31/05/2026
आज दिनांक 31 मई 2026 को टिकारी विधानसभा क्षेत्र के कोंच प्रखंड अंतर्गत ग्राम बिजहरी निवासी उप मुखिया बड़े भाई श्री अजय यादव जी की माताजी के पुण्य स्मृति श्राद्ध एवं भव्य सांस्कृतिक बिरहा महा मुकाबला कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उनकी माताजी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज एवं संस्कृति से जुड़े लोगों के साथ संवाद का अवसर भी मिला। दिवंगत पुण्यात्मा की स्मृतियाँ सदैव परिवार एवं समाज को प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी। श्रद्धेय माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🌹