Nitu Singh

Nitu Singh Nitu Singh, Jila Panchayat Sadasya, Deoria, Uttar Pradesh.

06/09/2026
प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रखर संवाहक, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधा...
05/09/2026

प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रखर संवाहक, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

‘राष्ट्र के भविष्य’ को ज्ञान, संस्कार व चरित्र की ज्योति से आलोकित करने वाले सभी गुरुजनों को नमन एवं सभी शिक्षकों को 'शिक्षक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

04/09/2026

समय हमारा है

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। कन्हैया जी का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख...
04/09/2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। कन्हैया जी का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि हमेशा बनाए रखे।

"नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! भगवान कृष्ण का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे।"

आज के वातानुकूलित कमरों में बैठकर, स्वतंत्रता की आधुनिक परिभाषाओं का सहारा लेकर सदियों पुराने इतिहास पर उँगली उठाना बेहद...
03/09/2026

आज के वातानुकूलित कमरों में बैठकर, स्वतंत्रता की आधुनिक परिभाषाओं का सहारा लेकर सदियों पुराने इतिहास पर उँगली उठाना बेहद आसान और सुविधाजनक शगल बन चुका है। लेकिन जो लोग #जौहर जैसी रोंगटे खड़े कर देने वाली ऐतिहासिक घटना को कायरता का नाम देते हैं, वे दरअसल उस युग की क्रूर वास्तविकताओं और #स्वाभिमान एवं #सतीत्व शब्द की गहराई से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं। इतिहास को समझने के लिए केवल डिग्रियां नहीं बल्कि उस कालखंड की विवशताओं की आग में खुद को वैचारिक रूप से तपाने का कलेजा चाहिए।

जरा सोचिए, दहकते हुए अंगारों के सामने खड़े होकर निडरता के साथ काल की आँखों में आँख डालना मृत्यु को साक्षात अपनी आँखों में देखना और फिर भी विचलित न होना क्या यह किसी कायर का कृत्य हो सकता है? जलती हुई आग में कूदने के लिए केवल शरीर की नहीं आत्मा की उस सर्वोच्च शक्ति की आवश्यकता होती है जिसे आज का उपभोक्तावादी समाज कभी नहीं समझ सकता। यदि यह केवल जीवन समाप्त करने का भय होता, तो इतिहास में विष या किसी शांत मृत्यु के विकल्प चुने जाते। परंतु अग्नि को चुनना इस बात का प्रमाण था कि वे वीरांगनाएँ मृत्यु से डरी नहीं थीं, बल्कि उन्होंने अपनी पवित्रता और अस्मिता को अमरत्व देने का मार्ग चुना था।

उस दौर के युद्ध केवल जमीनों को जीतने के लिए नहीं लड़े जाते थे बल्कि वे सामने वाले की संस्कृति, मर्यादा और स्त्रियों की अस्मिता को मटियामेट करने के क्रूर इरादे से लड़े जाते थे। पराजय के बाद जो अंधकारमयी भविष्य इंतजार कर रहा था गुलामी, लांछन और पल-पल मरती हुई गरिमा वह शारीरिक मृत्यु से हजार गुना अधिक भयावह था। ऐसे में किसी आतातायी के सामने घुटने टेकने के बजाय खुद को पंचतत्व में विलीन कर देना कोई आत्मसमर्पण नहीं बल्कि उस दमनकारी व्यवस्था के खिलाफ वीरांगना नारियों का सबसे प्रचंड और अंतिम प्रतिशोध था।

भारतीय इतिहास, केवल पुरुषों के बाहुबल और तलवारों की खनक तक सीमित नहीं है। इतिहास साक्षी है कि जब-जब संकट की घड़ियाँ आईं, वीरांगनाओं ने महलों के कोमल अंतःपुर से निकलकर नियति को बदलने वाली शक्ति बनीं। रानी दुर्गावती का रणक्षेत्र में अंतिम सांस तक लड़ना,पन्ना धाय का अपने कलेजे के टुकड़े का बलिदान देना,हाड़ी रानी का स्वाभिमान के लिए हंसते-हंसते अपना शीश काट देना , वीरांगना झलकारी बाई अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुवे और मौत के घाट उतारते हुवे वीरगति को प्राप्त हो जाना, वीरांगना उदा देव पासी का अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को उखाड़ते हुवे शहीद हो जाना और वीरांगना कुईली का अंग्रेजी हुकूमत के सामने चट्टान की तरह अडिग होकर लड़ते हुवे शहादत को प्राप्त होना—ये सब इस बात के जीवंत प्रमाण हैं कि उनका साहस किसी भी युग के पुरुषों से कमतर नहीं था।

जौहर तो हमारी अस्मिता,सतीत्व और पतिव्रता का प्रतीक
है, चितौड़गढ़ का जौहर ही तो है जो आज भी नारीयों को अपने सतीत्व अपनी अस्मिता और पतिव्रता को जीवित रखने का संदेश देता है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर  कुशलता पूर्वक दायित्व का निर्वाह करने वाले, व...
01/09/2026

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर कुशलता पूर्वक दायित्व का निर्वाह करने वाले, वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी जनपद देवरिया के जिला प्रभारी आदरणीय श्री संत राज यादव जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं l

मां गौरी की आराधना एवं अखंड सौभाग्य की मंगलकामना से जुड़े, पावन पर्व 'कजरी तीज' की समस्त माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एव...
31/08/2026

मां गौरी की आराधना एवं अखंड सौभाग्य की मंगलकामना से जुड़े, पावन पर्व 'कजरी तीज' की समस्त माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

मां गौरी की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशहाली बनी रहे, यही प्रार्थना है।

जय मां गौरी!

30/08/2026

Mann Ki Baat 137 LIVE: PM Modi Addresses the Nation | Latest Update...

Address

Gorakhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nitu Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share