Congress - Gauriganj Assembly

Congress - Gauriganj Assembly page Of Gauriganj Assembly

 #अमेठी :  🚆 जायस की जनता को मिली बड़ी रेल सौगात!अमेठी एवं रायबरेली क्षेत्र के नागरिकों और रेल यात्रियों के लिए यह अत्यं...
06/09/2026

#अमेठी : 🚆 जायस की जनता को मिली बड़ी रेल सौगात!

अमेठी एवं रायबरेली क्षेत्र के नागरिकों और रेल यात्रियों के लिए यह अत्यंत सुखद समाचार है। हमारे लोकप्रिय सांसद आदरणीय भाई साहब श्री किशोरी लाल शर्मा जी संसद में क्षेत्र की जनसमस्याओं और रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर मजबूती से आवाज़ उठाते रहे हैं।

सांसद जी ने सदन में अमेठी और रायबरेली के लिए नई ट्रेनों, डेमू, मेमू एवं पैसेंजर सेवाओं के संचालन के साथ ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग कई बार प्रमुखता से रखी।

सांसद जी के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। रेल मंत्रालय ने प्रतापगढ़–रायबरेली–कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में डिब्बों की संख्या 12 से बढ़ाकर 24 करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आगामी 8 सितंबर से यह ट्रेन प्रतापगढ़ से 24 डिब्बों के साथ संचालित होगी।

साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को लेकर निरंतर सक्रिय रहने और जनता की आवाज़ को मजबूती देने वाले जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल जी के प्रयास भी सराहनीय हैं।

माननीय सांसद श्री किशोरीलाल शर्मा जी और जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी का हृदय से आभार 🙏💐

#प्रदीप_सिंघल #किशोरी_लाल_शर्मा

आप सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
04/09/2026

आप सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

अमेठी | भ्रामक पंपलेट प्रकरण का अमेठी सांसद आदरणीय भाई साहब श्री किशोरी लाल शर्मा जी ने लिया तत्काल संज्ञान :सोशल मीडिया...
03/09/2026

अमेठी | भ्रामक पंपलेट प्रकरण का अमेठी सांसद आदरणीय भाई साहब श्री किशोरी लाल शर्मा जी ने लिया तत्काल संज्ञान :

सोशल मीडिया पर वायरल एक पंपलेट के माध्यम से अमेठी के लोकप्रिय सांसद आदरणीय भाई साहब श्री किशोरी लाल शर्मा जी की छवि को धूमिल करने एवं जनता के बीच भ्रम फैलाने के प्रयास की जानकारी मिलते ही सांसद जी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया।

सांसद जी ने पंपलेट से संबंधित डॉ. देवमणि तिवारी जी एवं श्री अवनीश कुमार मिश्रा जी को बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद जी ने दोनों से इस संबंध में तत्काल विधिक कार्रवाई करने को कहा।

सांसद जी के निर्देश के बाद डॉ. देवमणि तिवारी जी एवं अवनीश कुमार मिश्रा जी द्वारा संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई, ताकि पंपलेट तैयार करने एवं उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर भ्रम फैलाने के पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सके।

अमेठी की जनता के बीच किसी भी प्रकार का भ्रम फैलाने और तथ्यहीन प्रचार के माध्यम से सांसद जी की छवि को प्रभावित करने के प्रयास को गंभीरता से लिया जाएगा।

सत्य सामने आए, निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो, यही हमारी मांग है।

प्रदीप सिंघल
जिलाध्यक्ष - कॉंग्रेस कमेटी, अमेठी

विधानसभा–178 तिलोई में 2027 में जनादेश मिलने के बाद विकास कार्यों में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार पर सख्ती से रोक हमारी प्रा...
02/09/2026

विधानसभा–178 तिलोई में 2027 में जनादेश मिलने के बाद विकास कार्यों में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार पर सख्ती से रोक हमारी प्राथमिकता होगी।

जनता के पैसे का पूरा उपयोग जनता के विकास में हो—
हर निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

न कमीशन का खेल, न गुणवत्ता से समझौता !

प्रदीप सिंघल | विधानसभा–178 तिलोई, अमेठी

#तिलोई_का_बेटा #तिलोई_मांगे_सिंघल
#मिशन_2027 #विधानसभा_तिलोई

नियमित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा !तिलोई विधानसभा के प्रत्येक ब्लॉक और जरूरतमंद ग्रामीण क्ष...
01/09/2026

नियमित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा !

तिलोई विधानसभा के प्रत्येक ब्लॉक और जरूरतमंद ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित कराए जाएंगे।

शिविरों में रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, आंखों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मोतियाबिंद से प्रभावित जरूरतमंद मरीजों को जांच, ऑपरेशन और चश्मे की सुविधा से जोड़ने की व्यवस्था बनाई जाएगी।

महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। गांवों में गंभीर रोगियों की पहचान होने पर उन्हें सरकारी योजनाओं और संबंधित अस्पतालों से जोड़ने में सहायता की जाएगी।

#तिलोई_मांगे_सिंघल #स्वस्थ_तिलोई #प्रदीप_सिंघल #तिलोई_विजन_2027 #तिलोई_का_बेटा #विधानसभा_तिलोई #मिशन_2027

Address

Gauriganj
Gauriganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Congress - Gauriganj Assembly posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share