न्यूज इंडिया न्यूज ग्वालियर

  • Home
  • India
  • Gwalior
  • न्यूज इंडिया न्यूज ग्वालियर

न्यूज इंडिया न्यूज ग्वालियर न्यूज ग्वालियर मध्य प्रदेश $ सार्वजनिक सेवा $ न्यूज इंडिया 24×7

16/05/2026

भितरवार ब्रेकिंग ।

भितरवार में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कॉलोनाइजर्स में मचा हड़कंप।

दिनांक 16.5.2026

भितरवार। जिला कलेक्टर रुचिका चौहान के सख्त निर्देशों के बाद भितरवार नगर में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत तीन प्रमुख गेट बंद कॉलोनियों पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़ की गई। यह पूरी कार्रवाई एसडीएम राजीव समाधिया के मार्गदर्शन में तहसीलदार शिवदत्त कटारे द्वारा पुलिस बल और नगर परिषद अमले की मौजूदगी में अंजाम दी गई।
प्रशासन की टीम ने कार्रवाई के दौरान धूमेश्वर नगर, बजरंग कॉलोनी और रामनगर का रुख किया। यहाँ कॉलोनियों के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से लगाए गए लोहे के गेटों को क्रेन की मदद से तोड़ा गया। इसके अलावा, अंदर प्लॉटिंग के लिए अस्थाई तौर पर बनाई गई सीमेंटेड बाउंड्री वॉल को भी क्षतिग्रस्त किया गया। भविष्य में निर्माण रोकने के लिए मुख्य मार्ग पर जेसीबी से गहरे गड्ढे भी खोदे गए। इससे पहले प्रशासन धूमेश्वर धाम बसाने वाले कॉलोनाइजर पर एफआईआर भी दर्ज कर चुका है।हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर नगरवासियों में कई तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने कॉलोनाइजरों द्वारा बनाए गए बड़े-बड़े मुख्य द्वारों को छोड़ दिया और अंदर बनी आरसीसी सड़कों को भी कोई नुकसान नहीं पहुँचाया। इस वजह से स्थानीय लोग इसे महज एक "दिखावटी" कार्रवाई मान रहे हैं।इस मिलाजुला रुख के बावजूद, क्षेत्र के अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप का माहौल है। इस प्रशासनिक कदम का एक बड़ा असर यह भी देखा जा रहा है कि जो लोग इन कॉलोनियों में सस्ते प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे थे, वे अब धोखाधड़ी से बचने के लिए कदम पीछे खींच रहे हैं।

12/05/2026

#भितरवार_ब्रेकिंग
#दंदरौआ से दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों की ईको वैन( कार )में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारी, लगभग आठ घायल। करियावटी के पास की घटना
3 साल के बच्चे की हालत गंभीर ग्वालियर रेफर

11/05/2026

डबरा के बल्ला डेरा पर मारपीट में भोपाल टीआई का नाम, पिस्टल के बट से हमला करने का आरोप...

10/05/2026

करेरा बगीचा सरकार मंदिर प्रांगण में जमकर चले लाठी डंडे लात घुसे वीडियो वायरल..

29/04/2026

#भितरवार_ब्रेकिंग
नायब तहसीलदार हरनाम सिंह से मारपीट करने वाले एक किसान को पुलिस ने पकड़ा , एक आरोपी को किसान छुड़ाकर ले गए ।
कड़ी मशक्कत से पुलिस कर्मियों के सहयोग से पकड़कर ले गए थाना प्रभारी
सूत्रों के मुताबिक सीहोर के दो किसानों ने की थी मारपीट

देखें वीडियो

#ग्वालियर

कल्लू कुशवाहा हत्याकांड मामले में 6 लोगों पर हुआ हत्या का मामला दर्ज 1.साहब सिंह यादव सिरोल2.उमेश कुशवाहा मुन्नी सेठ की ...
31/03/2026

कल्लू कुशवाहा हत्याकांड मामले में 6 लोगों पर हुआ हत्या का मामला दर्ज
1.साहब सिंह यादव सिरोल
2.उमेश कुशवाहा मुन्नी सेठ की तलैया
3. गोलू कुशवाहा छिरका बाग
4. प्रवीण वाल्मीकि
5. छोटू कुशवाहा रीछरा फाटक
6. सुधीर कुशवाहा हरदौल मोहल्ला पर हुआ हत्या का मामला दर्ज

#दतिया_बिग_ब्रेकिंग

28/03/2026

गोराघाट पेट्रोल पंप विवाद: CCTV फुटेज वायरल, दबंगई का पूरा घटनाक्रम आया सामने
28 मार्च 2026
दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र के रतन पेट्रोल पंप पर हुए विवाद का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक पेट्रोल भराने को लेकर कर्मचारियों से विवाद करता है और फिर मारपीट पर उतारू हो जाता है।
जानकारी के अनुसार आरोपी अभिषेक रावत लाइन तोड़कर पहले पेट्रोल भराने की जिद कर रहा था। जब पंप कर्मचारी ने नियम के अनुसार लाइन में लगने को कहा, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद वह कार से उतरकर कर्मचारी के साथ हाथापाई करने लगा।
वायरल CCTV फुटेज में यह भी देखा जा रहा है कि मौके पर मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करते नजर आते हैं, लेकिन आरोपी और उसके साथियों का आक्रामक रवैया जारी रहता है। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर कट्टा दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया और मौके से फरार हो गया।
इस मामले में फरियादी की शिकायत पर गोराघाट पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सोनू अग्रवाल को बनाया गया है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया जा रहा है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, वहीं आमजन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

25/03/2026

#भितरवार_ब्रेकिंग
फालूदा खाने के बाद हुई फूड प्वाइजनिंग, घटना के बाद प्रशासन आया हरकत में एसडीएम के निर्देशन में फूड विभाग की टीम ने फालूदा बेचने वालों के लिए सैंपल । एक फालूदा गाड़ी को जप्त कर थाने में रखा

11/03/2026

डबरा, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी,
गोराघाट में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, वाटर कैनन का प्रयोग। दतिया से ग्वालियर जाने वाली भीम आर्मी,आजाद समाज पार्टी की यात्रा को रोका गया।

बहनों का बढ़ा सम्मानलाड़ली बहना योजना बनी वरदानमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहनों के खाते में ₹1500 की मासिक ...
11/03/2026

बहनों का बढ़ा सम्मान
लाड़ली बहना योजना बनी वरदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहनों के खाते में ₹1500 की मासिक किस्त का अंतरण...

➡️ ग्वालियर जिले के भितरवार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

🗓️ 13 मार्च 2026

Dr Mohan Yadav Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Address

Gwalior

Telephone

+919425790007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when न्यूज इंडिया न्यूज ग्वालियर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share