गोंडा समाचार

Call Directions Contact the organization

गोंडा समाचार गोंडा जनपद की ताजा एवं निष्पक्ष खबरें।
प्रशासन | राजनीति | अपराध | शिक्षा | खेल | जनसमस्याएं
📍 Gonda, Uttar Pradesh
📩 समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें।

मीडिया कार्यालय गोण्डा

14/10/2026

Breaking News
यूपी सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को हाईकोर्ट का आदेश, 3 महीने में कराने होंगे पंचायत चुनाव

छपिया।गौरा विधानसभा क्षेत्र के सिंगारघाट मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज ह...
13/10/2026

छपिया।गौरा विधानसभा क्षेत्र के सिंगारघाट मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री की जनसभा के आयोजन की तैयारियों के क्रम में गौरा विधायक प्रभात वर्मा और जिले के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक ने जनसभा के सफल आयोजन के लिए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। हालांकि, अभी उनके आगमन की आधिकारिक तिथि और जनसभा के कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है। विधायक प्रभात कुमार वर्मा ,सी डी ओ दयानंद प्रसाद ए डी एम प्रमोद झा ,तहसीलदार सुभद्र प्रसाद, वी डी ओ अभय कुमार सिंह, ए डी ओ पंचायत संजय जयसवाल रहे।

11/10/2026

मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर मदनपुर के पास रविवार तड़के चार पहिया वाहन सवार लोगों ने 33 वर्षीय भोला पांडेय पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली उनके दाहिने हाथ की उंगली और पीठ में लगी। घायल को गोंडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी उमेश कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

🔴 गोंडा: जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गएगोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा-भिटौरा अंधर...
09/10/2026

🔴 गोंडा: जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा-भिटौरा अंधरीजोत गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर छजवा गांव के उत्तर स्थित आम के बाग से आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, आठ अक्टूबर को पारिवारिक विवाद के बाद आरोपियों पर एकराय होकर घर में घुसने, गाली-गलौज करने और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित राजकुमार वर्मा उर्फ सोनू की तहरीर पर मोतीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित वर्मा, विकास वर्मा, अमित वर्मा, प्रिंस तिवारी और खुशीलाल गोस्वामी के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

गोंडा समाचार | सटीक समाचार

गोंडा: जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षणगोंडा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने श्री लाल बहादुर शास्त्री मह...
09/10/2026

गोंडा: जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण
गोंडा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना के लिए फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
डीएम ने मास्टर ट्रेनर्स विनीत कुमार मिश्र और राकेश कुमार शुक्ला से प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है। सभी कार्मिक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और प्रत्येक बिंदु की जानकारी प्राप्त करें, ताकि क्षेत्र में गणना के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।
📍 गोंडा समाचार | सटीक समाचार

09/10/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मसकनवा

बभनान-मनकापुर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध में उतरे स्थानीय लोग
🔴 सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी।
🔴 कार्रवाई का स्थानीय लोग कर रहे विरोध।
🔴 मौके पर भारी पुलिस बल तैनात।
🔴 विरोध के बीच अतिक्रमण हटाने में जुटा प्रशासन।

शारदीय नवरात्र को लेकर मसकनवा, भोपतपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हैं। अधिकारियों ने पिपरही और सिंगार घाट ...
04/10/2026

शारदीय नवरात्र को लेकर मसकनवा, भोपतपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हैं। अधिकारियों ने पिपरही और सिंगार घाट स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आईजीआरएस रैंकिंग में देवीपाटन मंडल लगातार सातवीं बार प्रदेश में प्रथमगोण्डा। जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्...
04/10/2026

आईजीआरएस रैंकिंग में देवीपाटन मंडल लगातार सातवीं बार प्रदेश में प्रथम

गोण्डा। जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में देवीपाटन मंडल ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सितंबर 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में मंडल ने 91.82 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की सघन मॉनिटरिंग और शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद को इस उपलब्धि का प्रमुख आधार बताया गया है। मंडल के गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों में आईजीआरएस शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है।
मंडलायुक्त अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए वह स्वयं रैंडम आधार पर शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक भी लेती हैं।
महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ पहल के माध्यम से भी शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जा रहा है।
देवीपाटन मंडल ने मार्च, अप्रैल, जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मई में मंडल दूसरे स्थान पर रहा था। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।
गोंडा समाचार

04/10/2026

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-11 में प्रवेश की तिथि बढ़ी
गोण्डा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर में सत्र 2027-28 में कक्षा-11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश संबंधी विस्तृत विवरण और दिशा-निर्देश पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध हैं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों व अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से पंजीकरण कराने की अपील की है।
गोंडा समाचार | शिक्षा अपडेट

पिपरा खुर्द मॉडल स्कूल को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगातछपिया, गोंडा। विधानसभा क्षेत्र गौरा के विकासखंड छपिया स्थित मॉडल ...
03/10/2026

पिपरा खुर्द मॉडल स्कूल को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात
छपिया, गोंडा। विधानसभा क्षेत्र गौरा के विकासखंड छपिया स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल पिपरा खुर्द में शनिवार को स्कूल वैन, सोलर पैनल और स्मार्ट बोर्ड का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने फीता काटकर आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया और विद्यालय में आयोजित चौपाल को संबोधित किया।
विधायक ने कहा कि इन सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सुरक्षित आवागमन के साथ आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा। स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी, जबकि सोलर पैनल विद्यालय की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गोंडा, बीडीओ छपिया, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, पूर्ति निरीक्षक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
गोंडा समाचार | सटीक समाचार

Address

Gonda
271305

Telephone

+19415590210

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गोंडा समाचार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to गोंडा समाचार:

Shortcuts

Share