04/03/2026
होली के पावन पर्व की जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह रंगों का उत्सव हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौहार्द एवं नई ऊर्जा का संचार करे। होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। आइए, हम सभी मिलकर इस पर्व को शांति, सद्भाव एवं परस्पर सम्मान के साथ मनाएँ।
आप सभी से अपेक्षा है कि होली के अवसर पर कानून व्यवस्था, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखें तथा सुरक्षित एवं संयमित तरीके से त्योहार का आनंद लें।
आप सभी को पुनः होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
दीपक मीना ( आई.ए.एस )
जिलाधिकारी
गोरखपुर ( उत्तर प्रदेश )