13/09/2026
आज माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के सुपुत्र एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री नीरज सिंह जी से आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर संगठन, समाज और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। आदरणीय नीरज सिंह जी का सरल स्वभाव, आत्मीयता एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है।
आपसे हुई यह मुलाकात मेरे लिए अत्यंत सुखद एवं स्मरणीय रही। आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार।
जय हिंद!
जय भाजपा! 🚩