District Administration, Vaishali

District Administration, Vaishali Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from District Administration, Vaishali, Government Organization, HAJIPUR, Hajipur.
(1)

04/09/2026
04/09/2026
04/09/2026

बाढ़ से बचाव को लेकर क्या आपने आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों को पढ़ा?

पढ़िए, पढ़ाइए और समाज को जागरूक कीजिए।

किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें।

हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205
आपातकालीन सहायता नंबर- 1070

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bsdma Bihar
Centre of Excellence in Disaster Management



🌊🚨 बाढ़ की स्थिति पर जिला प्रशासन अलर्ट—राहत एवं बचाव कार्य तेज! 🚨🌊गंगा एवं गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प...
03/09/2026

🌊🚨 बाढ़ की स्थिति पर जिला प्रशासन अलर्ट—राहत एवं बचाव कार्य तेज! 🚨🌊

गंगा एवं गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।

📍 6 प्रखंडों के 26 पंचायत प्रभावित
🏙️ हाजीपुर नगर क्षेत्र के 6 वार्ड भी प्रभावित
🛶 प्रभावित क्षेत्रों में 155 नावों का परिचालन
🏠 जरूरतमंद परिवारों को 1,760 पॉलिथीन शीट्स वितरित
🚑 मानव एवं पशु चिकित्सा शिविरों में नि:शुल्क जांच एवं उपचार
🛡️ SDRF की टीमें 24×7 अलर्ट
🌙 तटबंधों पर 24×7 निगरानी एवं नाइट पेट्रोलिंग
💧 पेयजल एवं ⚡ विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी

📢 नागरिकों से अपील:
नदी के किनारे, तेज बहाव एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। अनावश्यक रूप से पानी में न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

❗ अफवाहों पर ध्यान न दें। बाढ़ से जुड़ी जानकारी के लिए केवल अधिकृत सरकारी स्रोतों पर भरोसा करें।

☎️ 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष, वैशाली
06224-260233 | 06224-260234

☎️ अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, हाजीपुर: 06224-272215
☎️ अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, महनार: 06229-299950

🤝 प्रशासन मुस्तैद है—आप भी सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
#बाढ़_सतर्कता #सतर्क_रहें_सुरक्षित_रहें

🤝🌿 समरसता से विकास की ओर—वैशाली में जनसेवा का संकल्प! 🌿🤝संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्म वर्ष के उपलक्...
03/09/2026

🤝🌿 समरसता से विकास की ओर—वैशाली में जनसेवा का संकल्प! 🌿🤝

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में संचालित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले की 50 पंचायतों में संत रविदास विकास शिविर आयोजित किए गए। 🏘️

📊 शिविरों की उपलब्धियाँ:
✅ कुल 1,412 आवेदन प्राप्त
⚡ 839 आवेदनों का मौके पर निष्पादन
📈 59.42% आवेदनों का तत्काल समाधान
📌 शेष आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

🎯 शिविरों का उद्देश्य पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा सेवाओं को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना रहा।

👥 वरीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी की।

🌊 बाढ़ प्रभावित राघोपुर की 2 पंचायतों में शिविर आयोजित नहीं हो सका। स्थिति सामान्य होने पर वहां शिविर आयोजित किया जाएगा।

✨ जिला प्रशासन का संकल्प—सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुँचाना।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
SC&ST Welfare Dept. of Bihar

🚫💊 नशे के खिलाफ आवाज उठाएँ, समाज को सुरक्षित बनाएँ! 🌿नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध वैशाली जिला प्रशासन ने आमजनों से सजग...
03/09/2026

🚫💊 नशे के खिलाफ आवाज उठाएँ, समाज को सुरक्षित बनाएँ! 🌿

नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध वैशाली जिला प्रशासन ने आमजनों से सजग एवं सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

👮‍♀️ जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने कहा कि नशे के अवैध निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन या कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई के लिए मजबूत सूचना तंत्र और जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

📢 नशे से जुड़ी कोई जानकारी मिले? तुरंत सूचना दें!

📞 टोल फ्री नंबर:
🔹 15545
🔹 18003456268

🔒 आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रहेगी।
सूचना देने वाले का नाम और मोबाइल नंबर भी गोपनीय रखा जाएगा। इसलिए बिना किसी डर या संकोच के नशे से संबंधित अवैध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुँचाएँ।

🌱 नशे का असर सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और युवाओं के भविष्य पर पड़ता है।

🤝 आइए, मिलकर संकल्प लें—
नशे से दूर रहें, दूसरों को जागरूक करें और नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सूचना देकर समाज को सुरक्षित बनाएं।

📣 सजग नागरिक बनें—सूचना दें—नशामुक्त वैशाली के निर्माण में सहभागी बनें!

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar

🕊️🙏 संकट की घड़ी में सम्मानजनक व्यवस्था, जिला प्रशासन आपके साथ 🙏🕊️🌊 गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला पदाधिकारी, वै...
03/09/2026

🕊️🙏 संकट की घड़ी में सम्मानजनक व्यवस्था, जिला प्रशासन आपके साथ 🙏🕊️

🌊 गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) की पहल पर हाजीपुर के कौनहारा घाट स्थित श्मशान घाट में शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।

⚡ विद्युत शवदाह गृह में शवदाह की सुविधा सुचारु रूप से जारी है। निरीक्षण के दौरान व्यवस्था व्यवस्थित पाई गई तथा शवदाह के लिए किसी भी शव के प्रतीक्षा में होने की स्थिति नहीं मिली।

💰 निर्धारित शुल्क ₹1,100 से अधिक नहीं लिया जाएगा। डोम समुदाय के सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परिजनों से निर्धारित राशि से अधिक की मांग न की जाए।

🤝 जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कठिन परिस्थितियों में भी शवदाह के लिए आने वाले परिजनों को सहज, सम्मानजनक और परेशानी मुक्त व्यवस्था उपलब्ध हो।

🔎 व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहयोग मिल सके।

📞 किसी असुविधा या निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग पर तत्काल संपर्क करें:
06224-260233 | 06224-260234

🌿 संवेदनशीलता के साथ सेवा—वैशाली जिला प्रशासन।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar

Address

HAJIPUR
Hajipur
844101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration, Vaishali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share