SDPI Ghaziabad

SDPI Ghaziabad Social Democratic Party Of India,

विश्व पर्यावरण दिवस विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी देश वासियों को पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए। ओर ज्यादा...
05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी देश वासियों को पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए। ओर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।
आओ मिलकर पर्यावरण को साफ और स्वच्छ बनाए।
SDPI - Social Democratic Party of India
SDPI Uttar Pradesh #विश्व_पर्यावरण_दिवस
SDPI Ghaziabad

प्रेस नोटसोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) – गुजरातगुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास बड़ी मात्रा में कोकीन पकड़े जान...
30/05/2026

प्रेस नोट
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) – गुजरात

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास बड़ी मात्रा में कोकीन पकड़े जाने की घटना बहुत चिंताजनक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग 115 किलो कोकीन जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 1150 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
SDPI गुजरात इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करती है। देश की सुरक्षा व्यवस्था और पोर्ट पर निगरानी होने के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ देश में कैसे पहुंचे, यह एक बड़ा सवाल है। जनता को जानने का अधिकार है कि इस गैरकानूनी कारोबार के पीछे कौन लोग हैं और उन्हें किसका संरक्षण मिल रहा है।
दुख की बात है कि छोटे मामलों में आम युवाओं और गरीब लोगों को तुरंत आरोपी बना दिया जाता है, लेकिन हजारों करोड़ रुपये के ड्रग्स के मामलों में बड़े लोगों के नाम अक्सर सामने नहीं आते।
SDPI की मांगें:
• पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो।
• इस मामले के असली जिम्मेदार लोगों और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाए।
• ड्रग्स के कारोबार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
• युवाओं को नशे से बचाने के लिए सरकार प्रभावी कदम उठाए।
नशीले पदार्थ समाज और देश के भविष्य के लिए बड़ा खतरा हैं। SDPI गुजरात का मानना है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मुफ्ती अब्दुल्लाह
प्रदेश अध्यक्ष, SDPI गुजरात

30/05/2026

मतदाताओं के अधिकार बचाने के लिए न्यायपालिका को सतर्क रहना चाहिए

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को बरकरार रखने वाले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर गंभीर चिंता व्यक्त करती है। यह फैसला गलत तरीके से नाम हटाए जाने, दस्तावेजों पर अत्यधिक निर्भरता तथा गरीब, प्रवासी, ग्रामीण और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के मताधिकार से वंचित होने के बढ़ते खतरे को लेकर गंभीर आशंकाएं पैदा करता है, जबकि वे दशकों से वास्तविक मतदाता रहे हैं।

हालांकि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची से नाम हटाना नागरिकता समाप्त करने के समान नहीं है, लेकिन हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों ने ऐसे अभियानों के संभावित दुरुपयोग को लेकर जनता की चिंता को और बढ़ा दिया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा “डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट” नीति की वकालत तथा कथित घुसपैठियों को लेकर नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं के समान बयानों ने इस आशंका को मजबूत किया है कि बड़े पैमाने पर मतदाता सत्यापन अभियान धीरे धीरे संदेह, निशाना बनाने और बहिष्कार के औजार बन सकते हैं। एसडीपीआई सम्मानपूर्वक न्यायपालिका से आग्रह करती है कि वह संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के प्रति सतर्क रहे और यह सुनिश्चित करे कि किसी भी नागरिक को मनमानी या राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रक्रियाओं के माध्यम से लोकतांत्रिक भागीदारी से वंचित न किया जाए।

एम के फैजी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया

28/05/2026

#प्रेस_विज्ञप्ति || उर्दू अदब के अज़ीम शायर बशीर बद्र के इंतिकाल पर SDPI उत्तर प्रदेश का खिराज ए अकीदत

दिनांक28 मई 2026 । लखनऊ उ. प्र

लखनऊ:- उर्दू अदब की दुनिया के मुमताज़ शायर, ग़ज़ल के बादशाह और लाखों दिलों की आवाज़ जनाब बशीर बद्र साहब के इंतिकाल की खबर बेहद अफसोसनाक और दिल को दुखाने वाली है। लंबी बीमारी के बाद भोपाल में उनका निधन हो गया। बशीर बद्र साहब ने अपनी नर्म, सादा और असरदार शायरी से उर्दू अदब को नई बुलंदियां दीं। उनका पढ़ने का अंदाज़ मखमली था, जो सुनने वालों के दिलों में उतर जाता था। उनकी ग़ज़लें और अशआर मोहब्बत, इंसानियत और जिंदगी के एहसासात की ऐसी तर्जुमानी करते थे, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जनाब निजामुद्दीन खान ने बशीर बद्र साहब के इंतिकाल पर गहरे दुख और अफसोस का इज़हार करते हुए कहा कि अदब और शायरी की दुनिया ने आज एक ऐसी मशहूर और अज़ीम शख्सियत को खो दिया है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी। उन्होंने मरहूम के परिवार, चाहने वालों और उर्दू अदब से जुड़े तमाम लोगों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुआ की कि अल्लाह तआला मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए और तमाम चाहने वालों को सब्र-ए-जमील दे।

“उनकी शायरी और उनकी आवाज़ हमेशा अदब की दुनिया में जिंदा रहेगी।”

#एसडीपीआई_उत्तर_प्रदेश

26/05/2026

आज सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, गाजियाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को ज्ञापन देकर ईद-उल-अजहा के मौके पर जनपद में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था और अमन-ओ-अमान बनाए रखने की मांग की।
हमने प्रशासन से अपील की कि ईदगाहों, मस्जिदों, बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि नमाज़ियों और आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
साथ ही यह भी मांग की गई कि असामाजिक तत्वों पर खास नजर रखी जाए, ताकि कोई भी शख्स माहौल खराब करने या आवागमन में रुकावट पैदा करने की कोशिश न कर सके।
ईद-उल-अजहा का त्योहार अमन, भाईचारे और मोहब्बत के साथ मनाया जाए — यही हमारी कोशिश है।
SDPI गाजियाबाद प्रशासन से उम्मीद करती है कि समय रहते सभी जरूरी इंतज़ाम किए जाएं।
#सोशल_डेमोक्रेटिक_पार्टी_ऑफ_इंडिया
SDPI - Social Democratic Party of India
SDPI Uttar Pradesh

26/05/2026

बाबा साहेब की मूर्तियों के अपमान के विरुद्ध SDPI और आज़ाद समाज पार्टी का संयुक्त प्रदर्शन
आज सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) और आज़ाद समाज पार्टी (K) ने गाजियाबाद के मोदीनगर में एकजुट होकर देश में बढ़ रही असामाजिक घटनाओं के खिलाफ हुंकार भरी। लगातार देश के विभिन्न हिस्सों में असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटनाओं के विरोध में आज महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम (SDM) मोदीनगर को सौंपा गया।
मुख्य मांगें:
इस ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से अपील की गई है कि:
1. महापुरुषों की मूर्तियों को खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाया जाए।
2. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
3. भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों को चोट पहुँचाने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई हो।
उपस्थिति:
इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
इमरान तोमर (जिला अध्यक्ष, SDPI गाजियाबाद)
अकरम खान (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, उत्तर प्रदेश, SDPI)
राहुल कुमार कलछीना (मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष, आज़ाद समाज पार्टी)
साथ ही दोनों पार्टियों के स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इमरान तोमर (जिला अध्यक्ष) ने कहा कि, "डॉ. अंबेडकर केवल एक वर्ग के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनकी प्रतिमा का अपमान देश के संविधान का अपमान है, जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

Address

Opposite Nida Public School
Ghaziabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SDPI Ghaziabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SDPI Ghaziabad:

Shortcuts

Share