15/01/2026
पड़हा राजा सोमा मुंडा का हत्या ना केवल किसी व्यक्ति की हत्या है बल्कि वर्षों से चली आ रही पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को कमजोर करने का साजिश है। वो ना सिर्फ एक आदिवासी योद्धा थे बल्कि एक प्रधानाध्यापक भी थे। शूटरों को अब तक गिरफ्तार ना कर पाना पुलिस व प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है। इसलिए 16 जनवरी को मशाल जुलूस और 17 जनवरी को आदिवासियों के द्वारा झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। बिरसा मुंडा यूथ एसोसिएशन, घाटशिला इस बंद का संपूर्ण समर्थन करता है। हम सभी से अपील करते हैं इस बंदी को सफल बनाए। जब तक शहीद सोमा मुंडा के हत्यारों को सजा नहीं मिल जाता तब तक उलगुलान जारी रहेगा।
पड़हा राजा शहीद सोमा मुंडा अमर रहे🏹
निवेदक:बिरसा मुंडा यूथ एसोसिएशन, घाटशिला