Indore Commissioner

Indore Commissioner Indore Commissioner ,Government of Madhya Pradesh
(1)

08/05/2026
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अधयक्षता में इंदौर-उज्जैन मेडिकल टूरिज्म एंड वैलनेस कॉरिडोर की स्थापना के सम्बंध में महत्व...
08/05/2026

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अधयक्षता में इंदौर-उज्जैन मेडिकल टूरिज्म एंड वैलनेस कॉरिडोर की स्थापना के सम्बंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेडिकल क्षेत्र व पर्यटन सहित विशेष योग्यता रखने वाले प्रतिनिधियों के साथ इस प्रोजेक्ट के सम्बंध में चर्चा की गई।

#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
JDjansampark Indore

*उपार्जन के शेष समय में पर्याप्त तोल कांटों के साथ ही निरीक्षण दल बनाकर सतत निगरानी रखें: एसीएस श्री राजन*----*पेयजल और ...
07/05/2026

*उपार्जन के शेष समय में पर्याप्त तोल कांटों के साथ ही निरीक्षण दल बनाकर सतत निगरानी रखें: एसीएस श्री राजन*
----
*पेयजल और उपार्जन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता कलेक्टर स्वयं निरीक्षण करेंगे*
----
*कलेक्टर्स को उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण के लिए दल बनाकर नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

इंदौर, 07 मई 2026
अपर मुख्य सचिव व इंदौर संभाग के प्रभारी श्री अनुपम राजन की अध्यक्षता में आज गेहूँ उपार्जन एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी शामिल हुए। बैठक में इंदौर से संयुक्त आयुक्त विकास श्रीमती शिवानी वर्मा, उपायुक्त विकास श्री पुरुषोत्तम पाटीदार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ‍विभाग के चीफ इंजीनियर श्री संजय कुमार एवं अधीक्षण यंत्री शामिल रहे।
धार वीसी कक्ष से संचालित हुई कान्फ्रेंस में अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी इंदौर संभाग श्री अनुपम राजन ने संभाग के गेहूँ उपार्जन एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल और उपार्जन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इस पर विशेष ध्यान दे। उन्होंने कहा कि गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने के लिए निरीक्षण दल बनाकर सतत मॉनिटरिंग करें और समीक्षा भी करें। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर किसानों का गेहूँ तुलाई समय पर हो, शेष समय में पर्याप्त तौल कांटों की निगरानी रखें। उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए शीतल पेयजल, छाया सहित बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। जो भी स्थानीय समस्या आये कलेक्टर तत्काल सक्रियता के साथ निराकरण करेंगे। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आये, इसका विशेष ध्यान रखें।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य सचिव श्री राजन ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही हैण्डपम्पों का संधारण किया जाए। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान और राजस्व वसूली की भी समीक्षा की गई।
---
#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
PRO Dhar

*अपर मुख्य सचिव व इंदौर संभाग प्रभारी श्री अनुपम राजन पेयजल और गेंहू उपार्जन व्यवस्थाओं का जायजा लेने धार पहुँचे*-----*स...
07/05/2026

*अपर मुख्य सचिव व इंदौर संभाग प्रभारी श्री अनुपम राजन पेयजल और गेंहू उपार्जन व्यवस्थाओं का जायजा लेने धार पहुँचे*
-----
*सेजवाया व लेबड़ में पेयजल के कार्यो और बाक्साना व लेबड़ के उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण*
इंदौर 7 मई 2026
अपर मुख्य सचिव व इंदौर संभाग के प्रभारी श्री अनुपम राजन गुरुवार को धार पहुँचे। यहाँ उन्होंने इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल जीवन मिशन और समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन सम्बंधी व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान वे पेयजल सम्बंधी समस्याओं का जायजा लेने सेजवाया और लेबड़ पहुँचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधा फीडबैक लिया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि 2 वर्ष से पंचायत द्वारा योजना संचालित की जा रही है। पानी पर्याप्त समय उपलब्ध होता है। साथ ही इस दौरान मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारी से भी जानकारी लेकर जल कर वसूली के सम्बंध में निर्देश दिए। वहीं अपर मुख्य सचिव श्री राजन ने बाकसाना व लेबड़ के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उपार्जन केंद्र पर मौजूद किसानों से उन्होंने भुगतान, स्लॉट बुकिंग के साथ ही किसानों से सुझाव भी मांगे। इस दौरान इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक चौधरी सहित खाद्य विभाग, पीएचई और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
*उपार्जन के संबंध में किसानों से जानी प्रक्रिया*
मुख्य सचिव श्री राजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे अनिवार्य रूप से चालू रहें ताकि किसानों को प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने एफएक्यू (FAQ) मापदंड के अनुरूप खरीदी, पर्याप्त बारदाना, तिरपाल की उपलब्धता और खरीदे गए अनाज के तत्काल परिवहन (Lifting) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रों पर किसानों के लिए छायादार स्थान और ठंडे पेयजल की उपलब्धता को प्राथमिकता देने को कहा।

#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Collector Office Dhar

अपर मुख्य सचिव व इंदौर सम्भाग के प्रभारी अधिकारी श्री अनुपम राजन आज धार जिले के भ्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में जल जी...
07/05/2026

अपर मुख्य सचिव व इंदौर सम्भाग के प्रभारी अधिकारी श्री अनुपम राजन आज धार जिले के भ्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन के कार्य तथा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने संभाग के कलेक्टर्स के साथ वीसी के माध्यम से जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल के कार्यो और उपार्जन की समीक्षा की। इस दौरान संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े भी उपस्थित रहे।

#इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Dhar

अपर मुख्य सचिव व इंदौर संभाग के प्रभारी अधिकारी श्री अनुपम राजन धार जिले में आज बाक्साना और लेबड़ में स्थापित उपार्जन कें...
07/05/2026

अपर मुख्य सचिव व इंदौर संभाग के प्रभारी अधिकारी श्री अनुपम राजन धार जिले में आज बाक्साना और लेबड़ में स्थापित उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से भुगतान और अन्य व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली। इस दौरान इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Dhar
Collector Office Dhar

अपर मुख्य सचिव व इंदौर संभाग के प्रभारी अधिकारी श्री अनुपम राजन आज धार जिले के भ्रमण पर है। भ्रमण में उन्होंने जल जीवन म...
07/05/2026

अपर मुख्य सचिव व इंदौर संभाग के प्रभारी अधिकारी श्री अनुपम राजन आज धार जिले के भ्रमण पर है। भ्रमण में उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत सेजवाया और घाटाबिल्लोद में पेयजल कार्यो का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े और जिले के सम्बधित अधिकारी मौजूद रहे।

#जलजीवनमिशन
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
JDjansampark Indore
PRO Dhar
Collector Office Dhar

Address

518, महात्मा गांधी रोड, मोती बंगला , न्यू सियागंज
Indore
452007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indore Commissioner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indore Commissioner:

Share