04/08/2022
https://youtu.be/hIyCwunrjGw
#भीलीस्थानलायनसेना
दिनांक 3 अगस्त 2022
आदिवासियों पे अत्याचार बर्दाश्त नही किया जाएगा - अविनाश मसानिया
विधवा आदिवासी महिला एवम उनके परिवार जनों पर गाँव के दबंगो द्वारा जातिसूचक शब्द से प्रताड़ित कर मकान निर्माण से रोका जा रहा था भीलीस्थान लायन सेना सिंघांना ने खोला दबंगो के खिलाफ मोर्चा
भीलीस्थान लायन सेना के सिंघाना अध्यक्ष अविनाश मसानिया के नेतृत्व में बड़ी सख्या में सिंघाना चौकी पर ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन में बताया गया कि गोलू पिता मांगीलाल जाति भील निवासी नहाल मोहल्ला ग्राम सिंघाना में विगत 50 वर्षों से निवासरत है ,जो कि आदिवासी भील समुदाय से आता है एवम अपनी वीधवा माता का पालन पोषण मजदूरी करके करता है । अभी कुछ दिवस पहले शांसन द्वारा विधवा महिला लीलाबाई बेवा मांगीलाल के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कुटीर स्वीकृत हुआ था एवम कुटीर निर्माण हेतु आदिवासी महिला द्वारा मकान तोड़ कर जहाँ पर पिछले 50 वर्षों से रह रहै थे निर्माण कार्य किया जा रहा था लेकिन मोहल्ले के दबंग भेरू पिता भगवानडला , गोवरिया पिता भगवानडला, हुकुम पिता भेरू सभी जाति काछी निवासी नहाल मोहल्ला सिंघाना द्वारा गोलू एवम उसकी विधवा माता लीलाबाई को घर आ कर गाली दी गयी एवम जाती सूचक शब्द कहे गए और कहा गया कि तुम आदिवासी भील हो गिनती के घर है तुम्हे यहां पक्का मकान नही बंनाने देंगे अगर इस पर निर्माण कार्य किया तो 2 बिगा जमीन बेच देंगे और तेरा और तेरे परिवार का मर्डर कर के यही गाड़ देंगे तुम आदिवासी भील चोर हो तुम्हारी जात ही नीच है,ऐसा कह कर न्नगी-न्नगी गालिया दी गयी एवम निरन्तर प्रताड़ित किया जा रहा है। तुम होंगे भील समुदाय के तुम्हारी जगह हमारे पैरो में ही है, हम भी काछी है 5-10 लाख रुपये खर्च कर देंगे लेकिन तुम्हे यहां पक्का मकान नही बंनाने देंगे। जिसके बाद भीलीस्थान लायन सेना ने मोर्चा संभाला एवम दोषियों के विरुद्ध जाँच कर ST-SC(एक्ट्रोसिटी) एक्ट एवम अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध करने के लिए पुलिस चौकी सिंघांना पर ज्ञापन सोपा गया ।
उक्त अवसर पर भीलीस्थान लायन सेना के मनावर तहसील अध्यक्ष शुभम डावर ,ब्राहमणपूरी अध्यक्ष अंकित वास्केल,ग्राम सिंघांना अध्यक्ष अविनाश मसानिया,रोहित बघेल,अतुल डावर ,मनोज मुवेल ,गोलू बामनिया,पिंटू मंडलोई ,रामेश्वर चौहान, करन मंडलोई ,दुर्गेश मुवेल ,अंतिम देवके आदि उपस्थित थे ।
भीलीस्थान लायन सेना सिंघाना(मप्र)🏹🏹🏹
#भीलीस्थानलायनसेनादिनांक 3 अगस्त 2022आदिवासियों पे अत्याचार बर्दाश्त नही किया जाएगा - अविनाश मसानिया*विधवा आदिवासी...