27/05/2026
33वें राष्ट्रीय एक्युप्रेशर एवं एक्युपंक्चर महासम्मेलन, पटना में देशभर से आए चिकित्सा, सामाजिक एवं शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के बीच उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह भव्य आयोजन पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित किया गया, जहाँ सैकड़ों की संख्या में चिकित्सक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, सिक्किम एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद, डॉ. अजय प्रकाश (सचिव-सह-प्राचार्य, बिहार एक्युप्रेशर योग कॉलेज), डॉ. सर्वदेव प्रसाद गुप्ता (Chairman, ICAU), प्रो. प्रकाश बरनवाल (Visiting Professor, OIICM, Sri Lanka), विधायक श्री उपेंद्र प्रसाद एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन में एक्युप्रेशर एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा चिकित्सा सेवा को और सुलभ बनाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही देश-विदेश के 16 चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया।
ऐसे प्रेरणादायी एवं समाजहितकारी आयोजन का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत गर्व एवं सम्मान की बात है। सभी आयोजकों एवं सम्मानित अतिथियों का हृदय से आभार।
fans