मिलगेट सेवा समिति -MSS

  • Home
  • India
  • Hisar
  • मिलगेट सेवा समिति -MSS

मिलगेट सेवा समिति -MSS It is not necessary to become a leader for social service, it can also be done as a general public servant.

जब धरती ने पहली बार साँस ली थी, जब इंसान का नामो-निशान तक नहीं था, तब  #अरावली पर्वत खड़ा हुआ कहा जाता है, आज से लगभग 20...
21/12/2025

जब धरती ने पहली बार साँस ली थी, जब इंसान का नामो-निशान तक नहीं था, तब #अरावली पर्वत खड़ा हुआ
कहा जाता है, आज से लगभग 200 करोड़ वर्ष पहले, धरती की कोख फटी, और अरावली जन्मा।
यह कोई साधारण #पहाड़ नहीं था, यह धरती की ढाल था, राजस्थान का रक्षक था।
समय बदला, राजे आए, साम्राज्य मिटे, रेगिस्तान फैलने को आतुर हुआ
#रेगिस्तान फैलने को आतुर हुआ लेकिन अरावली चट्टान बनकर खड़ा रहा। इसने आँधियों को रोका, बाढ़ को थामा, ज़मीन के नीचे पानी को ज़िंदा रखा।
आज वही अरावली खामोश होकर सवाल पूछ रहा है।
अगर मेरी ऊँचाई 100 मीटर से कम है, तो क्या मेरी ज़रूरत भी कम हो गई?
आज कहा जा रहा है, छोटे पहाड़ काटे जा सकते हैं। लेकिन कोई ये नहीं पूछता कि ये छोटे पहाड़ ही हमें बचाते हैं।
ये पहाड़ न हों तो रेगिस्तान शहरों को निगल जाएगा, पानी सूख जाएगा, हवाएँ ज़हर बन जाएँगी।
अरावली कहता है, मैं ऊँचा नहीं, लेकिन अमर हूँ। मैं बूढ़ा हूँ, पर कमजोर नहीं।
जो पहाड़ करोड़ों सालों से खड़ा है, वो आज मशीनों से डर रहा है।
अगर आज हमने अरावली को खो दिया तो आने वाली #पीढ़ियाँ पूछेंगी तुम्हें बचाने वाला था, फिर तुमने उसे क्यों नहीं बचाया?
अगर आज हमने अरावली को खो दिया तो आने वाली पीढ़ियाँ पूछेंगी तुम्हें बचाने वाला था, फिर तुमने उसे क्यों नहीं बचाया?
#अरावली #पर्वतमाला #रेगिस्तान #राजस्थानगौरव

🚨 ढाणी श्यामलाल घटना – हिसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🚨कुछ लोग शराब के नशे में गली में खड़े होकर कर रहे थे गाली-गलौज।घर ...
07/11/2025

🚨 ढाणी श्यामलाल घटना – हिसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🚨

कुछ लोग शराब के नशे में गली में खड़े होकर कर रहे थे गाली-गलौज।
घर पर मौजूद SI रमेश कुमार ने रोकने की कोशिश की, जिस पर आरोपियों ने SI रमेश कुमार व उनके भतीजे पर हमला कर दिया।
हमले में गंभीर चोट लगने से SI रमेश कुमार की मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही एडीजीपी हिसार रेंज श्री के.के. राव और एसपी हिसार श्री शशांक कुमार सावन पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे।

एसपी हिसार ने बताया –
🔹 5 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त वाहन व 2 स्कूटी बरामद।
🔹 घटना शराब पीने के बाद हुए आपसी विवाद के दौरान घटी।
🔹 गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी।
🔹 अन्य फरार आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें गठित।
🔹 किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

हिसार पुलिस इस दुखद घड़ी में मृतक SI रमेश कुमार के परिवार के साथ खड़ी है।

राष्ट्रीय एकता और अखंडता के शिल्पकार, लोह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन!
31/10/2025

राष्ट्रीय एकता और अखंडता के शिल्पकार, लोह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन!

पर्यावरण को समर्पित 'ग्रीन हिसार फिट हिसार' संस्था बर्तन बैंक के माध्यम से डिस्पोजल मुक्त बनाने हेतु प्रयासरत है । संस्थ...
25/10/2025

पर्यावरण को समर्पित 'ग्रीन हिसार फिट हिसार' संस्था बर्तन बैंक के माध्यम से डिस्पोजल मुक्त बनाने हेतु प्रयासरत है । संस्थां के पास 2200 बर्तन का सैट है, बर्तनो की डिमांड इतनी है कि ये कम पड़ रहे है ! संस्था को 1000 थाली की आवश्यकता है, इच्छुक साथी इस नोबल कॉज मे कुछ थाली डोनेट कर अपना सहयोग कर सकते है । एक थाली की कीमत ₹112 है।
धन्यवाद

ऐसे शिक्षकों और इस घटिया ड्राइवर को भी उल्टा लटका देना चाहिए
29/09/2025

ऐसे शिक्षकों और इस घटिया ड्राइवर को भी उल्टा लटका देना चाहिए

07/09/2025
31/07/2025

घटिया सरकारी सिस्टम की पोल हमेशा की तरह आज भी खुल गयी। कितनी सरकारें आयी और गयी समस्या ज्यों की त्यों

मिलगेट कप्तान स्कूल रोड़ के लिये आज सारे दुकानदार भाई एक बार फिर इकट्ठा हुए और निकम्मे प्रशासन को सोशल मीडिया के माध्यम ...
17/07/2025

मिलगेट कप्तान स्कूल रोड़ के लिये आज सारे दुकानदार भाई एक बार फिर इकट्ठा हुए और निकम्मे प्रशासन को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत करवाया। पता नही कब इस गंदगी से राहत मिलेगी

15/07/2025

आज शिव नगर गली नंबर 7A वार्ड नंबर 9 हिसार (मोर गली) में गली में हो रहे सड़क निर्माण के लिये सभी गली निवासी इकट्ठा हुये और गली को 1 से 1.5 फुट तक ऊँचा बनवाने पर सबकी सहमति बनी क्योंकि कल को कप्तान स्कूल रोड वाला मेन रोड बनेगा और उसका सारा पानी फिर गलियों में ही आयेगा। श्यामलाल ढाणी वाले हालात बन जायेंगे। ठेकेदार को बार बार मैसेज करने और फ़ोन करने पर एक बार भी नहीं आया । गली निवासियों ने एकता का परिचय दिया सभी का बहुत बहुत शुक्रिया ।लगभग सभी गली वालों के मोबाइल नंबर ले लिये गए हैं उम्मीद करते हैं जब सड़क निर्माण होगा आप तब भी ऐसे ही आगे आयेंगे

भाई सभी बहियों से निवेंदन है कोई भाई इस बन्दे को जानता हो तो हमें कांटेक्ट करें अर्जेंट. मोबाइल नंबर. 8307281545इस बन्दे...
30/05/2025

भाई सभी बहियों से निवेंदन है कोई भाई इस बन्दे को जानता हो
तो हमें कांटेक्ट करें अर्जेंट. मोबाइल नंबर. 8307281545
इस बन्दे ने कल 8 साल के बच्चे का गला काट के रायपुर
रोड के पास फेक के चला गया सभी से निवेदन है इस को
ढूंढ़ने मे हमारी मदद करें..इन नंबर पर बताये.9034677271 नवीन

ये बच्चा हिसार सिविल हॉस्पिटल इमरजेंसी में है जिसको कोई राह चलते ले के आए हैअगर कोई पहचानता हो तो सिविल हॉस्पिटल हिसार म...
29/05/2025

ये बच्चा हिसार सिविल हॉस्पिटल इमरजेंसी में है जिसको कोई राह चलते ले के आए है
अगर कोई पहचानता हो तो सिविल हॉस्पिटल हिसार में संपर्क करे
इस बच्चे के गले पर चोट का निशान है जिसके कारण ये बोल पाने में असमर्थ है
अगर कोई पहचानता हो तो आके हॉस्पिटल में संपर्क करे या आपके पास जो ग्रुप हो उनमें शेयर करे
ये बच्चा इशारे से रायपुर साइड का बता रहा है
आज की दिनांक 29/5/2025
शाम के समय लगभग 7 बजे के आसपास ले के आए है

Address

Hisar
125001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मिलगेट सेवा समिति -MSS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category