Aeromus Foundation

Aeromus Foundation Aeromus foundation is all about empowerment of the people. It aims to mobiles the online communication.

It multiplies the efforts of changes-makers and campaigners of social causes, creative project and entrepreneurial ideas.

https://course.oreation.comBecome a Full-Stack Web Developer with just one course. You will learn the latest technologie...
15/10/2022

https://course.oreation.com
Become a Full-Stack Web Developer with just one course. You will learn the latest technologies Type Script, Angular, Node, MongoDB, Domain and Server etc.

Become a Full-Stack Web Developer with just one course. You will learn the latest technologies Type Script, Angular, Node, MongoDB, Domain and Server etc.

Any one can contact us for free Vaccination and Covid 19 RT-PCR or Antigen Test
09/05/2021

Any one can contact us for free Vaccination and Covid 19 RT-PCR or Antigen Test

क्या ऐसा व्यक्ति जिसे कोरोना-19 के लिए क्वेरैंटाइन किया गया है, इस बीमारी को फैला सकता है?क्वेरैंटाइन का मतलब है संक्राम...
07/05/2021

क्या ऐसा व्यक्ति जिसे कोरोना-19 के लिए क्वेरैंटाइन किया गया है, इस बीमारी को फैला सकता है?

क्वेरैंटाइन का मतलब है संक्रामक बीमारी की जद में आ चुके लेकिन अब तक लक्षण विकसित नहीं हुए किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह को ऐसे लोगों से अलग रखना, जो इस वायरस की जद में नहीं आए हैं। क्वेरैंटाइन का उद्देश्य इस बीमारी को रोकना है। किसी व्यक्ति को कोविड-19 जैसे वायरस के संपर्क में आने के 14 दिन के अंदर ही लक्षण विकसित हो जाते हैं। इसलिए जिन लोगों के वायरस के संपर्क में आने का डर है, उन्हें 14 दिन के लिए अलग रखना जरूरी होता है। इस अवधि के दौरान वे अलग नहीं रहे तो बीमारी को दूसरों में भी फैला सकते हैं। क्वेरैंटाइन की अवधि के बाद माना जाता है कि उनसे इस बीमारी के फैलाने का डर नहीं है।

जिन क्षेत्र में कोविड-19 फैला हो, वहां से कोई पैकेट प्राप्त करना सुरक्षित है?हां। इस बात की आशंका बहुत कम है कि कोविड-19...
07/05/2021

जिन क्षेत्र में कोविड-19 फैला हो, वहां से कोई पैकेट प्राप्त करना सुरक्षित है?

हां। इस बात की आशंका बहुत कम है कि कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति किसी पैकेट की सामग्री को संक्रमित कर देगा। चूंकि ये पैकेट विभिन्न परिस्थितियों और तापमान में लाए जाते हैं तो इस बात की भी आशंका बहुत कम है कि पैकेट के बाहरी हिस्से से लोगों को कोविड-19 हो जाए। हालांकि सलाह दी जाती है कि किसी दूसरे के हाथ से आए हुए किसी भी सामान को छूने के बाद आप अपने हाथ को साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक धो लें।

07/05/2021

क्या भोजन के माध्यम से भी कोविड-19 फैल सकता है?

आम तौर पर कोरोना वायरस एक व्यक्ति की संक्रमित बूंदों के दूसरे व्यक्ति के स्वशन तंत्र में पहुंचने से ही फैलता है। अब तक खाने-पीने के सामान से कोरोना वायरस फैलने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। खाना तैयार करने या खाने से पहले सामान्य खाद्य सुरक्षा के लिहाज से भी हमेशा साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक हाथ धोना बहुत जरूरी है। नाक साफ करने, खांसने, छींकने या शौचालय का उपयोग करने के बाद अपने हाथ को धोना बहुत जरूरी है।

यह संभव है कि किसी व्यक्ति ने ऐसे सामान या सतह को छूआ हो जहां यह वायरस हो और फिर उसने अपने मुंह, नाक या आंख को छूआ हो तो उसे कोविड-19 हो जाए, लेकिन इसे इस वायरस के प्रसार का मुख्य तरीका नहीं माना गया है।

सामान्य तौर पर, कोविड-19 को किसी सतह पर लंबे समय तक जीवित रहना मुश्किल होता है, इसलिए खाने-पीने की चीजों या ऐसे पैकेट जिन्हें कई दिन अथवा सप्ताह पहले रूम तापमान या नियंत्रित तापमान अथवा जमा देने वाले तापमान पर भेजा गया हो उनसे कोविड-19 होने का खतरा बहुत कम है।

कोविद-19 का खतरा कम करने के लिए आप क्या कदम उठा सकते है?इससे बीमार होने के खतरे को कम करने के लिए बचाव के उपाय आप खुद भी...
07/05/2021

कोविद-19 का खतरा कम करने के लिए आप क्या कदम उठा सकते है?

इससे बीमार होने के खतरे को कम करने के लिए बचाव के उपाय आप खुद भी रोजाना अपनाएं और साथ ही अपने घर के सभी लोगों को भी ऐसा करने के लिए कहें। ये कदम खास तौर पर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए जरूरी हैं:

1. बीमार लोगों से नजदीकी संपर्क से बचें।

2. अगर आप बीमार हैं तो इलाज करवाने के अलावा घर पर ही रहें।

3. खांसी करते समय या छींकते समय कोहनी के अंदरूनी हिस्से से मुंह को ढकें या टिशू पेपर का उपयोग कर उसे डस्टबीन में फेकें। इसके बाद अपने हाथ धोएं।

4. अपने हाथ को साबुन और पानी से अच्छी तरह 20 सेकेंड धोएं, खास तौर पर नाक को साफ करने के बाद, खांसने या छींकने के बाद, शौचालय के प्रयोग के बाद और भोजन बनाने या खाना खाने के पहले।

5. अगर साबुन और पानी उपलब्ध नहीं हों तो आप अल्कोहल आधारित हैंड सेनेटाइजर का उपयोग कर सकते हैं, जिसमें कम से कम 60% अल्कोहल हो। हाथ अगर गंदे दिख रहे हैं तो अवश्य उसे साबुन और पानी से धोएं।

6.जिन सतहों को लोग बार-बार छूते हैं, उनको साफ और कीटाणुमुक्त करें (जैसे फोन, दूसरे एलेक्ट्रॉनिक सामान, टेबल, काउंटर, बिजली उपकरणों के स्विच, दरवाजे के हैंडल और आल्मारियों के हैंडल)

‘सोशल डिस्टेंसिंग’ बनाए रखने का क्या मतलब है? 1. दूसरों से दूरी पर रहें (3-6 फीट या 1-2 मीटर)।2. सार्वजनिक वाहन, टैक्सी ...
07/05/2021

‘सोशल डिस्टेंसिंग’ बनाए रखने का क्या मतलब है?

1. दूसरों से दूरी पर रहें (3-6 फीट या 1-2 मीटर)।
2. सार्वजनिक वाहन, टैक्सी या राइड शेयर वाली गाड़ियों का इस दौरान प्रयोग नहीं करें।
3. भीड़ वाली जगहों (जैसे- शॉपिंग सेंटर, स्कूल, कार्यस्थल, सिनेमा हॉल और मंदिर, मस्जिद व चर्च जैसे धार्मिक स्थल) जाने से बचें।

कोविड-19 से गंभीर जटिलता का खतरा किन लोगो को है?कोविड-19 से किसी भी उम्र के लोग संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों को...
07/05/2021

कोविड-19 से गंभीर जटिलता का खतरा किन लोगो को है?

कोविड-19 से किसी भी उम्र के लोग संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इस बीमारी से बहुत अधिक प्रभावित होने का खतरा होता है। इनमें ये शामिल हैं:

1. बुजुर्ग लोग
2. जिन लोगों को पहले से हृदय रोग, मधुमेह और फेफड़ों की गंभीर समस्या आदि हो

हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि दूसरे लोगों को यह बीमारी नहीं होगी या उनमें इसकी प्रतिरोधी क्षमता होती है। हर व्यक्ति को इसका खतरा है; किसी-किसी को ज्यादा है।

क्या उस व्यक्ति से कोविड-19 हो सकता है जिसे कोई लक्षण नहीं हैं?ज्यादातर लोग यह बीमारी तभी फैलाते हैं जब उनके लक्षण दिष्ट...
07/05/2021

क्या उस व्यक्ति से कोविड-19 हो सकता है जिसे कोई लक्षण नहीं हैं?

ज्यादातर लोग यह बीमारी तभी फैलाते हैं जब उनके लक्षण दिष्टिगोचर होने लगते हैं, यानी वे बीमार हो चुके होते हैं। क्योंकि इस बीमारी के फैलने का सबसे प्रमुख माध्यम खांसने या छींकने से निकली बूंदें हैं। हालांकि यह संभव है कि कुछ मामलों में लक्षण सामने आने से पहले भी संक्रमण फैले। इसलिए जिन लोगों में लक्षण नहीं हैं, उनके साथ भी एक तय शारीरिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

07/05/2021

अगर लगता है कि मैं बीमार हो गया हूं तो मुझे क्या करना चाहिए?

अगर आपको लगता है कि आप कोविड-19 के संक्रमण के दायरे में आ गए हैं और बुखार या कफ और सांस लेने में परेशानी जैसे दूसरे लक्षण पैदा हो रहे हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें। अगर आपको ये लक्षण हैं तो आप घर पर ही रहें और दूसरों से जहां तक हो सके दूरी बनाए रखें। बहुत से लोग घर पर ही ठीक हो जाते हैं; लेकिन अगर आपको लगे कि स्थित ज्यादा खराब हो रही है तो अवश्य उपयुक्त इलाज हासिल करें। अगर आप किसी डॉक्टर के पास या अस्पताल जाते हैं तो पहले ही बता दें कि आपको कोविड-19 हो सकता है ताकि स्वास्थ्य सेवा देने वाले खुद को सुरक्षित रख सकें।

कोविड-19 के लक्षण क्या हैं?कोविड-19 के मुख्य लक्षण बुखार, खांसी और सांस लेने में समस्या है। बीमार को थकान, बदन दर्द और न...
07/05/2021

कोविड-19 के लक्षण क्या हैं?

कोविड-19 के मुख्य लक्षण बुखार, खांसी और सांस लेने में समस्या है। बीमार को थकान, बदन दर्द और नाक जाम होना, गले में खराश और उल्टी-दस्त की समस्या भी हो सकती है; हालांकि कुछ लोग जो इससे संक्रमित हो जाते हैं, उनको कोई भी लक्षण नहीं होते। इससे संक्रमित होने वाले अधिकांश लोगों को किसी विशेष इलाज की जरूरत नहीं होती। लेकिन कुछ लोग बेहद गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगती है।

07/05/2021

कोविड-19 कैसे फैलता है?

किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 उन लोगों से हो सकता है जिनमें इस वायरस का संक्रमण पहले से है। जब कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति खांसता, छीकता है या सांस छोड़ता है तो उसके नाक या मुंह से निकली छोटी बूंदों से यह रोग दूसरे में फैल सकता है। ये बेहद नन्ही बूंदें उस व्यक्ति के आस-पास की दूसरी चीजों और सतहों पर भी गिर सकती है। दूसरा व्यक्ति उस सामान या सतह के संपर्क में आने के बाद अपने मुंह, नाक या आंख को छूने से भी कोविड-19 से संक्रमित हो सकता है। लोग संक्रमित व्यक्ति के खांसने या सांस छोड़ने से निकली बूंदों को सांस के जरिए अंदर लेने से भी संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि बीमार व्यक्ति से 3-6 फीट या 1-2 मीटर दूर रहा जाए।

Address

1/109 Vikrant Khand
Gomtinagar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aeromus Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Aeromus Foundation:

Share

Category