IAS Anshul Singh Fans

IAS Anshul Singh Fans Follow me Page fans

अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया चौखुटिया एवं तड़ागताल क्षेत्र में निरीक्षण भ्रमण🔴 तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप ...
13/02/2026

अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया चौखुटिया एवं तड़ागताल क्षेत्र में निरीक्षण भ्रमण

🔴 तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर मंथन
चौखुटिया में अगनेरी देवी खेल मैदान और बाखली खेल मैदान का भी किया निरीक्षण
खेल एवं पर्यटन सुविधाओं को पूरक रूप में विकसित करने पर जोर

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज चौखुटिया एवं तड़ागताल क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तड़ागताल क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया गया। जिलाधिकारी से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि तड़ागताल को झील के रूप में विकसित करने से न केवल क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर पेयजल की समस्या के समाधान की दिशा में भी ठोस पहल संभव होगी।

जिलाधिकारी ने तड़ागताल में निर्माणाधीन सड़क कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया, जिनमें आबादी के बीच स्थित बिजली के खंभों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग प्रमुख रही। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

भ्रमण निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने स्थानीय चाय स्टॉल पर बैठकर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के पश्चात जिलाधिकारी ने माता अगनेरी देवी मंदिर में दर्शन कर मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु कार्य कराए जाने के निर्देश प्रदान किए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने चौखुटिया में अगनेरी एवं बाखली खेल मैदान का भी निरीक्षण किया तथा खिलाड़ियों से संवाद किया । जिलाधिकारी ने चौखुटिया में एक खेल मैदान को सुविधा युक्त मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किए जाने की संभावनाओं पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल एवं पर्यटन सुविधाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। इन दोनों क्षेत्रों के समन्वित विकास से स्थानीय युवाओं को अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ आधार मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सुनील कुमार , बीडीओ ममता कार्की सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

13/02/2026

Anshul Singh IAS

21/12/2025

अल्मोड़ा सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ कल सोमवार को स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा पहुंचने की तैयारियो का जायजा लेने के लिए अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह स्टेडियम पहुंचे एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बात करने के साथ ही तैयारियो का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
Anshul Singh IAS Anshul Singh IAS Pushkar Singh Dhami अल्मोड़ा कुमाऊं फास्ट न्यूज Uttarakhand Police Haridwar Police

अल्मोड़ा मॉल रोड की जाम समस्या पर जिलाधिकारी सख्त, बस संचालन बदलेगा स्थान....अल्मोड़ा लोअर मॉल रोड स्थित आईएसबीटी के संच...
14/12/2025

अल्मोड़ा मॉल रोड की जाम समस्या पर जिलाधिकारी सख्त, बस संचालन बदलेगा स्थान....

अल्मोड़ा लोअर मॉल रोड स्थित आईएसबीटी के संचालन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मॉल रोड पर आए दिन लगने वाले जाम और उससे जनसामान्य को होने वाली असुविधा पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मॉल रोड पर देर तक बसों का खड़ा रहना जाम का एक प्रमुख कारण है। जनता और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बसों का संचालन अन्य स्थान से किए जाने की आवश्यकता प्रतीत होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि केमू स्टेशन की पार्किंग निर्माणाधीन रहने तक बसों के संचालन के लिए जीजीआईसी के निकट नवनिर्मित पार्किंग से संचालन की संभावनाओं पर कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि नई पार्किंग से बस संचालन होने पर यात्री सुविधाजनक ढंग से सफर कर सकेंगे और शहर की ट्रैफिक समस्या में भी सुधार आएगा। साथ ही परिवहन विभाग और पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। आड़े-तिरछे खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए कहा गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, एआरएम रोडवेज आर.सी. तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अल्मोड़ा कुमाऊं फास्ट न्यूज Pushkar Singh Dhami Anshul Singh IAS Anshul Singh IAS Uttarakhand Police Haridwar Police IAS Anshul Singh Fans Er Mohit Chauhan Sumita Misra IAS

13/12/2025

अल्मोड़ा के पटाल बाजार के चरणबद्ध रूप से होने वाले सुदृढ़ीकरण तथा सौंदर्यीकरण के कार्यों में स्थानीय लोगों तथा व्यापारियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी आवश्यक लाइनें भूमिगत की जाएंगी।जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्पष्ट किया है कि पटाल बाजार के सौंदर्यीकरण के कार्यों में जनता कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।बिजली,पानी,टेलीफोन तथा अग्निशमन इत्यादि लाइन अंडरग्राउंड रखी जाएंगी।उन्होंने संबंधितों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्यों को दीर्घ काल के लिए प्लान किया जाए। सभी कार्यों को इस प्रकार किया जाए कि सौंदर्यीकरण के कार्य होने के बाद दोबारा से करने की आवश्यकता न पड़े।

(नोट : निर्माण कार्य की विडियो ai के माध्यम से बनाई गई हे ) Pushkar Singh Dhami अल्मोड़ा कुमाऊं फास्ट न्यूज Anshul Singh IAS Anshul Singh IAS Sumita Misra IAS Haridwar Police Uttarakhand Police IAS Anshul Singh Fans Sonal Goel IAS Page

03/12/2025
अल्मोड़ा : विश्व दिव्यांग दिवस पर जिलाधिकारी ने तीन उत्कृष्ट दिव्यांगजन को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किएअल्मोड़ा— विश...
03/12/2025

अल्मोड़ा : विश्व दिव्यांग दिवस पर जिलाधिकारी ने तीन उत्कृष्ट दिव्यांगजन को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए

अल्मोड़ा— विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन दक्ष दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्मानित दिव्यांगजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजन की जरूरतों एवं समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बताया गया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय दिव्यांग दक्षता पुरस्कार हेतु जनपद अल्मोड़ा से कुल चार दिव्यांगजनों का चयन हुआ है। इनमें से सौरभ तिवारी, रेखा आर्य तथा हिमांशु रावत को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र एवं 8-8 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं चौथी चयनित प्रतिभागी अर्चना जोशी को हल्द्वानी में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन किसी भी रूप में कम नहीं हैं। वे अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के बल पर समाज में प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है।

उन्होंने समाज से अपील की कि दिव्यांगजनों को अधिक अवसर एवं सम्मान दें, ताकि वे अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग कर समाज की मुख्यधारा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

कार्यक्रम में प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, अपर समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा कुमाऊं फास्ट न्यूज Pushkar Singh Dhami IAS Anshul Singh Fans Haridwar Police Er Mohit Chauhan Uttarakhand Police

अल्मोड़ा: डीएम-एसएसपी ने नशा मुक्ति केंद्र का संयुक्त निरीक्षणजिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पी...
01/12/2025

अल्मोड़ा: डीएम-एसएसपी ने नशा मुक्ति केंद्र का संयुक्त निरीक्षण

जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने आज नशा मुक्ति केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वार्ड, किचन, कक्षाओं, योग-थेरेपी व काउंसलिंग सत्रों की व्यवस्था की जानकारी ली और मरीजों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को सुना।

केंद्र में वर्तमान में 26 मरीज भर्ती हैं। ठंड को देखते हुए डीएम ने हीटिंग सुविधा, गर्म कपड़े व कंबलों की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही आउटडोर गतिविधियां, खेल व मनोरंजन कार्यक्रमों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

एसएसपी ने सुरक्षा प्रबंधन, प्रवेश-निकास और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा कर सुरक्षा प्रोटोकॉल को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
अल्मोड़ा कुमाऊं फास्ट न्यूज Uttarakhand Police Pushkar Singh Dhami IAS Anshul Singh Fans Er Mohit Chauhan

23/11/2025

हर नया दिन नई चुनौती लाता है—और उठने का नया अवसर भी :- अल्मोड़ा जिला अधिकारी अंशुल सिंह जी
#उत्तराखंड #यूकेडी Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Police Haridwar Police अल्मोड़ा कुमाऊं फास्ट न्यूज Er Mohit Chauhan IAS Anshul Singh Fans

Almora ( बड़ी खबर) : अल्मोड़ा में रेफर मामलों पर डीएम की सख्ती — निगरानी समिति के गठन के आदेश
23/10/2025

Almora ( बड़ी खबर) : अल्मोड़ा में रेफर मामलों पर डीएम की सख्ती — निगरानी समिति के गठन के आदेश

Address

Haridwar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IAS Anshul Singh Fans posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share