Brahma Kumaris Gwalior

Brahma Kumaris Gwalior RAJYOG MEDITATION CENTER

साउथ फ़िल्म अभिनेता विजय विश्वा मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।आध्यात्मिकता जीवन को संतुलित और सफल बनाती है : अभिनेता व...
10/05/2026

साउथ फ़िल्म अभिनेता विजय विश्वा मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

आध्यात्मिकता जीवन को संतुलित और सफल बनाती है : अभिनेता विजय विश्वा

आबूराज, राजस्थान | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के युवा प्रभाग (आर ई आर एफ) द्वारा आयोजित "डिवाइन यूथ फोरम - आध्यात्मिक परिपक्वता की परिभाषा" कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानसरोवर - अकादमी में आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वातावरण में हुआ। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से 400 से भी अधिक युवा भाई एवं बहनें सहभागी बने।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तमिल फिल्म अभिनेता एवं सोशल एक्टिविस्ट विजय विश्वा ने युवाओं को संस्कारित एवं मूल्यनिष्ठ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता व्यक्ति के जीवन में संतुलन, शांति और सफलता लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि यहाँ आकर उन्हें अत्यंत आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो रहा है। उपस्थित लोगों के मुस्कराते चेहरे, सादगीपूर्ण सफेद परिधान और आत्मीय व्यवहार ने एक अलग ही आध्यात्मिक वातावरण का एहसास कराया। विजय विश्वा ने अपने संबोधन में कहा कि फिल्म जगत में कलाकार कैमरे के सामने सकारात्मक भूमिका निभाते हैं, जबकि यहाँ लोग अपने वास्तविक जीवन में बिना किसी स्वार्थ के श्रेष्ठ मूल्यों और आदर्शों को अपनाकर प्रेरणादायी जीवन जी रहे हैं। उन्होंने इसे सच्चे अर्थों में “हीरो जीवन” बताया। उन्होंने कहा कि यहाँ आकर पहली बार “ओम शांति” शब्द का गहन भाव अनुभव करने का अवसर मिला। यह संस्था जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर विश्व बंधुत्व, भाईचारे और एकता का संदेश दे रही है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

आध्यात्मिक परिपक्वता से बढ़ता है आत्मविश्वास और मनोबल : बीके चन्द्रिका दीदी

यूथ विंग की चेयरपर्सन राजयोगिनी बीके चन्द्रिका दीदी ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि आज के समय में युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा, आत्मविश्वास एवं आध्यात्मिक मूल्यों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को आत्मचिंतन, मेडिटेशन एवं श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। दीदी ने आगे कहा कि आध्यात्मिक परिपक्वता व्यक्ति को सत्य और असत्य के बीच विवेक करने की शक्ति प्रदान करती है। इससे आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत होता है तथा व्यक्ति जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ता है। जब हम दूसरों की प्रतिभाओं को सम्मान और प्रेरणा की दृष्टि से देखते हैं, तब व्यक्तित्व का विकास होता है। लेकिन जैसे ही प्रतिस्पर्धा और तुलना का भाव बढ़ने लगता है, व्यक्ति अपने मूल स्वभाव और श्रेष्ठ व्यक्तित्व से नीचे उतरने लगता है। दीदी ने जीवन में प्रेम, नम्रता, धैर्य, मधुरता और मुस्कराहट को धारण करने पर बल देते हुए कहा कि हमारी दृष्टि में प्रेम और वाणी में मधुरता होनी चाहिए। यही गुण संबंधों को मजबूत बनाते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आप में विशिष्ट है। इसलिए स्वयं की विशेषताओं को पहचानते हुए सदैव जागरूक और सकारात्मक रहना आवश्यक है। सकारात्मक सोच और श्रेष्ठ संकल्प ही जीवन को सफल और संतुलित बनाते हैं। दीदी ने कहा कि मन के संकल्प परिस्थितियों और समय के अनुरूप संतुलित होने चाहिए। जीवन में ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे किसी को दुःख पहुँचे, बल्कि हमारी प्रत्येक गतिविधि दूसरों के कल्याण और समाजहित के लिए प्रेरणादायक बने।

Happy Mother's Day
10/05/2026

Happy Mother's Day




Happy Mother's Day
10/05/2026

Happy Mother's Day




Gyan sarover, Abu Raj,राष्ट्रीय युवा रिट्रीट में पूरे भारत से पधारे युवाओं को सुबह सुबह तन और मन को को स्वस्थ्य रखने के ...
10/05/2026

Gyan sarover, Abu Raj,
राष्ट्रीय युवा रिट्रीट में पूरे भारत से पधारे युवाओं को सुबह सुबह तन और मन को को स्वस्थ्य रखने के लिए बीके प्रहलाद भाई ने एक्सरसाइज, योग, प्रणायाम और राजयोग ध्यान का कराया अभ्यास।
इस रिट्रीट में देश भर से 400 से भी अधिक युवा भाई एवं बहने शामिल हुए।
Youth Wing, Brahma Kumaris
Brahma Kumaris
Brahma Kumaris Gwalior
Bk Prahlad Bhai

ब्रह्मा कुमारीज संस्थान द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर के लिए कार्यों की सराहना करते हुए आज विश्व रेडक्रॉस दिवस पर संस्थान...
08/05/2026

ब्रह्मा कुमारीज संस्थान द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर के लिए कार्यों की सराहना करते हुए आज विश्व रेडक्रॉस दिवस पर संस्थान को सम्मानित किया गया।
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अरविन्द सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर, श्री राजकुमार निगम पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्वालियर, थीम वक्ता श्री प्रहलाद दास जी सवनानी, सर्वजीत सिंह ज्ञानी चेयरमैन रेडक्रॉस, नवल किशोर शुक्ला सचिव रेडक्रॉस आदि उपस्थित थे।
विश्व रेडक्रॉस पर सोसाइटी द्वारा जिन संस्थाओ ने रक्तदान शिविरो का आयोजन किया एवं कुछ ऐसे व्यक्ति जिन्होंने खुद भी रक्तदान किया या समय समय पर रेडक्रॉस का सहयोग किया ऐसे लोगो का संस्था द्वारा सम्मान किया।

संस्था द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर के लिए संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए आज विश्व रेडक्रॉस दिवस पर संस्थान को सम...
08/05/2026

संस्था द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर के लिए संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए आज विश्व रेडक्रॉस दिवस पर संस्थान को सम्मानित किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री जी हरी झंडी दिखाकर किया रथ का शुभारम्भ...रीवा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वार...
27/04/2026

माननीय मुख्यमंत्री जी हरी झंडी दिखाकर किया रथ का शुभारम्भ...

रीवा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान” के अंतर्गत 12 ज्योतिर्लिंग रथ यात्रा का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री shri Dr Mohan Yadav जी एवं उप मुख्यमंत्री माननीय shri Rajendra Shukla जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अभियान के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर समाज में सद्भावना, नशा मुक्ति एवं आध्यात्मिक जागरूकता के साथ साथ प्रेम, शांति एवं विश्व बंधुत्व का संदेश दिया जायेगा
कार्यक्रम में रीवा बीजेपी जिलाध्यक्ष मान. श्री वीरेन्द्र गुप्ता जी, जिला पंचायत अध्यक्ष मान. श्रीमती नीता कोल जी एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Rajendra Shukla
Brahma Kumaris Gwalior
Dr Mohan Yadav
Bk Prahlad Bhai Brahma Kumar Komal Yaduvanshi Brahma Kumaris

23/04/2026

हेलीपेड कॉलोनी में "सम्बन्धों में मधुरता" विषय पर प्रेरक उद्बोधन, राजयोग ध्यान अनुभूति एवं भजन संध्या का हुआ आयोजन।
20/04/2026

हेलीपेड कॉलोनी में "सम्बन्धों में मधुरता" विषय पर प्रेरक उद्बोधन, राजयोग ध्यान अनुभूति एवं भजन संध्या का हुआ आयोजन।

SAF Police 14 Battalion में मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति शिविर का हुआ आयोजन।कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारीज केन्द्र प्रम...
15/04/2026

SAF Police 14 Battalion में
मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति शिविर का हुआ आयोजन।
कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारीज केन्द्र प्रमुख राज्ययोगिनी बीके आदर्श दीदी एवं ओरर्क वक्ता बीके प्रहलाद मुख्य वक्ता के रूप में रहे उपस्थित।

Address

Gwalior

Opening Hours

Monday 7am - 8pm
Tuesday 7am - 8pm
Wednesday 7am - 8pm
Thursday 7am - 8pm
Friday 7am - 8pm
Saturday 7am - 8pm
Sunday 7am - 8pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Brahma Kumaris Gwalior posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Brahma Kumaris Gwalior:

Share