11/04/2026
आदरणीय प्रदेश प्रभारी Kumari Selja जी ने हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर माँ गंगा की भव्य सांध्यकालीन आरती में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
इस पावन अवसर पर सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा जी, सह प्रभारी मनोज यादव जी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या जी, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत जी, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला जी, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी जी, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला जी, विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर जी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश नेगी जी, प्रदीप थपलियाल जी सहित हरिद्वार कांग्रेस नेता व अन्य वरिष्ठ नेतागण एवं देवतुल्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
माँ गंगा से प्रार्थना है कि प्रदेश पर अपनी
कृपा बनाए रखें।
आपका
Alok Sharma