14/08/2026
🔹मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान
🔹संभाग आयुक्त श्री बनोठ और आई जी श्री सोलंकी ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत, माखन नगर में स्थित सीएम राइज स्कूल की नव निर्मित भवन का किया निरीक्षण
🔹स्कूल परिसर में स्थित शहीदों के स्मारक पर नमन कर पुष्प अर्पित किए
➡️संभाग आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री चंद्रशेखर सोलंकी ने माखन नगर स्थित नवनिर्मित सीएम राइज स्कूल के नए भवन का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण की गति धीमी देख अधिकारियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित इंजीनियरों और ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए 15 दिवस के भीतर स्कूल हैंडोवर करने के निर्देश दिए। समय सीमा के भीतर हैंडोवर न होने की स्थिति में पेनल्टी लगाने की कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।
शहीद स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व, 14 अगस्त को स्कूल परिसर में स्थित शहीदों के स्मारक पर पहुंचकर उन्हें नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक पर उकेरे गए स्वतंत्रता सेनानियों के नाम न केवल हमारे शहर का गौरव बढ़ा रहे हैं, बल्कि नई पीढ़ी को देशप्रेम का संदेश भी दे रहे हैं।
इस दौरान संभाग आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्मारक के रूप में व्यवस्थित करने, स्मारक पहुंच पाथ-वे का निर्माण करने, रख-रखाव और उचित साज-सज्जा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh