JanSuraaj Bihar Live News

JanSuraaj Bihar Live News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JanSuraaj Bihar Live News, Political organisation, Gopalganj.

बिहार में व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लेकर प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर से जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की है। हजारों-हजार लोग हर रोज पदयात्रा से जुड़ रहे हैं और प्रशांत किशोर के साथ चल रहे हैं। पूरे बिहार में पहुंचने के लिए 5000 किमी से अधिक की पदयात्रा होनी है। ताकि पूरे राज्य की समस्या को समझा जा सके। इस फेसबुक पेज का उद्देश्य आपके प्रखंड की समस्याओं को जन सुराज के माध्यम से उजागर करना है।

01/09/2026

वायरल बच्चा 6 वर्ष के आदित्य की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा ये ट्रस्ट.. पटना में धरना स्थल पर जाकर किया ऐलान.. और माता पिता को भी...!

पटना के गर्दनीबाग। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभा और अद्भुत क्षमता के कारण चर्चा में आए 6 वर्षीय बच्चा आदित्य की शिक्षा को लेकर मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट ने बड़ी पहल की है। ट्रस्ट ने आदित्य की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उसके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई में होने वाले खर्च में पूर्ण सहयोग करने का निर्णय लिया है।

इसी क्रम में सोमवार को मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट परिवार की ओर से ट्रस्ट के अध्यक्ष अनय राज उर्फ अनय प्रियदर्शी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर पहुंचा और बाल प्रतिभा आदित्य से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आदित्य को सम्मानित करते हुए उसे मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान किया। इसके साथ ही मां छिन्नमस्तिका देवी का प्रसाद एवं माता की चुनरी अर्पित कर आदित्य को आशीर्वाद दिया गया।

इसके साथ ही ट्रस्ट के अध्यक्ष ने आदित्य और उसके परिवार को भरोसा दिलाया कि उसकी प्रतिभा और शिक्षा के रास्ते में आर्थिक कठिनाई को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदित्य की 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई में भविष्य में जो भी आवश्यक खर्च आएगा, उसमें मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट अपनी ओर से पूर्ण सहयोग करेगा। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना भी है।

माता-पिता के रोजगार की भी होगी व्यवस्था

ट्रस्ट की ओर से आदित्य के माता-पिता को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आदित्य के माता-पिता वर्तमान में आर्थिक कठिनाइयों और बेरोजगारी की स्थिति से गुजर रहे हैं। ऐसे में केवल बच्चे की शिक्षा का खर्च उठाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रयास किया जाना आवश्यक है।

ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि आदित्य के माता-पिता के लिए रोजगार की व्यवस्था करने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि परिवार को नियमित आय का साधन मिल सके और वे सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।

ट्रस्ट की ओर से यह भी कहा गया कि आदित्य के माता-पिता चाहें तो मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट परिवार के साथ जुड़कर अपने जीवन को बेहतर दिशा देने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। ट्रस्ट का प्रयास रहेगा कि परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूती मिले तथा आदित्य की शिक्षा और भविष्य को लेकर उसके माता-पिता को किसी प्रकार की चिंता न रहे।

प्रतिभा को अवसर मिलने पर देश के लिए योगदान कर सकता है आदित्य

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि महज छह वर्ष की उम्र में आदित्य ने जिस प्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। आर्थिक परिस्थितियां किसी प्रतिभाशाली बच्चे की शिक्षा और विकास में बाधा न बनें, इसके लिए समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए।

ट्रस्ट का मानना है कि यदि आदित्य को उचित शिक्षा, मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो वह भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर बिहार और देश का नाम रोशन कर सकता है। इसी उम्मीद और विश्वास के साथ ट्रस्ट ने आदित्य के परिवार के साथ खड़े रहने का निर्णय लिया है।

ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी यथासंभव सहयोग और सहायता की पहल जारी रखी जाएगी।

इस अवसर पर मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

28/07/2026
30 जुलाई को बिहार की राजनीति में लिखा जाएगा नया इतिहास!30 जुलाई को पटना के  #बांकीपुर_विधानसभा_क्षेत्र की जागरूक जनता जा...
28/07/2026

30 जुलाई को बिहार की राजनीति में लिखा जाएगा नया इतिहास!

30 जुलाई को पटना के #बांकीपुर_विधानसभा_क्षेत्र की जागरूक जनता जाति, पार्टी और मजहब से ऊपर उठकर बिहार के #सर्वांगीण विकास, सशक्त विपक्ष और जनहित के मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाने वाली आवाज के रूप में प्रशांत किशोर जी को अपना बहुमूल्य मत देकर एक नया इतिहास रचने जा रही है।

*आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री #मनोज_भारती जी के साथ रणनीतिक बैठक में शामिल होकर चुनाव प्रचार की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।*

इसके उपरांत हमारे #नेतृत्व में वार्ड संख्या 23, 24 एवं 25 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ #घर-घर, #गली-गली, #अपार्टमेंट, #फ्लैट, #चौक-चौराहों तक पहुँचकर रिक्शा चालकों, मजदूर भाइयों, बुजुर्गों, #नौजवानों, महिलाओं तथा सभी सम्मानित मतदाताओं से संवाद स्थापित किया और उनसे विनम्र अपील की कि वे क्रम संख्या 9, स्कूल का बस्ता चुनाव चिन्ह पर अपना अमूल्य मत देकर प्रशांत किशोर जी को ऐतिहासिक विजय दिलाएँ।

जन-जन तक #प्रशांत_किशोर जी का संदेश पहुँचाने और एक बेहतर, विकसित एवं समृद्ध बिहार के संकल्प को मजबूत करने का हमारा अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है।

आपका अपना,
युवा की आवाज – अनय राज
कांटी विधानसभा क्षेत्र, मुजफ्फरपुर (बिहार)

एक अकेला सब पर भारी
उसका नाम pk बिहारी 🇮🇳



























युवा की आवाज - अनय राज युवाओं की आवाज़ Jan Suraaj

28/07/2026
28/07/2026

Address

Gopalganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JanSuraaj Bihar Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share