02/08/2022
श्री महाकालेश्वर मंदिर के शीर्ष शिखर पर स्थित श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान के पट साल में एक बार 1 अगस्त की रात्रि को खुले। श्री महाकालेश्वर भगवान के मंदिर के शीर्ष पर स्थित श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान के पट खुलने के पश्चात श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाडे के महंत श्री विनीत गिरी जी द्वारा पूजन व अभिषेक किया गया।