03/06/2026
*CIA मिल गेट टीम को मिली बड़ी कामयाबी; वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, 8 मोटरसाइकिलें बरामद और 27 मामले सुलझे*
हिसार 03 जून । पुलिस अधीक्षक हिसार के कुशल दिशा-निर्देशन में काम करते हुए CIA मिल गेट प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। CIA मिल गेट ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गुप्त सूचना पर मुख्य आरोपी बस स्टैंड हिसार से काबू
हाल ही में थाना शहर हिसार के अंतर्गत ग्रीन स्क्वायर मार्केट से एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया था । इस संबंध में कार्रवाई करते हुए CIA मिल गेट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी ईश्वर पुत्र बीर सिंह (निवासी: तुलाकि, तहसील: सीकरी, जिला: डीग, राजस्थान) को हिसार बस स्टैंड से काबू कर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा: 27 मुकदमों का हुआ पर्दाफाश
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम ने आरोपी ईश्वर से गहनता से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसके साथ ही विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के 27 मुकदमों का खुलासा (ट्रेस) हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में शामिल अपने तीन अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया, जो चोरी की घटनाओं में उसका साथ देते थे।
राजस्थान के रामगढ़ से दबोचे गए तीन सह-आरोपी
मुख्य आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजस्थान के रामगढ़ क्षेत्र में छापेमारी की और गिरोह के अन्य तीन सदस्यों को भी धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
अंग्रेज सिंह उर्फ गज्जू पुत्र गुरदीप सिंह (निवासी: तुलाकी, तहसील: सीकरी, जिला: डीग, राजस्थान)
सत्यम उर्फ कालिया पुत्र रामावतार (निवासी: टिटपुरी, जिला: अलवर, राजस्थान)
धर्मेंद्र उर्फ गेजी पुत्र महेन्दर (निवासी: टिटपुरी, जिला: अलवर, राजस्थान)
अदालत से मिला 3 दिन का पुलिस रिमांड
आरोपी ईश्वर को न्यायलय में पेश किया गया जहाँ उसको आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए तीनों सह-आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की दलीलों को सुनते हुए न्यायालय ने आरोपियों का 3 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि चोरी