12/06/2025
अभी भी समय है, जाग जाओ मेरे समाज के साथियों!
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हमेशा से सर्वसमाज की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी संविधानिक दायरे में रहकर न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करती रहेगी।
कौशांबी जनपद में पाल समाज के एक परिवार की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया, लेकिन आज तक उसे न्याय नहीं मिला। उल्टा, पीड़िता के पिता को झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया गया।
बसपा इस अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ी है। आज हमारे माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल साहब स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे और पूरी जानकारी ली।
यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर इस अत्याचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें।
– सादर,
रविंद्र प्रधान