28/12/2025
बढ़ती हुई शीतलहर और इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच, टीम ने संकल्प लिया है कि हम किसी भी जरूरतमंद को बेसहारा नहीं छोड़ेंगे। इसी अटूट प्रतिबद्धता के साथ, आज हमारी टीम अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (ANMMCH) पहुँची। अस्पताल के बिस्तरों और गलियारों में ठंड से जूझ रहे अभावग्रस्त मरीजों और उनके परिजनों के लिए हमारी टीम एक 'ढाल' बनकर खड़ी हुई।