Raju Jaat

Raju Jaat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Raju Jaat, Political organisation, Gharsana.

समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद के लिए दिशा-निर्देश और गुणवत्ता मापदंड किए गए जारी–खरीद हेतु किसानों के पंजीयन के लिए राजफ...
15/10/2024

समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद के लिए दिशा-निर्देश और गुणवत्ता मापदंड किए गए जारी
–खरीद हेतु किसानों के पंजीयन के लिए राजफैड का ऑनलाइन पोर्टल हुआ प्रारंभ

अनूपगढ, 15 अक्टूबर। समर्थन मूल्य पर दलहन / तिलहन खरीद 2024-25 (मूंग / मूंगफली) हेतु राजफैड के द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु दिशानिर्देश एवं गुणवत्ता मापदंड आदि जारी किये गये है।
उप रजिस्टार सहकारी समिति अनूपगढ़ के उप रजिस्ट्रार जयपाल गोदारा ने बताया कि समर्थन मूल्य खरीद 2024-25 मूंग (समर्थन मूल्य 8682 रूपये प्रति क्वि.), उड़द, सोयाबीन की खरीद दिनांक 15 अक्टूबर से तथा मूंगफली (समर्थन मूल्य 6783 रूपये प्रति क्वि.) की खरीद दिनांक 18 नवम्बर से 90 दिवस की अवधि के लिए पूर्व प्रक्रिया अनुसार आरम्भ की जानी प्रस्तावित है। भारत सरकार से खरीद लक्ष्य प्राप्त होने पर पृथक से विस्तृत आदेश राजफैड स्तर से जारी किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि खरीद हेतु किसानों के पंजीयन के लिए राजफैड का ऑनलाईन पोर्टल 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है। ऑनलाईन पंजीयन का समय प्रातः 9 बजे से सांय 7 बजे तक होगा। किसान ई-मित्र पर पंजीकरण के लिए डीऑआईटी द्वारा निर्धारित शूल्क 31/- रूपये अदा कर पंजीयन करा सकेंगे।

*पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज*
उप रजिस्ट्रार जयपाल गोदारा ने बताया कि पंजीकरण के लिए जनाधार कार्ड-एक जनाधार कार्ड पर एक ही पंजीयन मान्य होगा। बैंक पासबुक, गिरदावरी जिसके नाम से गिरदावरी होगी उसी के नाम से पंजीकरण मान्य होगा, गिरदावरी में रकबा हैक्टेयर में अंकित करना होगा तथा पी-35 का क्रमांक व दिनांक ऑफलाईन गिरदावरी में अनिवार्य है लेकिन ऑनलाईन गिरदावरी पर पी 35 क्रमांक व दिनांक की अनिवार्यता में शिथिलता प्रदान की गयी है लेकिन पटवारी की मोहर व मोबाईल नम्बर आवश्यक रूप से अंकित होंगे, गिरदावरी में बुवाई क्षेत्रफल हैक्टेयर में अंको व शब्दों में, बोई गयी फसल का नाम व रकबा स्पष्ट रूप से अंकित होगा। बटाईदार की स्थिति में कृषि भूमि मालिक एवं बटाईदार के मध्य बुवाई से पूर्व या बुवाई अवधि मूंग, उड़द के लिए जून 2024 से जुलाई 2024 तथा मूंगफली एवं सोयाबीन के लिए मई 2024 से जुलाई 2024 नोटिफिकेशन दिनांक 30.09.2024 के समय का अनुबंध मान्य होगा जो कि 100/- रूपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर होगा। बटाई अनुबंध को पंजीकरण के समय अपलोड करवाना अनिवार्य होगा अन्यथा पंजीयन मान्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के 25 प्रतिशत अनुमानित लक्ष्यों के आधार पर मूंग / मूंगफली में 25 क्विंटल प्रति किसान अधिकतम क्रय सीमा निर्धारित कि गयी है। राजफैड के ऑनलाईन पंजीयन पोर्टल द्वारा जिंसवार स्वतः वरीयता क्रम में किसानों को उनके पंजीकृत मोबाईल नंबर पर तुलाई संदेश भेजा जायेगा। कृषक निर्धारित तुलाई दिनांक से अधिकतम 10 दिवस की अवधि में अपना जिंस तुलवा सकेगा। राजफैड के ऑनलाईन पंजीयन पोर्टल द्वारा कृषकों के पंजीयन एवं खरीद प्रक्रिया संबधित समस्त कार्य जनाधार ओटीपी द्वारा किये जायेंगे। एक मोबाईल नंबर पर केवल एक पंजीकरण करवाया जा सकेगा। अर्थात प्रत्येक पंजीकरण में पृथक-पृथक मोबाईल नंबर दर्ज होंगे। उप रजिस्ट्रार जयपाल गोदारा ने बताया कि समर्थन मूल्य पर मूंग और मूंगफली की खरीद के लिए भारत सरकार द्वारा गुणवत्ता मापदंड निर्धारित की गए है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मापदंड मूंग हेतु Foreign Matter 2 % admixture 3 % Damaged pulses 3 % slightly damaged pulses 4%, immature and shrivelled pulses 3 % weevilled pulses 4% and moisture 12 % प्रति क्विंटल अधिकतम सीमा निर्धारित कि गयी हैं। इसी प्रकार मूंगफली हेतु gsrq Foreign Matter 2 % Damaged pods 2 % immature and shrivelled pods 4 % pods of other varieties 4% shelling/ kernels pods 65 % and above for bold FAQ and 70 % and above for ginny FAQ and moisture 8 % प्रति क्विंटल अधिकतम सीमा निर्धारित कि गयी है।

Address

Gharsana

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raju Jaat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share