Join plurals party

  • Home
  • Join plurals party

Join plurals party we need to change government for the development of Bihar. unclockbihar, chooseprogress, support pl

14/11/2024
26/01/2023

या देवी सर्वभूतेषु विद्या-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
🌺🙏

पार्टी कार्यकर्ताओं से - आपने एक सच्चा रास्ता चुना है। सच्चाई की जीत हमेशा थोड़ी देर से होती है, पर होती ज़रूर है। बुराई...
14/10/2022

पार्टी कार्यकर्ताओं से - आपने एक सच्चा रास्ता चुना है। सच्चाई की जीत हमेशा थोड़ी देर से होती है, पर होती ज़रूर है। बुराई मज़बूत होती है पर हारती ज़रूर है। आप सभी को आपकी पार्टी The Plurals Party - TPP के दूसरे निर्माण वर्षगांठ की शुभकामनाएँ।

देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी से अनुरोध किया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण और ‘दूसरी लहर’ को देखते हु...
20/04/2021

देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी से अनुरोध किया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण और ‘दूसरी लहर’ को देखते हुए तत्काल ‘यूनिवर्सल मास वैक्सीनेशन’ का आदेश दें। इसके तहत तत्काल प्रभाव से उम्र का मापदंड हटाया जाय क्योंकि सबसे अधिक यात्रा और एक्सपोज़र 18-45 साल के युवाओं का ही होता है। दूसरे देशों को वैक्सीन की कमी है लेकिन हमें नहीं, इसलिए भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में चरणवार कार्यान्वयन की पॉलिसी कारगर नहीं है और ऐसा कर न सिर्फ़ हम वायरस को फैलने और नये वेरिएंट बनाने का मौक़ा दे रहे हैं बल्कि हम बड़ी जनसंख्या को लंबी अवधि तक रिस्क पर रख रहे हैं। कम विकसित और ज़्यादा जनसंख्या वाले राज्यों में कार्यान्वयन में इंफ़्रास्ट्रक्चर और मैनपॉवर की कमी पाटने के लिए प्राईवेट अस्पतालों को अनिवार्य सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

“गधे की परछाई”आज मैं आपको एक कहानी सुनाती हूँ। ये ऐथेंस की बहुत पुरानी एक घटना है जो बहुत छोटी-सी है पर बहुत गम्भीर बात ...
04/04/2021

“गधे की परछाई”
आज मैं आपको एक कहानी सुनाती हूँ। ये ऐथेंस की बहुत पुरानी एक घटना है जो बहुत छोटी-सी है पर बहुत गम्भीर बात कह जाती है। भारत में राजनीति की हालत देख कर मुझे यह निरंतर याद आती है। ऐथेंस में ही प्रजातंत्र की शुरुआत हुई थी, वो प्रजातंत्र आज के हमारे प्रजातंत्र से बहुत अलग था पर दोनो का लक्ष्य एक था - लोगों का शासन।

एक बार ऐथेंस की एक राजनीतिक सभा में एक बहुत बड़े राजनीतिक वक्ता डीमॉस्थनीज़ को बोलने से रोक दिया गया। तब उन्होंने वहाँ उपस्थित प्रजा से कहा कि उन्हें बस एक छोटी-सी कहानी सुनाने दें। तब प्रजा शांत हो गई। उन्होंने कहानी सुनाना प्रारम्भ किया:

“गर्मी का मौसम था। एक युवा ने एक गधे को यात्रा करने के लिए भाड़े पे लिया। गधे को हांकने वाला उन्हें गदहे की पीठ पर खुद के पीछे बिठा कर चल पड़ा। दोपहर की तपतपाती गर्मी में चलना बहुत मुश्किल हो गया और दूर-दूर तक कहीं पेड़ नहीं थे, बहुत गर्मी थी। यात्री और गधे का चालक दोनों बहुत परेशान हुए। दोनों ने सोचा कि क्यों न गधे के नीचे बैठकर धूप से बचा जाय। फिर क्या था! गधे की परछाई की छाँव में बैठने के लिए दोनों लड़ने लगे और धक्कम-मुक्का के साथ बहस शुरू हो गई:-

यात्री: मैं बैठूँगा, मेरा अधिकार है मैंने गधा भाड़े पर लिया है तो उसकी परछाई भी मेरी हुई।

चालक: अरे! ये मेरा गधा है, इस पर बस मेरा अधिकार है, तुम ग़ैर हो, किराया सिर्फ़ गधे पर बैठने के लिए है, गधे की परछाई मेरी है।”

इतनी कहानी कह कर वो महान वक्ता डीमॉस्थनीज़ चुप हो गए, पीछे मुड़े और प्रजा के बीच से जाने लगे। ऐथेंस की प्रजा ज़ोर-ज़ोर से उन्हें कहानी पूरा करने को कहने लगी, विनती करने लगी। खूब रोका - “कृपा करके कहानी पूरी करिए, ये क्या बात हुई? आप कहानी पूरी किये बग़ैर नहीं जा सकते।”

यह सुन कर डीमॉस्थनीज़ रूक गए, वापस आए और कहा:

“बिलकुल! आपको गधे और गधे की परछाई के बारे में सुनने में बड़ी दिलचस्पी है, लेकिन जब कोई आपसे गम्भीर मुद्दों पर बात करना चाहे तो आप उसे सुनना नहीं चाहते!”

14/02/2021

“राशन कार्ड नहीं बन रहा, मुखिया कहते हैं सिवान जाओ” “अबकी जब वोट माँगने आएँ तो सिवान में ही माँगने कहिए” कल करोम पंचायत,...
19/01/2021

“राशन कार्ड नहीं बन रहा, मुखिया कहते हैं सिवान जाओ”

“अबकी जब वोट माँगने आएँ तो सिवान में ही माँगने कहिए”

कल करोम पंचायत, सिवान के करोम गाँव में - समस्याएँ और शिकायतें वही। लोग समझते हैं, लेकिन ठोस विकल्प की कमी है। प्लुरल्स के कार्यकर्ता इस पंचायत चुनाव में ग्रासरूट स्तर पर नेतृत्व सँभालें। #सबकाशासन

सिवान में डॉ रामेश्वर कुमार जी द्वारा अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं की सहायता से शुरू किये गए रक्तदान शिविर के उद्घाटन में। डॉ...
17/01/2021

सिवान में डॉ रामेश्वर कुमार जी द्वारा अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं की सहायता से शुरू किये गए रक्तदान शिविर के उद्घाटन में। डॉक्टर साहब सिवान से हमारे प्रत्याशी भी रहें और शानदार तरीक़े से चुनाव भी लड़े। प्लुरल्स के एक ज़िम्मेदार प्रतिनिधि के रूप में वे समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इस बार आपने दिल जीता है, अगली बार चुनाव भी जीतेंगे।

प्लुरल्स की बिहार प्रदेश इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष अलका सिंह जी होंगी। गया ज़िला की ज़िला प्रभारी और विधानसभा चुनाव में ...
17/01/2021

प्लुरल्स की बिहार प्रदेश इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष अलका सिंह जी होंगी। गया ज़िला की ज़िला प्रभारी और विधानसभा चुनाव में गया से पार्टी की प्रत्याशी रह चुकीं अलका जी पार्टी के आरंभिक दिनों से सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। अपने कार्यकाल में वे बिहार में पार्टी का नेतृत्व करेंगी और सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, आंतरिक चुनाव के साथ-साथ आगामी पंचायत चुनाव व अन्य मुद्दों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगी। अध्यक्ष के रूप में उनके कर्तव्यों के निर्वहन में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और राज्य की 22 सदस्यीय प्लुरल्स पॉलिटिकल काउंसिल उनकी सहायता करेंगे।

मेरी तरफ से आप सभी को एक बहुत स्वस्थ और ऊर्जावान नए साल की शुभकामनाएं।
01/01/2021

मेरी तरफ से आप सभी को एक बहुत स्वस्थ और ऊर्जावान नए साल की शुभकामनाएं।

Plurals के पूर्णिया, वैशाली और सिवान से आए पार्टी के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से बातचीत हुई। हर जिले में संगठन में बद...
10/12/2020

Plurals के पूर्णिया, वैशाली और सिवान से आए पार्टी के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से बातचीत हुई। हर जिले में संगठन में बदलाव किया जा रहा है ताकि पार्टी प्रभावी रूप से आगे काम कर सके।Pushpam Priya Choudhary support plurals party

Pushpam Priya Choudhary
03/12/2020

Pushpam Priya Choudhary

Address


Telephone

+18252800085

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Join plurals party posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Join plurals party:

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share