26/01/2026
आज भारतीय पुनर्वास परिषद् के परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर माननीय श्री आशीष ठाकरे, आई.ए.एस., सदस्य सचिव, आर.सी.आई. द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए आर.सी.आई. की प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करने का प्रेरणास्रोत बना।