर श्री धनंजय सिंह* के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण के प्रसार के नियंत्रण हेतु बेहतर रणनीतिया तैयार कर उनका उचित क्रियान्वयन किया गया। इटारसी नगर में संक्रमित व्यक्ति के निवास स्थान को चिन्हित कर आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किये गए एवं कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष रणनीति अपनाई गई। लोगो को जागरूक करने के साथ साथ कंटेनमेंट क्षेत्रो को पूर्णत: सील किया गया एवं कंटेंनमेंट जोन में प्रभावी निगरानी हेतु पुलिस, राजस्व सहित विभिन्न विभागो की संयुक्त टीम की ड्यूटी लगाई जाकर सतत निगरानी की गई।

कंटेनमेंट क्षेत्रो में स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा कंटेनमेंट ज़ोन में सतत हेल्थ सर्वे एवं सर्वेलांस किया गया।।सभी आमजनों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुष औषधियों का घर घर जाकर वितरण किया गया। कंटेनमेंट क्षेत्रो सहित समुचे नगर में युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन नगर पालिका इटारसी द्वारा किया गया।

कोरोना संक्रमण काल के दौरान लॉकडाउन में कंटेनमेंट क्षेत्रो में रह रहे लोगो की आवश्यक सुविधाओं हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओ एवं सामग्री की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। प्रशासन की कड़ी मेहनत एवं जिले के नागरिको द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु दिये गये सहयोग के फलस्वरूप होशंगाबाद जिला रेड जोन से ग्रीन जोन में आ गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के नागरिको से अपील की है कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए फिजिकल डिस्टेसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करे तथा नियमित अंतरोलो में अपने हाथो को साबुन से धोए, फेस मास्क का उपयोग करे, जिससे जिला कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh

20/05/2020



सांय 7:00 बजे से प्रातः 7: 00 बजे तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित

कलेक्टर श्री सिंह ने धारा 144 के अंतर्गत जारी किए आदेश

होशंगाबाद जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत कलेक्टर एवम् जिला मजिस्ट्रेट श्री धनंजय सिंह ने धारा 144 के अंतर्गत आदेश जारी किए है।

जारी आदेशानुसार निम्न गतिविधियां प्रतिबन्ध की गई है।

जिले में समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालय, कॉलेज सभी प्रकार के शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थान ,कोचिंग क्लासेस बंद रहेंगे।सभी प्रकार के सामाजिक आयोजन ,जुलूस, रैलियां, धरना प्रदर्शन, सामूहिक भोज , राजनैतिक ,खेलकूद ,मनोरंजन अकादमिक, सांस्कृतिक ,धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य सम्मेलनों पर पूर्ववत प्रतिबंध रहेगा।समस्त सिनेमा हॉल ,थियेटर, शॉपिंग मॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे। समस्त प्रकार की हॉस्पिटैलिटी सेवाएं जैसे होटल ,रेस्टोरेंट तथा लॉज , धर्मशाला एवं गेस्ट हाउस प्रतिबंधित रहेंगे ।अत्यावश्यक गतिविधियों को छोड़कर शेष कारणों हेतु व्यक्तियों का आवागमन सांय 7:00 बजे से प्रातः 7:00 बजे तक पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। सभी नागरिक जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है ,जो गंभीर बीमारी - सह - रुग्णता से ग्रसित हैं, गर्भवती महिलाएं ,10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अत्यावश्यक सेवाओं चिकित्सा कारणों के अलावा अपने घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक स्थलों पर थूकना, शराब ,पान ,गुटका,तंबाकू का सेवन करना प्रतिबंधित रहेगा एवं दंडनीय होगा। समस्त प्रकार के धार्मिक स्थल /उपासना स्थल, जनसामान्य के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे ।सभी प्रकार के धार्मिक समागम एवं सम्मेलन पूर्णता प्रतिबंधित रहेंगे। शासकीय कार्य/ गतिविधियों को छोड़कर जिले की सीमा में किसी भी स्थान पर 5 या 5 से अधिक लोगों का समूह में एकत्रित होना प्रतिबंधित किया गया ।

कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक गतिविधियां अनुमत्य होगी

कंटेनमेंट जोन में पेरीमीटर कंट्रोल का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा। इन क्षेत्रों में जनसामान्य का मेडिकल इमरजेंसी तथा आवश्यक वस्तुओं और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के अलावा किसी भी प्रकार का आवागमन प्रतिबंधित होगा ।साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सेवा दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा ।

प्रतिबंधित गतिविधियों के अतिरिक्त कंटेनमेंट जोन के बाहर अन्य सभी गतिविधियां निम्न दिशानिर्देशों के साथ अनुमत्य होगी।

दुकानों/ प्रतिष्ठानों द्वारा ग्राहकों के मध्य फिजिकल डिस्टेंसिंग न्यूनतम 2 गज की दूरी का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। दुकानों /प्रतिष्ठानों द्वारा दुकान पर एक बार में 5 से अधिक व्यक्तियों की अनुमति नहीं होगी ।सार्वजनिक स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग, हाथ धोने एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था ,प्रवेश एवं निर्गम बिंदुओं पर सुनिश्चित की जाएगी ।समस्त सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क, फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा। दुकानों /प्रतिष्ठानों /कार्यस्थलों पर दरवाजों के हैंडल सहित संपर्क आने वाले समस्त स्थानों का निरंतर सेनेटाईजेशन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। कार्यस्थल/ दुकानों/ प्रतिष्ठानों में संबंधित कार्य स्थल प्रभारी/ दुकानदार द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग, कर्मियों के मध्य की दूरी , कार्य शिफ्ट के मध्य पर्याप्त अंतराल आदि का पालन कराना अनिवार्य होगा ।उपरोक्त सभी स्थितियों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड़ 19 रोकथाम हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्यता सुनिश्चित करना होगा ।इस हेतु संबंधित प्रतिष्ठान /संस्था के प्रभारी की पूर्ण जिम्मेदारी होगी।उक्त आदेशों का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 एवं आपदा प्रबंधन अध्ययन 2005 की धारा 51 से 60 के अंतर्गत दंडनीय होगा।

समस्त एसडीएम /कार्यपालिक मजिस्ट्रेट/सह इंसिडेंट कमांडर तथा सम्बन्धित थाना प्रभारी अपने अपने प्रभार क्षेत्र में इन निर्देशों का अनुपालन कराने हेतु उत्तरदायी रहेंगे एवं उनके अधीनस्थ अधिकारी उनके समस्त निर्देशों का पालन करेंगे समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सह इंसीडेंट कमांडर आदेश का पालन कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर सकेंगे। इस हेतु सीसीटीवी ,वीडियो कवरेज सहित अन्य माध्यमों से मॉनिटरिंग की जा सकेगी उल्लंघन होने पर विधि अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा । प्रभावशील अवधि के दौरान आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh

इटारसी शहर की शान , मसहूर कलाकार श्री प्रियंक नागर द्वारा रचित ।।लाउड साउंड में सुने मजा आ जायेगा ।।
16/05/2020

इटारसी शहर की शान , मसहूर कलाकार श्री प्रियंक नागर द्वारा रचित ।।लाउड साउंड में सुने मजा आ जायेगा ।।

इटारसी शहर की शान,इंजीनियर सह थिएटर कलाकार मुम्बई द्वारा रचित एक शानदार प्रस्तुति    लाउड साउंड में सुने मजा आ जायेगा ।।
16/05/2020

इटारसी शहर की शान,इंजीनियर सह थिएटर कलाकार मुम्बई द्वारा रचित एक शानदार प्रस्तुति
लाउड साउंड में सुने मजा आ जायेगा ।।

A harsh pandemic situation we are dealing with right now. The nation is set to complete lock-down. Everything is shut. All you see is dust, people loosing li...

 कोरोना वायरस (कोविड 19) के संबंध होशंगाबाद जिले का हैल्‍थ बुलेटिन (29.04.2020) Jansampark Madhya Pradesh
29/04/2020


कोरोना वायरस (कोविड 19) के संबंध होशंगाबाद जिले का हैल्‍थ बुलेटिन (29.04.2020)

Jansampark Madhya Pradesh

Address

Itarsi
461111

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मेरा इटारसी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share