DM Hathras

DM Hathras Official Page of District Magistrate Hathras

किसानों से धोखाधड़ी करने वाला गिरोह बेनकाब, सासनी क्षेत्र में नकली खाद फैक्ट्री सीज, 8.63 लाख की नकली खाद बरामद, प्रशासन...
21/02/2026

किसानों से धोखाधड़ी करने वाला गिरोह बेनकाब, सासनी क्षेत्र में नकली खाद फैक्ट्री सीज, 8.63 लाख की नकली खाद बरामद, प्रशासन ने जब्त किया भारी स्टॉक

https://hamarahathras.com/hathras-475624-2

सासनी 20 फरवरी । जिलाधिकारी (DM Hathras) अतुल वत्स (Atul Vats IAS) को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर तहसील सासनी क्षेत्र में अवैध रू....

जिलाधिकारी अतुल वत्स को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर तहसील सासनी में अबैध रूप से संचालित नकली खाद फैक्ट्री के संबंध म...
20/02/2026

जिलाधिकारी अतुल वत्स को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर तहसील सासनी में अबैध रूप से संचालित नकली खाद फैक्ट्री के संबंध में दिये गये निर्देशो के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सासनी तथा प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ने जिला कृषि अधिकारी और पुलिस बल के साथ मौके पर छापामारी की और प्रारंभिक जांच में अवैध गतिविधि पाये जाने पर परिसर में स्थित उर्वरक को तत्काल अधिग्रहित कर सुपुर्दगी में दिया गया।

छापेमारी के दौरान एक परिसर से भारी मात्रा में अनुदानित उर्वरक- डीएपी 5 कु0, पोटाश 18.50 कु0, एनपीकेएस 48 कु0, टेक्निकल ग्रेड यूरिया 122.50 कु0 अनमार्का बैग भरे हुए 52.50 कु0 कुल 246.50 कु. तथा उर्वरक के खाली लगभग 1500 पैकेट अधिग्रहित किए गए, जिनकी बाजर मूल्य लगभग रू. 863000 है।

मौके पर परिसर संचालक द्वारा उर्वरक भण्डारण के सम्बन्ध में कोई भी वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किये गये। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सरकारी खाद को कच्चे माल के रूप में प्रयोग कर उस में केमिकल मिला कर उसे बोरियों में भरकर बाजार में औद्योगिक उपयोग हेतु बेचा जा रहा था। इससे किसानों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जा रही थी। अधिग्रहित खाद से 04 नमूने ग्रहित किये गये हैं, जिन्हें प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यह एक गंभीर आर्थिक एवं प्रशासनिक अपराध है, जिसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि सरकारी सब्सिडी वाली खाद किसानों के लिए होती है, उसका इस प्रकार औद्योगिक उपयोग के लिए दुरुपयोग अत्यंत गंभीर विषय है। यह भी जांच का विषय है कि सरकारी खाद अवैध कारोबारियो तक कैसे पहुंची। इस संबंध में आपूर्ति श्रृंखला की भी गहन जांच की जा रही है। छापेमारी से पूर्व एक ट्रक माल मौके से निकल चुका था, जिसे ट्रैक किया जा रहा है। संबंधित वाहन एवं नेटवर्क की पहचान कर पूरे संगठित गिरोह तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। उर्वरक के अवैध भण्डारण करने के कारण उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत विघिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खाद कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी|

20/02/2026

जिलाधिकारी ने आयरन सुक्रोज सप्ताह का किया शुभारंभ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का किया निरीक्षण
Chief Minister Office Uttar Pradesh DM Hathras










20/02/2026

जिलाधिकारी का एक्शन मोड: खाद की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा

"संचारी रोग नियंत्रण हेतु जन जागरूकता रैली"विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (05 से 31 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत...
05/10/2025

"संचारी रोग नियंत्रण हेतु जन जागरूकता रैली"

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान
(05 से 31 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से निकाली गई रैली और प्रचार वाहन को मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

🦟 “साफ़-सफ़ाई अपनाएं, संचारी रोग भगाएं।”

"सांसद खेल महोत्सव 2025"अब आप भी ऑनलाइन पंजीकरण करके इस महोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं।पंजीकरण हेतु लिंक: www.sansadkhelm...
25/09/2025

"सांसद खेल महोत्सव 2025"

अब आप भी ऑनलाइन पंजीकरण करके इस महोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं।

पंजीकरण हेतु लिंक: www.sansadkhelmahotsav.in पर क्लिक करें अथवा नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें।

पंजीकरण तिथि: 3 अक्टूबर 2025 तक।

खेल प्रतियोगिता आयोजन: 21 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक।

मा0 मुख्यमंत्री की अवधारणा समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 Samarth UP 2047  की अवधारणा को साकार करने हेतु ब...
11/09/2025

मा0 मुख्यमंत्री की अवधारणा समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 Samarth UP 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु बी0एल0एस0 इंटर नेशनल स्कूल तथा सेठ फूलचंद बांग्ला डिग्री कॉलेज में प्रबुद्धजन श्री राधेश्याम मिश्र से0नि0 आई0ए0एस0, श्री देवेन्द्र सिंह से0नि0, मुख्य अभियंता यू0पी0पी0सी0एल व मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित ने शिक्षाविदों, प्रधानाचार्योें, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं से विचार-विमर्श कर सुझाव प्राप्त करते हुए मार्गदर्शन दिया।
Samarth UP 2047 Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath

मा0 मुख्यमंत्री जी की अवधारणा समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047 को साकार करने के संकल्प को दिशा प्रदान करने एव...
11/09/2025

मा0 मुख्यमंत्री जी की अवधारणा समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047 को साकार करने के संकल्प को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु प्रबुद्धजन श्री राधेश्याम मिश्र से0नि0 आई0ए0एस0, मेजर श्री आशीष शाक्य से0नि0, आर्मी मेडिकल ऑफीसर, डा0 श्री शिवपाल सिंह जादौन से0नि0, वैज्ञानिक, रिमोट सेन्सिग अप्लीकेशन सेंटर लखनऊ तथा श्री देवेन्द्र से0नि0, मुख्य अभियंता यू0पी0पी0सी0एल एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में 03 थीम और 12 सेक्टरो पर आधारित बिंदुओं पर द्वितीय दिन कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों से संचालित योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा, समस्या एवं सुझाव प्राप्त कर मार्गदर्शन दिया।
Samarth UP 2047 Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath

मा0 मुख्यमंत्री जी की अवधारणा समर्थ "उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047" को साकार करने के संकल्प को दिशा प्रदान करने ...
10/09/2025

मा0 मुख्यमंत्री जी की अवधारणा समर्थ "उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047" को साकार करने के संकल्प को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु जनपद हेतु नामित जनपद के नोडल अधिकारी/मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर श्री मयूर माहेश्वरी, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय व प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में 03 थीम और 12 सेक्टरो पर आधारित बिंदुओं पर कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर संचालित योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा, समस्या एवं सुझाव प्राप्त कर मार्गदर्शन दिया। Samarth UP 2047 Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath

*समस्त विद्यार्थी, शिक्षकगण समाजसेवी एवं मित्रगण🙏*स्वतंत्रता के 100 वर्ष अर्थात वर्ष 2047 तक हमारा उत्तर प्रदेश किस प्रक...
09/09/2025

*समस्त विद्यार्थी, शिक्षकगण समाजसेवी एवं मित्रगण🙏*

स्वतंत्रता के 100 वर्ष अर्थात वर्ष 2047 तक हमारा उत्तर प्रदेश किस प्रकार से समर्थ एवं विकसित उत्तर प्रदेश की श्रेणी में स्थापित हो जिस हेतु आपके महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित हैं।
आपके अर्थात अपने निवासियों के सुझावों के अनुरूप बनेगा अपना उत्तर प्रदेश।
कृपया उपलब्ध पोस्टर में दर्शित QR कोड को स्कैन कर किन्हीं भी क्षेत्र में अपने विशिष्ट सुझाव लिखकर या बोलकर दे सकते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी
हाथरस

Samarth UP 2047 Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi   जी के मार्गदर्शन और   श्री MYogiAdityanath  जी के कुशल नेतृत्व में *समर्थ उत्तर प्रदेश...
08/09/2025

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन और श्री MYogiAdityanath जी के कुशल नेतृत्व में *समर्थ उत्तर प्रदेश -विकसित उत्तर प्रदेश'@2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को प्राप्त करने हेतु *जनपद हाथरस* के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 3 थीम और 12 सेक्टर के अधिकारियों के साथ विकसित हाथरस @2047 के रोडमैप हेतु बैठक की गई| Samarth UP 2047 Chief Minister Office Uttar Pradesh

Address

Hathras
Hathras
204101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DM Hathras posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share